आजीविका दीदी कैफे का कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने किया भव्य शुभारंभ

*कैफे में मिलेगा पारंपरिक स्वाद का आनंद सागर ग्राम संगठन द्वारा किया जाएगा संचालन*


अनूपपुर

स्व सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों के संचालन को बढ़ावा देने के कड़ी में जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम शिवरीचंदास (राजेंद्रग्राम) में आजीविका दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया । कैफे का शुभारंभ कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ द्वारा किया गया।

एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह ने बताया कि कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्व सहायता समूहों की आजीविका संवर्धन हेतु सतत रूप से प्रयास किये जा रहे हैं ,इसी कड़ी मे मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत नवचेतना संकुल संगठन शिवरीचंदास अंतर्गत ग्राम हर्रा टोला के सागर ग्राम संगठन द्वारा आजीविका दीदी कैफ़े का शुभारंभ किया गया है, जिसमे उपलब्ध विभिन्न व्यंजन एवं पकवानों में पारंपरिक स्वाद की अनुभूति होगी। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर कैफ़े में स्वल्पाहार एवं भोजन उपलब्ध होगा, जिसमें विशेष रूप से कोदो का पुलाव, कुटकी की खीर उपलब्ध रहेगी। आजीविका कैफे के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर एवं  जिपं सीईओ के साथ उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा समूह की दीदियों द्वारा तैयार कोदो का पुलाव व कुटकी की खीर के साथ मक्के की रोटी, चने की साग आदि का स्वाद लिया गया ।

इस अवसर पर तहसीलदार पुष्पराजगढ़ अनुपम पांडेय, उप संचालक कृषि एन डी गुप्ता, सहायक संचालक उद्यान सुभाष श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री आरईएस सुगंध प्रताप सिंह, महिला एवं बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी विनोद परस्ते,आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक दशरथ झारिया, दीपक मोदनवाल एवं ब्लॉक प्रबंधक पुष्पराजगढ़ अश्विनी सिंह ,सहायक ब्लॉक प्रबंधक संदीप शर्मा, संध्या मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, अर्चना बाजपेयी एवं सुरेश कारपेन्टर के साथ साथ विभिन्न विभागों का मैदानी अमला एवं ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव व स्व सहायता समूह व उनके परिसंघों के पदाधिकारी व सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*एसपी ने पहुंचकर आजीविका दीदियों का बढ़ाया हौसला*

पुष्पराजगढ़ के ग्राम शिवरी चंदास  में प्रारंभ किए गए आजीविका दीदी कैफे के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भी अपनी आमद दी तथा आजीविका दीदी कैफे में बने पारंपरिक चीजों का स्वाद चखा तथा आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की महिलाओं को संचालन के जज्बे के लिए उनकी हौसला आफजाई  की गई।

रेत माफियाओं की गुंडागर्दी, रेत कर्मचारियो पर किया हमला गाड़ियों में की तोड़फोड़, मामला दर्ज


अनूपपुर

अवैध रेत चोरी रोकने शनिवार-रविवार की रात्रि पेट्रोलिंग कर रहें ठेकेदारों के लोगो पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसकी शिकायत रेत ठेकेदारों ने फुनगा चौकी में की हैं। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। रेत ठेकेदार का कर्मचारी संदीप तोमर ने बताया कि अवैध रेत चोरी रोकने ले लिए शनिवार-रविवार की रात्रि पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान रक्शा से कोलमी रोड पर एक गाड़ी में दो लोग मौजूद थे। उनमें से एक व्यक्ति बोला में फौजी हूं। उसने बोला कि तुम यहां क्यों घूम रहे हो? यह मेरा गांव हैं। जब रेत ठेकेदारों के लोगो ने बात कर रहें थे तभी 10 से 12 लोगों को इकट्ठा होकर रेत ठेकेदार के कर्मचारियों पर हमला करते हुए डंडों से मारपीट की और दो गाड़ियों पर तोड़फोड़ की। इसकी शिकायत रेत ने फुनगा चौकी दर्ज कराई हैं।

लोक अदालत में 558 प्रकरण निराकृत, पति पत्नी में सुलह, विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन


अनूपपुर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय अनूपपुर, तहसील कोतमा व राजेन्द्रग्राम सिविल न्यायालयों सहित 13 खण्डपीठों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। 3040 लंबित प्रकरणों में से कुल 362 प्रकरणों का निराकरण हुआ। प्रीलिटिगेशन के 3590 प्रकरण प्रस्तुत हुए जिनमें से 196 प्रकरणों का निराकरण हुआ। लोक अदालत में कुल राशि 13,66,4,215 अवार्ड पारित किया गया। वहीं समझाईश दिये जाने पर पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने और उसका भरण पोषण करने पर सहमति देते हुए न्यायालय से दोनों राजीखुशी घर के लिये रवाना हुये। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को अनूपपुर जिला न्यायालय सहित तहसील कोतमा व राजेन्द्रग्राम सिविल न्यायालयों सहित गठित 13 खण्डपीठों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। 

लोक अदालत जिला न्यायालय अनूपपुर सहित तहसील न्यायालय कोतमा व राजेन्द्रग्राम में कुल 13 खण्डपीठों का गठन किया गया था, जिसमें राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, चेक अनादरण से संबंधित प्रकरण, बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, सिविल प्रकरण एवं बिजली व पानी के बिल से संबंधित प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के द्वारा किया गया। जिला मुख्यालय अनूपपुर, तहसील कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम में लंबित प्रकरणों में से 3040 प्रकरणों को लोक अदालत में रेफर किया गया, जिनमे से कुल 362 प्रकरणों का निराकरण हुआ। प्रीलिटिगेशन के 3590 प्रकरण प्रस्तुत हुए जिनमें से 196 प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से हुआ। आयोजित लोक अदालत में कुल राशि 13664215 अवार्ड पारित किया गया। कुटुम्ब न्यायालय में प्रस्तुत भरण-पोषण वाद में पत्नी ने पति से भरण पोषण पाने के लिये न्यायालय की शरण ली थी। प्रकरण अनुसार विवाह के एक वर्ष पश्चात ही पति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया था जिससे वह अपने मायके में रह रही थी। नेशनल लोक अदालत में लंबे समय से चल रहा पति-पत्नी का विवाद राजीनामा के आधार पर निराकृत हुआ और पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने और उसका भरण पोषण करने पर सहमति व्यक्त कर राजीनामा किया।

*विधिक साक्षरता शिविर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एस. एस.परमार के निर्देश अनुसार एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में शासकीय मॉडल स्कूल राजेंद्रग्राम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह ने उपस्थित होकर बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने विधिक सेवा दिवस मनाने का उद्देश्य विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं से बच्चों को अवगत कराया उन्होंने बच्चों को अपराध घटित होने से न्यायालय तक मामला पहुंचने की प्रक्रिया को संक्षिप्त में समझाया उन्होंने बच्चों को गुड टच बेड टच मोबाइल फोन के दुरुपयोग एवं पढ़ाई लिखाई से संबंधित टिप्स प्रदान की। रंगोली प्रतियोगिता अंतर्गत बच्चों के द्वारा कक्षा बार रंगोली बनाया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget