उप स्वास्थ केंद्र में मरीज व कर्मचारी पी रहे है दूषित व लाल पानी, जिम्मेदार मौन


अनूपपुर

अनूपपुर जिले से म लगभग 25 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत धुरवासिन में नया बना स्वास्थ केंद्र बना है, जहा पर ग्रामीणों को समुचित इलाज करवाने से कई किलोमीटर दूर से आते है, मगर वहाँ पर पानी पीने की समुचित व्यवस्था नही है। मरीज पीने के पानी के लिए यहाँ वहाँ भटकते रहते हैं। लाखो की उप स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया गया लेकिन पानी की व्यवस्था नही की गई हैं। जिससे मरीजो व अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी होती हैं। कर्मचारी कई किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं। परिसर में एक हैण्ड पंप पुराना लगा हुआ है जिसमे लाल गंदा खराब पानी निकलता है जो पीने लायक नही है। जो मरीज अस्पताल इलाज करवाने आते हैं वो इस पानी को पीकर बीमार पड़ जाते हैं, इलाज के नाम पर लोगो को बीमारी मिल रही हैं। पुराने हैंडपंप के पास चारो गंदगी की भरमार हैं। इसके बाद जिला प्रशासन कोई सुध नही के रहा है। वहाँ पर पदस्थ कर्मचारी ने बताया कि परिसर में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही हैं। पुराने हैंडपंप से पीने लायक पानी नही निकलता हैं। एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर मरीजो को दिया जाता है इसके अलावा रोजमर्रा की जरूरत को पूरा किया जाता है। अस्पताल के बगल में पशु चिकित्सालय है जहां पर भी ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता हैं। उसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है। अगर नया हैंडपंप नही लगवा सकते तो कम से कम पुराने हैंडपंप की ही मरम्मत करवाकर शुद्ध पानी की व्यवस्था बनाई जा सकती है। लोगो ने मांग के है कि अस्पताल परिसर में पानी की व्यवस्था जल्द से जल्द करवा दी जाए।




भाजपा विधायक की जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस फोड़े पटाखे, बाटी मिठाइयां


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बिसाहू लाल सिंह की जीत पर भालूमाडा नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया जहां सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ताओं शामिल रहे।

इसके पूर्व प्रातः नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी भाजपा महामंत्री धीरेंद्र सिंह वार्ड पार्षद अब्दुल कलाम अजय यादव विकास जायसवाल सुशील तिवारी फैज मोहम्मद मनोज सिंह सहित कई कार्यकर्ता अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह के ग्राम परासी में जाकर उन्हें जीत की बधाई शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया इस अवसर पर विधायक बिसाहू लाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए पार्टी के लिए संगठन के लिए अपना तन मन धन से सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की जीत है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जीत है प्रदेश भर की लाडली महिलाओं की जीत है जिन्होंने प्रदेश में भाजपा को इतनी बड़ी जीत दिलाई है।

*निकाला विजय जुलूस*

दोपहर के समय भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी एवं नगर पालिका पसान अध्यक्ष राम अवध सिंह के नेतृत्व में भालूमाडा एटीएम चौक से भाजपा कार्यकर्ताओं का विजय जुलूस निकाला गया जो पुरानी नगर पालिका होते हुए वार्ड क्रमण 11 वार्ड क्रमांक 9 से होते हुए वापस मजदूर चौक पहुंची इस बीच जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और जुलूस के समापन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी मनाएं लोगों ने एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर अपनी खुशी का इजहार किया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अन्नू सिंह महेंद्र सिंह भागीरथी पटेल कैसर अली तौहीद अहमद इशहाक अंसारी दुर्गा सिंह राजन त्रिपाठी बलवंत सिंह रामचरण केवट सोनू यादव रवि सिंह भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह उनकी टीम विजय सिंह विनय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


तीसरी बार विधायक का मिला ताज, हुआ जोरदार स्वागत, माँ नर्मदा से लिया आशीर्वाद

*नगर में रैली निकाल जनता जनार्दन का किया आभार प्रगट, आश्रमो में पहुंच संतो को टेका माथा*


अनूपपुर/अमरकंटक

अमरकंटक में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शहडोल संभाग में केवल अनूपपुर जिले की एकमात्र सीट पुष्पराजगढ़ को जीत हासिल कराने में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को तीसरी बार ताज पहन कर पहुंचे मां नर्मदा के द्वार।

फुंदेलाल सिंह मार्को अपने पूरे परिवार के साथ तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने मां नर्मदा मंदिर पहुंच उद्गम स्थल पर पूजन किया , आरती उतारी , मां नर्मदा दर्शन किया और अपने पूरे समर्थकों के साथ परिक्रमा करते हुए ग्यारहरुद्र में अभिषेक करने के बाद उपस्थित जन समूह को जीत की बधाई दी । उसके बाद लोग नगर रैली निकाल ढोल नगाड़ों के बीच नाचते हुए नर्मदा मैया का जयकारा लगाते हुए तथा विधायक फुंदेलाल जिंदावाद नारे लगाते हुए आगे चल रहे थे एवम विधायक वाहन पर सवार खड़े खड़े सभी मतदाताओं को आभार प्रदर्शित करते आगे बढ़ रहे थे । अमरकंटक पहुंचते ही सर्वप्रथम कल्याण सेवा आश्रम पहुंच संतो को माथा टेका और जीत पर खुशीया प्रगट कर आशीर्वाद लिया फिर नर्मदा मंदिर पहुंच नर्मदा मंदिर पुजारियों ने नर्मदा उद्गम में पूजन कराया फिर नर्मदा मंदिर में दर्शन । नगर भ्रमण के दौरान रैली से निकल कर शांति कुटी पहुंच महंत रामभुषण दास जी को मत्था टेका , श्रीमहंत ने उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया और बधाई प्रेषित की । रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बर्फानी आश्रम पहुंच समाप्त की । बर्फानी आश्रम के  महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास जी से भेंट कर लिया जीत का आशीर्वाद  और आश्रम में ही सभी कार्यकर्ताओं को भोजन करवाया गया।

पुष्पराजगढ़ विधानसभा में को लेकर लोगो में भ्रांतियां थी की दो बार के बाद तीसरी बार कोई विजय नही हुआ , लेकिन दूसरी बार विधायक रहे फुंदेलाल सिंह मार्को ने उन भ्रांतियों को तोड़ते हुए तीसरी बार कांग्रेस सीट से विजयश्री का रास्ता अख्तियार किया।

पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी , पुत्र , पुत्रवधू , नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह , उपाध्यक्ष एडवोकेट रज्जू सिंह नेताम , संतोष पांडे , श्याम लाल सेन , वीरु तंबोली , अशोक पांडे , छत्रपाल सिंह , शक्ति शरण पांडेय , जोहान लाल चंद्रवंशी , देवानंद खत्री , चुन्नू जैन , धनंजय तिवारी , लक्ष्मीचंद जैन , मनोज जैन , लखन झारिया , राजेश नागवंसी , विनायक द्विवेदी , प्रकाश द्विवेदी , आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता साथ रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget