एक हाथी मचा रहा उत्पात, कई घर तोड़े, ग्रामीणों को दौड़ाकर हमला करने का कर रहा प्रयास


अनूपपुर 

छत्तीसगढ़ राज्य से एक दो दांत वाला नर हाथी विचरण करता हुआ अनूपपुर जिले के कोतमा एवं जैतहरी वन परिक्षेत्र के पडौंर एवं धनगवां के जंगल में निरंतर विचरण कर रहा है जो शनिवार एवं रविवार की मध्य रात दो घरों में तोड़-फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है हाथी के अचानक घर में प्रवेश कर नुकसान पहुंचाते देखते हुए घर के सदस्य भाग कर अपनी जान बचाई है रविवार के दिन यह अकेला हाथी जैतहरी रेंज के धनगवां बीट के जंगल में लेट कर आराम करने की सूचना प्राप्त हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दो दांत वाला नर हाथी जिसकी एक दांत छोटा एवं एक दांत बड़ा है, राज्य के मरवाही रेंज अंतर्गत शिवनी बीट के घिनौची के जंगल से शुक्रवार की देर शाम छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पार कर अनूपपुर जिले के कोतमा रेंज अंतर्गत पड़ौंर बीट में सोन नदी पार कर, शनिवार के दिन पड़ौंर के जंगल में पूरे दिन ठहरने बाद शाम को पड़ौंर के बैगानटोला पहुंच कर पारस चौधरी के कच्चा घर तोड़ते हुए, घर के अंदर रखे खाने-पीने के सामान को खा गया, वही बाड़ी में लगे गन्ना को खाने बाद प्रजापति के खलिहान में रखी धान की खरही को खाकर फैला दिया। ग्रामीणों के भगाए जाने पर यह हाथी सोन नदी पार कर जैतहरी रेंज के धनगवां बीट अंतर्गत कुकुरगोड़ा गांव के जंगल से होते हुए कुशुमहाई गांव में जंगल के बीच बसे भंवर सिंह पिता राम सिंह का कच्चा घर को पूरी तरह तोड़ते हुए घर के अंदर घुसकर घर में रखे दाल,चावल,गेहूं को खाया एवं छप्पर तोड़ते हुए खटिया,बर्तन आदि सामान को तहस-नहस कर दिया, इस दौरान यह हाथी ग्रामीणों के नजदीक जाने पर दौड़ा रहा है। रविवार की सुबह यह हाथी धनगवां बीट के कक्ष क्रमांक आर,एफ,338 सालेडोंगरी के जंगल में पहुंचकर लेटकर आराम कर रहा है। एक बार फिर से हाथी के समूह के आने पर कोतमा एवं जैतहरी के वन विभाग का अमला हाथियों के निगरानी में लगा हुआ है।

खुले में मांस, मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने प्रशासन ने आरंभ की कार्यवाही


अनूपपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री के जारी आदेश के परिपालन में जिले में खुले में मांस, मछली के विक्रय तथा ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाहियां प्रारम्भ की गई हैं। जिले के चारों अनुभाग क्षेत्रों में प्रशासन एवं पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आज भ्रमण कर खुले में मांस, मछली आदि के विक्रय करने वालों को सोमवार तक दिशानिर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के पालन की कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मांस विक्रेताओं को खाद्य लाईसेंस एवं खाद्य पंजीयन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कहा गया कि निर्देशानुसार आवश्‍यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, अन्यथा सोमवार से वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश जारी किए हैं।

IGNTU के 2 प्रोफेसर व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के खिलाफ थाना मे हुई शिकायत, नोटिस जारी


अनूपपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक आयुष राय ने थाना अमरकंटक में लिखित शिकायत की है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के द्वारा संगठन को बदनाम करने एंव उनके कार्यकर्तायों को झूठे केस में फंसाकर उनके मानहानि को ठेस पंहुचाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। जिस पर थाना प्रभारी थाना अमरकंटक जिला अनूपपुर ने प्रो. डॉ. संतोष सोनकर, डॉ. जिनेंद्र कुमार जैन, सिक्योरिटी सुपरवाईजर वीरेंद्र सिंह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के खिलाफ उक्त शिकायत के संबंध में पूछताछ व अपना पक्ष रखने हेतु थाना अमरकंटक में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget