हत्यकांड के चौथे आरोपी को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश राजेन्द्रग्राम की न्यायालय ने थाना अमरकंटक के अपराध की धारा 302, 307, 294, 323, 34 भादवि के आरोपी 45 वर्षीय वीरेन्द्र गुप्ता पुत्र प्रकाश चंद्र गुप्ता निवासी ग्राम भेजरी को धारा 302 सहपठित धारा 34 भादवि में आजीवन कारावास एवं 500 रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। 

05 मई 2012 को फरियादी संजीव कुमार गुप्ता ने आहत दिलीप कुमार के साथ थाना अमरकंटक में रिपोर्ट लेख कराया कि ग्राम भेजरी बाजार में अपने घर के पास बैठकर बाजार का हिसाब-किताब कर रहा था, उसी समय रात्रि को बस स्टैण्ड भेजरी तरफ से रिंकू गुप्ता आया और शिव मंदिर के सामने दिलीप गुप्ता को गंदी-गंदी गाली देने लगा, दिलीप ने मना किया तो डण्डा से मारा, जिससे दिलीप के जांघ व पेट में चोट लगी। उसी समय पीछे से प्रभात गुप्ता हाथ में चाकू लेकर आया और जान से खत्म करने के इरादा से दिलीप कुमार गुप्ता के पेट में सामने से चाकू घोप दिया, जिससे दिलीप गुप्ता के पेट की आंत निकली गयी। मोनू एवं वीरेन्द्र गुप्ता दोनों लाठी से मारपीट किए। दिलीप के चिल्लाने पर राजाराम गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, शंकरलाल, राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता ने आकर बीच-बचाव किया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध अपराध की अंतर्गत धारा 307, 294, 323, 34 भादवि के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध किया गया। आहत दिलीप को मेडीकल परीक्षण हेतु अमरकंटक चिकित्सालय भेजा गया, जहां ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आरोपित वीरेन्द्र गुप्ता फरार हो गया। जिस पर आरोपित अजय गुप्ता, मोनू उर्फ रोहित व प्रभात कुमार गुप्ता के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी राजेन्द्रग्राम की न्यायालय मे पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपित अजय गुप्ता, मोनू उर्फ रोहित व प्रभात कुमार गुप्ता को पूर्व में ही दोष सिद्ध किया जा चुका हैं। आरोपित वीरेन्द्र गुप्ता के फरार होने के कारण न्यायालय में आरोपित वीरेन्द्र गुप्ता के विरूद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने का आदेश दिया। जिस पर 12 दिसंबर 2017 को आरोपित वीरेन्द्र गुप्ता के मिलने पर गिरफ्तारी पंचनामा बनाया गया। विवेचना उपरांत आरोपित वीरेन्द्र गुप्ता के विरुद्ध पूरक अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। जहां अभियोजन की पैरवी पर न्यायालय द्वारा अपराध प्रमाणित पाए जाने पर सजा सुनाई।

हाथी लगातार घरों व फ़सलो को कर रहा है नुकसान, लोग रहे एलर्ट, प्रशासन कर रहा है निगरानी


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में विगत 5 दिनों से एक नर हाथी निरंतर कोतमा,जैतहरी एवं अनूपपुर वन परिक्षेत्र के जंगलों में दिन भर आराम करने बाद देर शाम-रात को विभिन्न ग्रामीण अंचलों में प्रवेश कर ग्रामीणों के बांड़ी, खलिहानों में रखें अनाज एवं फलों को आहार बना रहा है हाथी के उत्पात से परेशान ग्रामीण परिवार सहित रात्रि जागरण करने को मजबूर हो रहे हैं वही वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी हाथी की निगरानी के साथ ग्रामीणों को सतर्क करने में लगे हुए हैं यह हाथी टार्च की रोशनी देखकर या ग्रामीणों के अपने इलाके से भगाए जाने पर दौड़ाने का प्रयास कर रहा है वर्तमान समय तक स्थिति सामान्य है लेकिन ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर रहा है।

अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र के बाद जैतहरी वन परिक्षेत्र से अनूपपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम के साथ वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल व ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि निरंतर हाथियों पर निगरानी बनाए हुए हैं। हाथी दुआही टोला, ठेलरहा गांव के समीप स्थित कुदुरझोरी नाला के समीप कक्ष क्रमांक आर 357 दुधमनिया बीट के बांका के जंगल में विश्राम कर रहा है यह हाथी ग्रामीण एवं वन विभाग के दल द्वारा दिखाए जाते टॉर्च को की रोशनी को देखकर दौड़ाने का प्रयास करता है हाथी के आने के संभावित ग्रामों में वन विभाग एवं ग्राम पंचायतो द्वारा मुनादी करा कर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं इस दौरान कई गांव में अनेको व्यक्तियों को जो गांव से बाहर तथा जंगल के किनारे खेतों एवं अन्य स्थानों में अलग-अलग तरह से कच्चे घर बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं को चिन्हित कर देर रात होने के पूर्व पक्के मकान या गांव के बीच बस्ती में सुरक्षित रहने को भेजा गया, एक दूसरा हाथी जो एक दांत वाला है म,प्र,एवं छ,ग,की सीमा में छत्तीसगढ़ के मरवाही बीट अंतर्गत घुसरिया बीट के कक्ष क्रमांक 2049 की पहाड़ी में विगत तीन दिनों से दिन में जंगल में रहकर आसपास के ग्रामीणों इलाके में चुपचाप पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहा है यह हाथी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा में निरंतर तीन दिनों से मरवाही वन परी क्षेत्र के घुसरिया बीट में विचरण कर रहा है जिस पर वन परिक्षेत्र जैतहरी के चोलना बीट के वनरक्षक एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि निरंतर हाथी के विचरण की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं वर्तमान समय तक स्थिति सामान्य बनी हुई है।

विधवा महिला ने कर्मचारी के ऊपर शारीरिक संबंध का दबाब बनाने का लगाया आरोप, हुई शिकायत


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी नगरपालिका परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की शिकायत की गई हैं। विधवा महिला से राशन कार्ड बनाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है।

महिला ने शिकायत में नगर पालिका बिजुरी में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ईश्वर लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 15 दिसंबर को ईश्वरलाल साहू एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर पर पहुंचा। जहां साथ में आए एक अन्य व्यक्ति को ईश्वर लाल ने पटवारी बतलाया गया तथा कहा कि राशन कार्ड यदि बनवाना है, तो पटवारी साहब को 5000 देने पड़ेंगे।

जिस पर महिला ने इतने रुपए नहीं होने की बात कही। महिला ने बताया कि ईश्वर साहू ने उससे कहा यदि रुपए नहीं है, तो हम दोनों के साथ तुम्हें शारीरिक संबंध बनाना पड़ेगा। तभी तुम्हारा राशन कार्ड का काम होगा। इसके बाद महिला के ने डांटते हुए उन्हें अपने घर से निकाल दिया। महिला ने शिकायत में बताया कि ईश्वर साहू ने अन्य व्यक्ति को फर्जी पटवारी बनाकर महिला के साथ राशन कार्ड बनाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाना चाहता हैं। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से करके कार्यवाही की मांग की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget