मोटरसाइकिल फिसलने से युवक की मौत, रात भर सड़क के किनारे पड़ा रहा युवक


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर से आठ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम जमुडी निवासी एक युवक जो अनूपपुर से जमुडी स्थित अपने घर वापस जा रहा था मोटरसाइकिल फिसलने पर गिरने बाद रात भर सड़क के किनारे पड़े होने से मृत हो गया जिसके औंधे मुंह पड़े होने को देखते हुए बुधवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने परिजनों तथा कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार्यवाही की। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जमुडी के वार्ड नंबर 11 खैरबना टोला निवासी जीतराम कोल का 22 वर्षीय पुत्र गौतम कोल जो पंचायत में रहकर काम करता रहा मंगलवार की शाम अपनी मोटरसाइकिल से अनूपपुर जाकर देर रात वापस अकेले घर जा रहा था तभी अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य ग्राम पंचायत जमुडी के पुराने पंचायत भवन के पास मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने पर मार्ग के किनारे गिर गया जो रात भर औंधे मुह पडा रहा जिसे बुधवार की सुबह घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों द्वारा उसे देखकर पहचान कर परिजनों को सूचना दी, परिजनों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर देखने बाद कोतवाली थाना अनूपपुर में घटना की जानकारी दिए जाने पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा,अड़ोस-पड़ोस के ग्रामीणों के बयान दर्ज करने बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर के शव वाहन से पीएम करने हेतु भेजते हुए ड्यूटी डॉक्टर से पीएम कराने बाद मृतक के शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपते हुए जांच प्रारंभ की, मृतक के माथे में हल्की चोट के निशान पाए गए।

साहित्यिक संस्था बैठक हुई सम्पन्न, सशक्त हस्ताक्षर का हुआ पुनर्गठन 


जबलपुर - संस्कारधानी जबलपुर की साहित्यिक संस्था सशक्त हस्ताक्षर का पुनर्गठन किया गया। इस हेतु एक बैठक संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में महामहोपाध्याय हरिशंकर दुबे व राजेश पाठक प्रवीण, सलाहकार समिति में डॉ. मुकुल तिवारी , कवि संगम त्रिपाठी, अरूण शुक्ल, अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष भावना दीक्षित, महासचिव जी. एल. जैन, सहसचिव आरती पटेल व सम्माननीय सदस्यगण में सर्वश्री पूर्णजीत गुप्ता, श्रीमती तरुणा खरे, लखन रजक, काली ताम्रकार, विजय विश्वकर्मा, सुनील भारद्वाज चुने गए।

        संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सशक्त हस्ताक्षर निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रही है व अपने नियमित काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह के क्रम को बनाए रखी है। साहित्यकार समाजसेवी संस्था से जुड़े और संस्कारधानी में साहित्य के नव रचनाकारों को सशक्त मंच प्रदान हो यही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर का रेलवे मजदूर कांग्रेस ने किया स्वागत, समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

06 दिसंबर 2023 को रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल अध्यक्ष तपन चटर्जी निर्देश व मंडल बिलासपुर बी कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में  रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर ने संयुक्त महामंत्री एवं सी आई सी प्रभारी लक्ष्मण राव के नेतृत्व में शाखा सचिव अनूपपुर श्री रामदास राठौर एवं अन्य शाखा पदाधिकारियों के साथ महाप्रबंधक बिलासपुर (GM BSP ) श्री आलोक कुमार , प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बिलासपुर राजेन्द्र कुमार अग्रवाल , मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर प्रवीण पाण्डेय का भव्य स्वागत कर रेल कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया। रेलवे मजदूर कांग्रेस ने मांग की है शिवम् रेलवे कालोनी अनूपपुर की रेल कालोनी में अत्यधिक खराब सड़क को तत्काल नया बनाया जाए , अनूपपुर रेलवे कालोनी में नया कम्युनिटी हाल के लिए तत्काल बजट मंजूर किया जाए , अनूपपुर , बुढ़ार , अमलाई, कोतमा, मौहरी , हरद , जैतहरी रेलवे कालोनी में सड़क, पानी बिजली,  एवं उपरोक्त कालोनी में चिल्ड्रेन पार्क के धार्मिक पुजा आयोजन हेतु पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाए , अनूपपुर में नया पी डब्लू आई आफिस अनूपपुर में स्वीकृति प्रस्ताव पर नया भवन हेतु बजट स्वीकृत किया जाए , न्यू सिद्ध बाबा रेलवे कॉलोनी अनूपपुर मधु वाटिका के पास नया बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाए। महाप्रबंधक के स्वागत और ज्ञापन के दौरान उनके शाखा पदाधिकारी एस संजीव राव, जयंत दास गुप्ता , सदाशिव पाण्डेय, सिराज मंसूरी , संतोष पनगरे , कमलेश राठौर, जी सूर्या राव , आदि उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget