अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ भव्य आयोजन


नई दिल्ली

सुशी सक्सेना, मीडिया प्रभारी अनुराग्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुराग्यम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का यूट्यूब लाइव पर भव्य आयोजन किया। देश विदेश से लाखों लोगों ने 25 नृत्यकारों का इस भव्य आयोजन में हौसला बढ़ाया। अनुराग्यम एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो दिल्ली से अपने सभी भव्य आयोजनों को समय समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला, संस्कृति, साहित्य, साइंस एवं टेक्नोलॉजी को आयाम देता है। अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का मुख्य कार्यभार आयोजन सचिव ममता रजक एवं अनुराग्यम के संस्थापक सचिन चतुवेर्दी का रहा। 

संचालिका सीमा वालिया ने देश विदेश के सामने अनुराग्यम की ओर से इस भव्य आयोजन का संचालन किया। सीमा वालिया ने अनुराग्यम और अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का उल्लेख करते हुए इस भव्य आयोजन के चार प्रमुख जजों का स्वागत किया। सीमा गर्ग, जश टिसवार्ड, अपर्णा चित्तोरिया और बीनू सिंह ने अपने इस कार्य भार को इन 25 बहुमुखी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए इन सबका जजमेंट किया।

25 बहुमुखी प्रतिभागियों में ग्रुप ए से श्रीवाली शेट्टीगर, सानवी गुप्ता, देबांग्शी दास, अर्निमा मोल्फा, अमृता पाल, दिविशा रतनानी, लक्षिता बैद और श्रेयान्वी मिश्रा। ग्रुप बी से अवनि न्यूगी, चतुर्य कामू, देबोलीना बैग, वाणिका कौशिक, फॉस्टिना परनबी सरकार, आशना दिल्लीवार, सौमिली सेनगुप्ता। ग्रुप सी से ओइसिकी सिन्हा, शॉन अहमद, सृष्टि बेनीवाल, दिशिका छाबड़ा, दिविषा जैन, तारुषी राजोरा। ग्रुप डी से मातंगी शंकर, श्रीमती. शीतल, मेघना गुहा, एस हरिका सत्य उपस्थित थे।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए इंजीनियर अंकिता बाहेती (दोहा क़तर), अर्चना श्रीवास्तव (मलेशिया), मीनू बाला (पंजाब), संगीता वर्षांय (अलीगढ़), ज्योति माथुर (ऑस्ट्रेलिया), वेरोनिका आर. पिंगोल (होंग कोंग), अभिषेक शुक्ला (उत्तर प्रदेश), ध्रुव तिवारी (छत्तीसगढ़) और सुशी सक्सेना (मध्य प्रदेश) से सभी कोऑर्डिनेटरों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

अंत में डॉ. तरूणा माथुर जी, प्रिंसपल इन्वेस्टिगेटर, अनुराग्यम ने सभी प्रतिभागियों, जजों, कोऑर्डिनेटरों एवं समस्त अनुराग्यम परिवार को धन्यवाद दिया। अनुराग्यम डांस लीग की संयोजक डॉ निधि बंसल जी और सह संयोजक दीपाली जैन जी ने अनुराग्यम और अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 के बारे में उल्लेख किया और सभी प्रतिभागियों एवं जजों को धन्यवाद दिया।

सशक्त हस्ताक्षर की 20 वीं कवि गोष्ठी जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद सम्पन्न हुई


जबलपुर

सशक्त हस्ताक्षर की 20 वीं कवि गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने सभी का शब्द सुमनों से सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एडीशनल कलेक्टर आलोक श्रीवास्तव, अध्यक्षता महामहोपाध्याय डॉ. हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि संदीप जैन समरता सेवा संगठन जबलपुर, पत्रकार साहित्यकार मोहन शशि, अरूण शुक्ल, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, प्राचार्य, मंगलभाव सहेन्द्र श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव, अ. भा. कायस्थ महासभा की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सशक्त हस्ताक्षर द्वारा आलोक श्रीवास्तव साहित्य में, संदीप जैन समाज सेवा क्षेत्र, कालीदास तामकार जी साहित्य क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु शाल, श्रीफल, मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।         

सशक्त हस्ताक्षर के सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, महासचिव गुलजारी लाल जैन, लखन रजक, कवयित्री तरूणा खरे द्वारा सभी अतिथियों का मालार्पण के द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष की आसंदी से सशक्त हस्ताक्षर के संरक्षक डॉ. हरिशंकर दुबे ने बताया सशक्त हस्ताक्षर एक अभियान है जो नवोदित रचनाकारों को जोड़ने, उनकी लेखनी को प्रखर और परिमार्जित कर तराशने का काम कर मंच दे रहा है और प्रति माह एक कवि-कवयित्री का चयन कर सम्मानित कर रहा है, जिससे उन्हें अच्छा लिखने के लिए प्रेरणादायक काम कर रहा है, सामाजिक समरसता, एवं समाज सेवकों अन्य कला के क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को भी सम्मानित कर उत्साहवर्धन कर रहा है जो अनुकरणीय है।

सभी ने एकता विषय पर एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत की। एडवोकेट प्रभा खरे, डॉ. अरुणा पाण्डे, यशोवर्धन पाठक, जयप्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश खरे अखिल, पं. दीनदयाल तिवारी, लखन रजक, केशरी प्रसाद पाण्डेय, डॉ. मुकुल तिवारी, कटनी से पधारी रागिनी मित्तल, रामकुमार वर्मा, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, ने मंच को ऊँचाईयाँ प्रदान की, श्रोताओं ने खूब सराहा। इस अवसर पर मलय रंजन खरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा, आभार प्रदर्शन डॉ. मुकुल तिवारी ने किया।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने किया गाली गलौज, जान से मारने की दी धमकी, मामला हुआ दर्ज 


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के बिजुरी नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिवचरण पुरी का गाली गलौज का ऑडियो शोसल मीडिया में हुआ वायरल जिसमे नगर पालिका परिषद के कर्मचारी ईश्वरलाल साहू पिता स्व. घनश्याम साहू उम्र 41 वर्ष निवासी भवनिहा टोला वार्ड क्र.15 बिजुरी को गाली गलौज देते हुऐ फर्जी कार्य करने का दबाव बना रहे थे व नगर पालिका कार्यालय में घुस कर मारने की धमकी देने की बात कहते दिख रहे हैं जिसके बाद ईश्वरलाल साहू द्वारा बिजुरी थाना में शिकायत करते हुऐ मदद की लगाई गुहार जिसके बाद शिवचरन पुरी पिता सोनसाय पुरी निवासी कोरजा बिजुरी पर अपराध धारा 294, 506, 507 ता0हि0 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget