जमीनी विवाद में तंत्र मंत्र करके परेशान करने का लगा आरोप हुई शिकायत


अनूपपुर

जैतहरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर तंत्र विद्या कर जमीनी विवाद में परेशान करने का आरोप लगाया है। फरियादी ने मामले की शिकायत पुलिस से कर एक सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। जिसमें पड़ोसी उसके घर के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा हैं। शिकायत के आधार पर जैतहरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सोहन पिता बलवीर प्रजापति निवासी वार्ड 5 जैतहरी ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके पड़ोसी मनोज प्रजापति और तिजिया बाई लगातार 1 साल से जमीनी विवाद को लेकर मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रहें हैं। उसने इसकी शिकायत थाना प्रभारी जैतहरी और पुलिस अधीक्षक से भी की। उसके बाद भी उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उसने बताया कि महेश प्रजापति और तिजिया बाई ने बुधवार रात मेरे घर के बाहर तंत्र विद्या कर घर के अंदर नींबू फेंका। इस घटनाक्रम का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी मौजूद है। उसने बताया कि इस तरह के घटनाक्रम से मेरा परिवार आहत हैं। सोहन प्रजापति ने मामले में कार्रवाई की मांग की हैं। जैतहरी थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल ने बताया कि मामले की सचना प्राप्त हर्द है। शिकायत के आधार पर  मामले की जांच की जा रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जिले के प्रवास पर, स्थानीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत


अनूपपुर

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 दिसम्बर 2023 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्‍थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 21 दिसम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे बरगी, जिला जबलपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर व्हाया शहपुरा, डिंडौरी होते हुए शाम 5 बजे अमरकंटक, जिला अनूपपुर पहुचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम अमरकंटक में करेंगे।

केन्द्रीय विद्यालय को वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया


 अनूपपुर

 केन्द्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी का वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण 19 दिसंबर, 2023 को केंद्रीय विद्यालय जबलपुर संभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सरोज डबास के नेतृत्व में निरीक्षकों की एक टीम द्वारा किया गया था।  टीम में केन्द्रीय विद्यालय अनूपपुर प्राचार्य देवेंद्र कुमार तिवारी, केन्द्रीय विद्यालय शहडोल प्राचार्या प्रीती मिश्रा, केन्द्रीय विद्यालय अमरकंटक प्राचार्य रतन कुमार, केन्द्रीय विद्यालय सागर क्रमांक 1 उप- प्राचार्य दीपक कुमार साहू और केन्द्रीय विद्यालय धनपुरी की मुख्याध्यापिका मनीषा भट्टाचार्य शामिल थे।

निरीक्षण दल के द्वारा विद्यालय मे चल रही सभी शैक्षिक और सह्- शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं पुरी टीम विद्यालय क्रियकालाप से बेहद संतुष्ट दिखी, टीम  ने स्कूल की सभी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य सुविधाओं का दौरा किया। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से भी बातचीत की। टीम स्कूल की समग्र स्थिति और दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता से प्रभावित हुई। निरीक्षण दल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि स्कूल का रखरखाव अच्छी तरह से किया गया है और इसमें पर्याप्त सुविधाएं हैं। छात्र अच्छी तरह से अनुशासित हैं और सीखने के लिए प्रेरित हैं। शिक्षक योग्य एवं अनुभवी हैं।  स्कूल सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से शामिल है। इसी दौरान निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर पर चयनी बच्चों को सम्मानित किया गया और उनका मार्गदर्शन किया गया। 

निरीक्षण दल ने स्कूल को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।  उन्होंने सिफारिश की कि स्कूल शिक्षा और अनुशासन के अपने उच्च मानकों को बनाए रखना जारी रखे। मेजबान प्राचार्य मनोज कुमार ने निरीक्षण टीम को उनके दौरे और प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि स्कूल अपने छात्रों को सर्वोत्तम संभव शिक्षा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेगा। निरीक्षण दल की सकारात्मक प्रतिक्रिया केन्द्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।  स्कूल अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह पर है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget