212 किलो गांजा कीमत 21 लाख फार्च्यूनर गाड़ी सहित जप्त, एक आरोपी फरार, एक गिरफ्तार

*एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला हुआ पंजीबद्ध, 


अनूपपुर

16 दिसंबर 2023 को थाने का शासकीय वाहन कस्बा देहात भ्रमण हेतु रवाना हुआ था दौरान भ्रमण के न्यू स्टेला मेरी स्कूल के पास लहरपुर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पेन्ड्रा गोरेला छत्तीसगढ़ की तरफ से एक सफेद कलर की फार्च्यूनर गाडी क्र. सी.जी. 04 जे सी 1593 में दो लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा लोड किये है सूचना पर पेन्ड्रा अनूपपुर मुख्य मार्ग ग्राम धनगवा बस स्टैण्ड के पास नाकाबंदी कर वाहन चेक कर रहे थे  रात्रि 02 बजे पेन्ड्रा तरफ से आ रही सफेद रंग की फार्च्यूनर वाहन क्र. सी.जी.04 जे.सी. 1593 को घेराबंदी कर रोका गया तो चालक द्वारा गाडी को रोका उसी समय गाडी के बगल की सीट में बैठा एक व्यक्ति गाडी का गेट खोलकर रोड किनारे झाडियों तरफ भाग गया, दौडाने पर अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा फार्च्यूनर गाडी का चालक को घेरा बंदी कर पकडा गया वाहन चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम धर्मेन्द्र राय पिता भागदेव राय उम्र 30 वर्ष निवासी रनदहा थाना राजापाकर जिला वैशाली बिहार का होना बताया एवं भागा हुआ व्यक्ति का नाम रावन सिंह गोंड निवासी शहडोल का होना बताया तथा आरोपी के कब्जे से 11 सफेद प्लास्टिक की बोरियों में भरे अवैध मादक पदार्थ गाँजा 2 क्विंटल 12 किलो 200 ग्राम कुल कीमती 21 लाख 22 हजार रूपये व फार्च्यूनर वाहन क्र. सी.जी.04 जे.सी. 1593 कीमती करीब 15 लाख रूपये को जप्त किया जाकर कब्जे पुलिस जप्त मादक पदार्थ गांजा का वैधानिक कार्यवाही कर थाना जैतहरी मे अप.क्र. 521/2023 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। जहाँ आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

 जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ युवक ने की अभद्रता व गाली गलौच, मामला हुआ दर्ज

*आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करे नही तो डॉक्टर व कर्मचारी कर देगे काम बन्द*


अनूपपुर

जिला अस्पताल में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टर के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आए हैं। इसकी शिकायत ड्यूटी डॉक्टर ने कोतवाली अनूपपुर में की है। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर धारा 353, 186, 294,323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। ड्यूटी डॉक्टर मोहम्मद ओजैर अंसारी (36) ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं मरीज को देख रहा था। इसी दौरान अभिमन्यु सिंह परिहार पिता सतेंद्र सिंह परिहार निवासी बरबसपुर का एक्सीडेंट होने के बाद जिला अस्पताल अनूपपुर आया। मैं इलाज कर रहा था। इलाज के दौरान दवाई लिखने के लिए ओपीडी पर्ची मंगा, तो ड्यूटी डॉक्टर के साथ गाली गलौज करने लगा, जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर मेरे साथी डॉक्टर हिमांशु पांडे एवं सिविल सर्जन डॉक्टर परस्ते भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ भी अभद्रता की गई। अभिमन्यु सिंह परिहार आधे घंटे तक अस्पताल में डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ गाली गलौज करता रहा। उसकी शिकायत डॉक्टर ड्यूटी डॉक्टर ने कोतवाली अनूपपुर में की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश चिकित्सा चिकित्सा से संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा अधिनियम के साथ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन ड्यूटी डॉक्टर के साथ हुई अभद्रता के बाद जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर ने अभिमन्यु सिंह परिहार पर कार्रवाई को लेकर सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा है। डॉक्टर ने अपने ज्ञापन में बताया कि आरोपी अभिमन्यु सिंह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर सिविल सर्जन स्वयं घटना स्थल पर मौजूद थे। गार्ड तथा अन्य लोगों सहायता से आरोपी को अलग किया।जिला अस्पताल में चिकित्साको पर हुए इस घटना से सभी चिकित्सक आहत हैं। आरोपी को 24 घंटे में जेल नहीं भेजा तो सभी चिकित्सा एवं जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ काम बंद करने लिए बाध्य होंगे।

अज्ञात कारणों से सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, पुलिस जुटी जांच में


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर से 20 किलोमीटर दूर बडहर गांव में 32 वर्षीय युवक की मौत की सूचना पुलिस को लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव का प्रारंभिक जांच, पंचनामा करने के बाद परिवार वालो का कथन लेकर पी एम कराने हेतु शव वाहन से जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेज कर जांच प्रारंभ की है। परिजनों के अनुसार मृतक की मृत्यु एक दिन पूर्व बकरियों के लिये पत्ता तोड़ने समय पेड़ से गिरना होना बताया गया है वही कुछ ग्रामीणों द्वारा युवक की मृत्यु मछली मारने दौरान करंट लगने से होना बता रहे है फिलहाल पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर गहन परीक्षण करने मे जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बडहर गांव में बरगीडांड निवासी 32 वर्षीय बेचू पिता भगवती बंजारा की मृत्यु की सूचना ग्रामीणों द्वारा हंड्रेड डायल पुलिस को दिए जाने पर हंड्रेड डायल पुलिस स्थल पर पहुंचकर स्थिति को देखते हुए कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचना दी जिस पर सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा लिखकर परिजनों के बयान लिए जिस पर मृतक के छोटे भाई बेसाहू बंजारा ने बताया कि दोपहर उनका बड़ा भाई बेचू घर के नजदीकी कुंवर सिंह के खेत में लगे साजा के पेड़ से बकरियों को खिलाने के लिए पत्ता तोड़ने गया रहा, उसके वापस न आने पर वह एवं भाभी जो आसपास ही थे देखा कि पेड़ के नीचे बेचू जमीन में बेहोश स्थिति में पड़ा है जिसे उठाकर गांव के ही एक-दो व्यक्तियों को झाड़-फूंक के लिए एक मैजिक वाहन से ले जा कर दिखाया इस दौरान उसकी मृत्यु होना बताए जाने पर घर लाया गया और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच शनिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा हंड्रेड डायल पुलिस को घटना की जानकारी दिये जाने पर हंड्रेड डायल पुलिस मौके में पहुंचकर घर में रखे शव को देखने बाद कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि बेचू बंजारा गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ मछली मारने गया रहा जिनकी अचानक करंट लगने से गंभीर हो गया था। मृतक के शरीर में बाहरी तौर पर पुलिस को किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget