नेशनल हाइवे 43 में पिकअप से 487 किलो 57 लाख का गांजा पुलिस ने किया जप्त, आरोपी फरार


अनूपपुर 

अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते बुलेरो पिकअप वाहन सहित कुल 478 किग्रा. गांजा कुल मशरूका 65,38,400/- पुलिस टीम ने किया जप्त किया गया।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात व्यक्ति सफेद रंग की बोलेरो पिकअप वाहन में मिनरल वॉटर की बॉटल से छिपा कर अवैध मादक पदार्थ गांजा कोतमा से अनूपपुर की ओर जाने वाले है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी फुनगा उनि.सुमित कौशिक के नेतृत्व में थाना भालूमाड़ा, थाना कोतमा एवं चौकी फुनगा की पुलिस टीम के द्वारा छत्तीसगढ़ की ओर से आने वाले मार्ग में लगातार निगाह रखकर पुलिस टीम के साथ कोतमा से अनूपपुर जाने वाले मार्ग में औद्योगिक केन्द्र कदमटोला के पास एनएच 43 पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कोतमा की ओर से एक अज्ञात वाहन आता हुआ दिखाई दिया पिकअप वाहन को पुलिस टीम के द्वारा रुकने का संकेत देने पर वाहन चालक द्वारा वाहन को कुछ दूरी पर रोड के किनारे वाहन को छोड़कर झाड़ियों, जंगल एवं गोड़ारु नदी के गढ्ढ़ों के रास्ते फरार हो गये। पुलिस टीम के द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में मिनरल वाटर के बॉटल थे जिन्हे हटाने पर 15 प्लास्टिक की बोरे में कुल 478 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 57, 38,400/-रु. एवं वाहन की कीमत लगभग 08 लाख रुपये कुल मशरूका 65,38,400/- चौकी फुनगा की पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया। उपरोक्त घटना पर थाना भालूमाड़ा में अपराध क्र. 500/23 धारा 8/20बी एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया है। 

उक्त अवैध गांजा कहॉ से लाया गया था व कहॉ लेकर जाया जा रहा था, इस संबंध में अनुसंधान जारी है। वर्तमान में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन में सवार वाहन चालक एवं एक अन्य फरार आरोपियों तथा पिकअप वाहन के मालिक की तलाश जारी है। उक्त प्रकरण में फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अति.पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी.सागर द्वारा 30,000/-रु. के नगद ईनाम  उद्घोषित किया गया है।


कोतवाली चौक से रेल्वे स्टेशन मार्ग अतिक्रमण की चपेट में आई सड़क, आम जन परेशान


अनूपपुर

अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर के कोतवाली चौक से रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग में इन दिनों स्थानीय दुकानदारों के द्वारा हद पार कर दी गई है देखा जा रहा कि दुकानदारों द्वारा अपने दुकान का आधा सामान बाहर निकालकर सड़क में रख देते है आमने सामने से अतिक्रमण होने के बाद स्टेशन पहुंच मार्ग सड़क नही बल्कि सिकुडकर पगडंडी में तब्दील हो गई है। बता दें कि अनूपपुर रेल्वे जंक्शन होने के साथ लगभग 2 वर्ष से निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण यह मार्ग 2 टुकड़ों में बंटे नगर के लिए मुख्य मार्ग का काम कर रही है। जो इन व्यवसाइयों के मनमानीपूर्ण रवैया के कारण उक्त मार्ग से आमजन के निकलना मुश्किल हो गया है। जंहा एक ओर जाम लगने की स्थिति में दूर दराज से आये यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है जिसे लेकर लोग परेशान देखे जाते है वही दूसरी ओर बाहर रखे सामानों में वाहनों के छू जाने की स्थिति में विवाद की स्थिति भी बनी रहती है। इतना ही नही उन्ही दुकानदारों के द्वारा फिर बाहर से आये यात्रियों से गुंडई पूर्वक मनमानी राशि वसूल किये जाने का काम किया जाता है। जिसे लेकर लोगों को बड़ी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय में अगर स्थानीय पुलिस के साथ यातायात पुलिस की बात करें तो अव्यवस्था को दूर कर पाने में नाकामयाब देखे जा रहे हैं। जिस व्यवस्था को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सहित स्थानीय पुलिस बल के साथ नगरीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों जो असहाय बनकर देखने के लिये मजबूर है। पूरे मामले की पीड़ा स्वयं सहने के बाद कार्यवाही नहीं कर पा रहे कि दुकानदारों का सामान दुकान के अंदर व्यवस्थित कराकर यातायात को सुचारू रूप से चल सके। बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारे जाने हेतु जिले भर के लोगों ने कलेक्टर आशीष वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनंत सिंह धुर्वे से मांग किए हैं कि उक्त मार्गों को व्यवस्थित कराये जाने हेतु संयुक्त रूप से टीम गठित कर समझाइए देते हुए या कड़ी कार्यवाही कर मुख्य मार्ग रेलवे स्टेशन को खाली कराए जाने का काम तत्काल किया जाए ताकि आमजन को हो रही असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

अनूपपुर से बिसाहू लाल, कोतमा दिलीप जैसवाल व पुष्पराजगढ़ से फुन्देलाल की हुई जीत 

*भाजपा को 2 व कांग्रेस को मिली 1 सीट पर जीत, सुनील सराफ, रमेश सिंह व हीरा सिंह श्याम को मिली हार*


अनूपपुर

भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र 86-कोतमा, 87-अनूपपुर (अ.ज.जा.) व 88-पुष्पराजगढ़ (अ.ज.जा.) के विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के तहत 17 नवम्बर को हुए मतदान की मतगणना की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्षिता के साथ शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में सम्पन्न हुई। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभावार नियुक्त प्रेक्षकगणों ने मतगणना कार्य को अपनी निगरानी में सम्पन्न कराया। निर्वाचन के परिणामों की घोषणा के उपरांत विजयी अभ्यर्थियों को रिटर्निग ऑफीसरों ने प्रमाण पत्र प्रदाय किया  

*इनका रहा सराहनीय कार्य*

मतगणना के कार्य को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी पी पटेल, विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी अजीत तिर्की, दीपशिखा भगत, दीपक पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंजली द्विवेदी, दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी तथा मतगणना कार्मिकों, सुरक्षा कार्मिकों आदि ने उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन किया।       

*भाजपा से दिलीप जायसवाल विजयी घोषित* 

विधानसभा निर्वाचन 2023 में 86-कोतमा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप जायसवाल अपने निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील सराफ से 22788 मतों से विजयी हुए। रिटर्निंग ऑफीसर श्री अजीत तिर्की ने उन्हें विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप जायसवाल को कुल 65818 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील सराफ को कुल 43030 मत प्राप्त हुए। इनके अतिरिक्त बहुजन गोंड़वाना पार्टी के प्रत्याशी काली चरण चौधरी को 786, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी गिरीश कुमार तिवारी को 225, पिपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) की प्रत्याशी निर्मला प्रजापति को 157, वास्तविक भारत पार्टी के प्रत्याशी मदरू चौधरी को 249, समाजवार्दी पार्टी के प्रत्याशी विनोद कृष्णपाल सिंह को 322, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की प्रत्याशी सीमा केवट को 2977, निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल अली को 219, निर्दलीय प्रत्याशी अभयानंद बाबा को 406, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश लहरे को 543, निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अनवर को 299, निर्दलीय प्रत्याशी रामपाल साहू को 462, निर्दलीय प्रत्याशी सहसराम केवट को 1068, निर्दलीय प्रत्याशी हीरावती महरा को 583 तथा NOTA को 1486 मत प्राप्त हुए।                           

*भाजपा के बिसाहूलाल सिंह विजयी घोषित*

विधानसभा निर्वाचन 2023 में 87-अनूपपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश कुमार सिंह से 20419 मतों से विजयी हुए। रिटर्निंग ऑफीसर दीपशिखा भगत ने उन्हें विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को कुल 77110 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश कुमार सिंह को कुल 56691 मत प्राप्त हुए। इनके अतिरिक्त बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुदामा कोल को 2480, निर्दलीय प्रत्याशी गुन्जान सिंह को 560, निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद कोल को 865 तथा NOTA को 2162 मत प्राप्त हुए।           

*कांग्रेस के  फुन्देलाल सिंह मार्को विजयी घोषित* 

विधानसभा निर्वाचन 2023 में 88-पुष्पराजगढ़ (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी फुन्देलाल सिंह मार्को अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम से 4486 मतों से विजयी हुए। रिटर्निंग ऑफीसर दीपक पाण्डेय ने उन्हें विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी फुन्देलाल सिंह मार्को को कुल 68020 मत तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम को कुल 63534 मत प्राप्त हुए। इनके अतिरिक्त कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के प्रत्याशी रमेश को 1894, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी अनिल सिंह धुर्वे को 13211, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी अमित कुमार पड़वार को 3832, विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी अमृतलाल सोनवानी को 524, निर्दलीय प्रत्याशी अभिजीत सिंह को 581, निर्दलीय प्रत्याशी छोटे को 669, निर्दलीय प्रत्याशी नर्मदा सिंह को 2720, निर्दलीय प्रत्याशी लम्मू सिंह को 1100, निर्दलीय प्रत्याशी ललित कुमार संत को 1361 तथा NOTA को 3985 मत प्राप्त हुए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget