उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर चोरो ने लाखों का अनाज चुराए, अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज


अनूपपुर/करण पठार

अनूपपुर जिले के ग्राम तुलरा के करण पठार थाना अंतर्गत चाेरों ने उचित मूल्य की दुकान पर धावा बोल दिया और लाखों रुपए का राशन चुरा ले गए। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। चोरी की वारदात करन पठार थाना क्षेत्र के तुलरा में संचालित उचित मूल्य दुकान की है।

सेल्समैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवंबर महीने का खाद्यान्न अनलोड कराने के लिए जब वह मौके पर पहुंचा तो चैनल गेट और अंदर का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। खाद्यान्न की गिनती करने पर पता चला कि 84 बोरी खाद्यान्न चोरी कर लिया गया है।

66 बोरी चावल और 18 बोरी गेहूं पर चोरों ने हाथ साफ किया है। जिसकी कीमत 1 लाख 39 हजार 740 रुपए बताया जा रहा है। सेल्समैन ने तत्काल थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज करचोरो के तलाश में जुट गई है।

मोड़ पर कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर घर के सामने पलटा, बड़ा हादसा टला


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के वेंकटनगर रोड मुख्य मार्ग पर जैतहरी तरफ से कोयला लेकर बिलासपुर की ओर जा रहे ट्रेलर (सीजी 04 पीजी 9515) वेंकटनगर मोड़ पर मंगलवार की सुबह 4 बजे के लगभग अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क हादसे से ट्रक में लोड कोयला संजय चौधरी के घर के पास बिखर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। दुर्घटना में संजय चौधरी के घर को भी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर आरटीओ बैरियर के पास मोड़ है, जहां पर दोनों तरफ मोड़ का साइन बोर्ड भी नही है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड बनते समय ठेकेदार के कर्मचारियों को मोड़ पर रोड को चौड़ा करने के लिए कई बार बोला भी गया पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम जैतहरी से भी तीन माह पहले इस संबंध में चर्चा की। उन्होंने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे आए दिन हादसे हो रहे है। पिछले सप्ताह ही प्रयागराज से बिलासपुर जा रही प्रयाग बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, इसमें बैठे यात्री बाल बाल बच गए थे। ग्रामीणों की जिला प्रशासन से मांग है कि वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर आरटीओ बैरियर के पास बने मोड़ पर दुर्घटना को रोकने का इंतजाम के लिए उचित व्यवस्था की जाए। अन्यथा आए दिन हो रही दुर्घटना से किसी दिन बड़े हादसे के कारण जान माल की हानि हो सकती है।

 भोजन व्यवस्था को लेकर भड़के छात्र- छात्राएं विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कैम्पस में की नारेबाजी

*वाइस चांसलर ऑफिस का किया घेराव, छुट्टी में घर जाने पर भी मेस जमा करना पड़ता रुपया*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में बीती रात होस्टल में रह रही छात्राओं ने भोजन व्यवस्था को लेकर कैंपस में जमकर नारे बाजी की। इस दौरान प्रशासन की जा रही मनमानी के खिलाफ नारेबाजी भी की। सैकड़ों की संख्या में कुलपति के बंगले के बाहर भी छात्राएं काफी देर तक मौजूद रही। बच्चों को आरोप है कि मैस कैंटीन में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसके साथ ही छुट्टी के दिनों में भी उनसे खाने का पैसा मांगते है। इस बात को लेकर बच्चों ने जमकर आक्रोश दर्ज कराया। घटना देर रात की बताई जा रही है। 

*यह है मामला*

विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक आदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि छात्रावास के मैस का संचालन आजीविका व्यापार एवं प्रशिक्षण केंद्र ने किया है। यहां प्रत्येक विद्यार्थियों को माह दिसंबर 2023 के लिए 2 हजार देना अनिवार्य हैं। यह शुल्क 1 दिसंबर से 22 दिसंबर तक के लिए लिया जा रहा है। इसमें दो बार चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि का भोजन शामिल है। प्रत्येक विद्यार्थियों को माह दिसंबर के लिए 2 हजार देना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनका शुल्क दिसंबर माह की 5 तारीख तक जमा हो। शुल्क जमा नहीं होने की स्थिति में विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसकी जवाबदारी स्वयं विद्यार्थी को होगी।

इस आदेश के बाद छात्र भड़क गए एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जबरदस्ती मैस में छात्रों को खाना खाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। वाइस चांसलर ऑफिस का भी घेराव किया। बच्चों का आरोप है कि विश्वविद्यालय मैं जो मैस संचालित हो रहा हैं, उसके खाने की गुणवत्ता सही नहीं है। ऐसे में सभी छात्रों को मैस में खाने के लिए मजबूर किया जा रहा हैं। छात्रों ने यह भी आरोप लगाए कि कई बार हम विश्वविद्यालय से बाहर अपने घर चले जाते हैं। उसके बाद भी मैस का फीस भरना पड़ता है। जब हम खाना ही नहीं खाते तो फिर मैं इसका फीस क्यों भरे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget