वन विभाग की लापरवाही लेट लतीफी से भालू की तड़प-तड़प कर हुई मौत


शहडोल

वन अमले की लेट लतीफी के चक्कर में एक भालू ने तड़प तड़प कर अपनी जान गवा दी है , मामला वन परिक्षेत्र केशवाही अंतर्गत ममरा बीट का है, स्थानीय लोगों का कहना है कि एक भालू तड़प रहा था मामले की जानकारी स्थानी वन अमले को दी गई लेकिन वन अमला मौके पर कई घंटे बाद पहुंच। जिसकी वजह से भालू की मौत हो गई। अब वन विभाग ने भालू के शव का पीएम कराते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार केशवाही वन परिक्षेत्र के ममरा बीट के राजस्व क्षेत्र के रकसल्ली में भालू की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। सूचना के कई घण्टे बाद वन अमला मौके पर पहुंचा, बताया जा रहा है की व्रद्ध भालू को समुचित इलाज समय पर नहीं मिला जिसकी वजह से भालू की मौत हो गई है। मामले में केशवाही वन परिक्षेत्र के रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि राजस्व क्षेत्र के रकसल्ली में भालू के होने की सूचना मिली थी। भालू वृद्ध था, वह बीमार भी था, उपचार शुरू करने से पहले ही उसने मौके पर दम तोड़ दिया।पशुचिकित्सा अधिकारी केशवाही द्वारा पोस्टमार्टम के बाद नर भालू का शवदाह परिक्षेत्र कैम्पस केशवाही में कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भालू को स्थानीय लोगों ने देखा था वह तड़प रहा था ,मामले की जानकारी स्थानी वन अमले को दी गई लेकिन कई घंटे बाद वन अमला मौके पर पहुंच जिसकी वजह से भालू ने दम तोड़ दिया।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के सामने एबीवीपी के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

*छात्रों ने खाने की गुणवत्ता सुधारने, हॉस्टल, लाइब्रेरी से जुड़ी मांगे रखी*


अनूपपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के सामने सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने खाने की गुणवत्ता सुधारने, हॉस्टल, लाइब्रेरी से जुड़ी मांगे विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपनी मांगे पूरा न होने पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका गार्ड से विवाद भी हुआ। सूचना पर पुष्पराजगढ़ एसडीओपी सोनाली गुप्ता और अमरकंटक की पुलिस टीम विश्वविद्यालय पहुंची। छात्रों का कहना था कि उन्होंने पहले भी विश्वविद्यालय प्रशासन से खाने के गुणवत्ता सुधारने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने मांगों को अनदेखा कर दिया। छात्रों ने ओबीसी छात्रों के हॉस्टल में कैमरा, वाई-फाई सुविधा बढ़ाने, राजेंद्रग्राम में बस सुविधा, एलबीआई का टेंडर हटाने, लाइब्रेरी का समय बढ़ाने और नर्मदा हॉस्टल खाली कराने की मांग पर धरना किया। लंबे समय गेट के सामने पर बैठे रहने के बाद प्रशासन ने छात्राओं को मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया और धरना खत्म कराया।

बच्ची का अपहरण करके किया छेड़छाड़, थाना में हुई शिकायत, मामला दर्ज


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत 5 साल 6 माह की बच्ची का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत भालूमाड़ा थाने में की है। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर धारा 363, 366, 354 क के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी मोहल्ले मे अपने भाई के साथ खेल रही थी। रोते हुए आई और बताया कि मैं युवक रमेश उर्फ पिन्टू निवासी भालूमाड़ा आया मुझे टाफी दिया। मेरा हाथ पकड़कर मुझे जंगल की ओर ले गया। वह छेड़छाड़ करने लगा। वह झटककर दौड़ते हुए घर आ गई। बच्ची की बात सुनकर थाने आकर केस दर्ज कराया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget