ग्राम पंचायत मे अधिकारियों से सांठगांठ कर प्रजापति ठेकेदार कर रहे मनमाना कार्य

*आदित्य एजेंसी को किए गए भुगतान की हो जांच, ग्रामीणों ने किया मांग*


अनूपपुर

जिले मे वैसे तो सभी ग्राम पंचायतों में मनमानी का आलम बना हुआ है। ग्राम पंचायतों में जो काम चल रहे हैं उन कामों को अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिन कामों को पंचायतों को करना चाहिए उन कामों को स्वयं कर रहे हैं। जनपद पंचायत व जिला पंचायत की सांठ गांठ से अधिकांश ठेकेदार ग्राम पंचायतों में नियम विरूद्ध काम कर रहे हैं और बेहद घटिया स्तर का कार्य शासन प्रशासन की सांठ-गांठ से करा रहे है। सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री,  एसडीओ,सीईओ, संबंधित बाबू से सांठगांठ कर ठेकेदार इन्हें कमीशन देकर सरेआम गुणवत्ता को ताक में रखकर काम कर रहे हैं। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जिले की जनपद पंचायत जैतहरी में संबंधित आला अधिकारियों की सांठगांठ से ग्राम पंचायत पसला में आदित्य एजेंसी के संचालक एवं ठेकेदार प्रजापति के  नियम विरूद्ध ग्राम पंचायतों के काम कराए जा रहे हैं। इनके द्वारा यहां पर प्रधानमंत्री खनिज कल्याण निधि से 2 पुलिया 10 लाख एवं 5 लाख रुपए की लागत से कार्य  कराए जा रहे हैं। जितने भी काम कराए गए है उनमें चोरी के रेत का प्रयोग किया गया है और किया जा रहा है। इस समय इनके द्वारा दो पुलियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिनमें घटिया और पतली छड़ लगाकर किया जा रहा है जो निर्माण कार्य में उपयोग के लायक नहीं है जानकारों के अनुसार यहां मनमाने तरीके से ठेकेदार गुणवत्ता को ताक में रखकर कार्य कर रहे हैं कई लाख रूपयों का काम कराया गया है व कराया जा रहा है इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत हुई हैं लेकिन सही तरह से जांच न होने की दशा में ठेकेदार के हौसले बुलंद हो गए हैं। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत होने के बाद भी यहां पर ठेकेदारी प्रथा हावी है ग्रामीणों ने मांग की है कि इस प्रकार के ठेकेदार को यहां कार्य करना प्रतिबंधित किया जाए और इस ग्राम पंचायत में कराए गए सभी कार्यों के गुणवत्ता की जांच विशेष रूप से की जावे।

*इनका कहना है*

कर की गुणवत्ता के लिए हम लोगों के द्वारा भी प्रजापति ठेकेदार को फोन लगाया जाता है परंतु वह फोन नहीं उठाते

*दिलीप पाठक सचिव पसला*

मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में अक्षत कलश वितरण एवं भव्य शोभायात्रा संपन्न


अमरकंटक 

पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा मंदिर उदगम प्रांगण में अक्षत कलश का आयोजित हुआ । प्रभू श्रीराम का आमंत्रण अक्षत कलश   नगर के पूज्य साधु संतो , नर्मदा मंदिर पुजारीगण , नगर के गणमान्य नागरिको , संघ की उपस्थिति में वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ । 22 जनवरी को प्रभू श्रीराम लला अपने जन्मभूमि में बन रहे भव्य नवीन मंदिर में विराजमान होंगे । श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण का दायित्व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र अयोध्या ने संघ को सौंपा है , इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे देश में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक हिन्दू परिवार को घर घर जाकर अक्षत देकर श्रीराम लला के दर्शन के लिए आमंत्रित करेगा । इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला अनूपपुर के जिला कार्यवाह और इस अभियान के जिला संयोजक राकेश शुक्ला की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि श्रीमहंत पूज्य स्वामी महामंडलेश्वर श्री रामभूषण दास जी महाराज शांति कुटी अमरकंटक एवं डां सुरेंद्र जी (प्रांत सेवा प्रमुख)  की उपस्थिति में कलश वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कलश वितरण के पश्चात् नर्मदा उद्गम मंदिर से पंडित दीनदयाल चौराहा तक सभी संतों  व संघ के विविध संगठन एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिक व समस्त हिन्दू समाज के द्वारा पैदल ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा का नगरवासी एवं आश्रमों के संत महात्माओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश पुरी , संत राम प्रसाद कल्याण सेवा आश्रम , योगेश दुवे मृत्युंजय आश्रम , लवलीन बाबा परमहंस धारकुंडी आश्रम , वन्दे महाराज प्रधान पुजारी नर्मदा मंदिर , एकात्मानंद गीता स्वध्याय आश्रम व अन्य आश्रमों के संत महात्मा ,  भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी तथा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई ओमप्रकाश अग्रवाल , अन्नू खत्री , मथुरा मिश्रा , रौशन पनारिया ,  अभिषेक दि्वेदी आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्य व्यवस्था लवकेश जायसवाल , वाल्मीकि जायसवाल , रंजित सिंह , शिव खैरवार , राहुल त्रिपाठी की रही। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक दिनेश साहू (खंड कार्यवाह) अमरकंटक रहे जिन्होंने जानकारी प्रदान की ।

2 दिन से लापता अधेड़ का शव कुँए में उतराते मिली, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सकरा के वार्ड नंबर 01 डोंगरीटोला में अधेड़ का शव उसी के बाड़ी में बने हुए कुआं में दो दिन बाद पुलिस ने बरामद किया मृतक के शव का पंचनामा,स्थल निरीक्षण कर कोतवाली निरीक्षक एवं पुलिस द्वारा देर रात होने पर मृतक के शव को जिला अस्पताल अनूपपुर में के शव परीक्षण कक्ष के फ्रीजर में रखा कर सोमवार की सुबह ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सकरा के वार्ड नंबर एक डोंगरीटोला निवासी 43 वर्षीय प्रधान सिंह पिता स्व. सुखसेन सिंह 08 दिसंबर की रात घर से खाना-पीना खाने बाद ग्राम पंचायत सकरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरा में चल रहे बाउंड्रीबाल निर्माण में चौकीदारी के लिए निकला रहा जो दो दिनों से घर वापस न आने पर परिजनों एवं पड़ोसियों द्वारा उनकी खोजबीन की जा रही थी तभी 10 दिसंबर की शाम मृतक के बाड़ी में स्थित कुआं जिसके पानी का उपयोग पड़ोस के महेंद्र सिंह पिता राजन सिंह भी करते हैं की पत्नी रूपा सिंह नहाने के लिए पानी निकालने गई तब उसने कुआ के अंदर प्रधान सिंह को मृत स्थिति में पानी में उतराता देखकर घबरा कर अड़ोस-पड़ोस के लोगों को बताते हुए ग्राम पंचायत सकरा सरपंच संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया स्थल देखने बाद सरपंच द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर में घटना की जानकारी दिये जाने पर कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा,सहायक उप निरीक्षक सुखीनंद यादव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ोसियों एवं ग्रामीण की मदद से मृतक के शव को कुआ से बाहर निकाल कर मौका पंचनामा,परिजनों एवं गवाहों के बयान लेते हुए जिला चिकित्सालय अनूपपुर के शव वहां से देर रात मृतक के शव को सुरक्षा की दृष्टि से जिला अस्पताल अनूपपुर के शव परीक्षण कक्ष के फ्रीजर में सुरक्षित रखाया गया। सोमवार की सुबह पुलिस के द्वारा ड्यूटी डॉक्टर से मृतक के शव का पी,एम,कराने बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की है, मृतक के खाने-पीने बाद चौकीदारी के लिए जाने के बाद वह कुआं में कैसे गिरा का कारण प्रारंभिक जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget