शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया था दुष्कर्म, आरोपी को 5 वर्ष का कारावास


अनूपपुर

अपर सत्र न्यायाधीश राजेन्द्रग्राम की न्यायालय ने थाना करनपठार में पंजीबद्ध अपराध की धारा 363, 366(क), 354, 354 (क) भादवि एवं 7/8 पाक्सों एक्ट के आरोपी 25 वर्षीय राजेन्द्र उर्फ लल्लू पिता महा सिंह गोंड निवासी ग्राम धुम्माकापा को 3 अपराध का धाराओं में 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदण्ड की सता सुनाई हैं। जिसमें धारा 363 भादवि में 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड, धारा 366 भादवि में 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये जुर्माना एवं 7/8 पाक्सों एक्ट में 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3000 रूपये जुर्माना शामिल हैं। 13 अप्रैल 2018 को फरियादी पीडिता की मां ने थाना करनपठार में इस आशय की लिखित रिपोर्ट में बताया कि पीडिता 15 वर्षीय लडकी साथ रहती हैं, जो 12 अप्रैल 2018 की रात किसी को बिना बताये कही चली गई है। आसपास एवं रिश्तेदारी मे तलाश किए जाने पर कोई पता नहीं चल रहा हैं। शंका हैं कि अभियोक्त्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया हैं। लिखित सूचना के आधार पर गुम होने के सबंध में गुमशुदगी दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के विरुध धारा 363 भादवि की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। 05 मई 2018 को ग्राम थानगांव, बिजुरी से राजेन्द्र उर्फ लल्लू के पास से पीडिता को बरामद कर मां के सुपुर्द किया गया। पीडिता एवं साक्षीयों के कथन लेखबद्ध किश गया। जिसमें पीडिता ने शादी की बात कहकर बहला फुसलाकर ले जाने एवं छेड़छाड़ करने की बात बताई। समस्त विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में अपराध प्रमाणित पाये जाने पर आरोपी को सजा सुनाई गई।

तीन दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में जंगल मे मिला, पुलिस जुटी जांच में


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी अंतर्गत एक व्यक्ति का शव जंगल में संदिग्ध हालत में मिलने की जानकारी आसपास के लोगों ने जैतहरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ कर दी। जैतहरी पुलिस ने बताया कि थाना अंतर्गत ग्राम गोधन निवासी 36 वर्षीय गुड्डू प्रसाद पुत्र बाबूलाल भैना का शव 1 दिसंबर को जंगल मे संदिग्ध हालत में मिला। गुड्डू प्रसाद 28 नवंबर की रात से घर से किसी को बिना बताए निकला था। जिसकी खोजबीन परिजन कर रहे थे। शुक्रवार को ग्राम गोधन से लगे रामघाट स्थित अमलिहा जंगल के सागौन की नर्सरी में शव संदिग्ध हालत में मिला। जिस पर आंख के ऊपर चोट के निशान और मुंह से झाग भी निकल रहा था। मौके पर पहुंची जैतहरी और वेंकटनगर पुलिस मामले की जांच जुटी हुई हैं। वहीं मौके पर एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा, जैतहरी थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल, वेंकटनगर चौकी प्रभारी बालेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, एसआई त्रिलोक सिंह वालरे, एएसआई रवि गुप्ता, प्रधान आरक्षक सतीश मिश्रा, आरक्षक विक्रम सिंह और एएफ के जवान मामले की जांच जुटे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गोधन निवासी गुड्डू प्रसाद का शव अमलिहा जंगल में संदिग्ध हालत में मिला हैं, यह 28 नवंबर की रात से बिना बताए घर से निकला था। पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को किया जाम, प्रशासन यात्री प्रतीक्षालय पर चलाया बुलडोजर


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 में शव रख कर ग्रामीणों ने घंटों चक्का जाम किया। गुरुवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद नेशनल हाईवे में रखे हुए ड्रम और विधायक मत से बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था।

पोस्टमार्टम के बाद शव को नेशनल हाईवे में रखकर नेशनल हाईवे में रखे गए ड्रम और यात्री प्रतीक्षालय को हटाने के साथ-साथ नेशनल हाईवे के पास पड़ोस में जमे हुए झाड़ियां को हटाने की मांग की। वहीं कई घंटे तक नेशनल हाईवे में चक्का जाम होने से आवागमन बाधित रहा।

कई घंटे तक चक्का जाम के बाद नगर प्रशासन ने नेशनल हाईवे के समय बने हुए यात्री प्रतीक्षालय को तत्काल हटाया। गौरतलब है कि अब तक नेशनल हाईवे में यात्री प्रतीक्षालय और नेशनल हाईवे में अवरोध के लिए रखे हुए ड्रम एवं अवैध ठेलों के कारण 24 से ज्यादा मौत हो चुकी है। इसको लेकर नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है।

गुरुवार को केशवाही तिराहे पर दीपक भट्ट नमक युवक की कर और ट्रक की भिड़ंत के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद लगातार सोशल मीडिया में ड्रम और यात्री प्रतीक्षालय हटाने की मांग की जा रही थी। शुक्रवार सुबह शव के पोस्टमार्टम के बाद कोतमा नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने एकत्र होकर शव को नेशनल हाईवे में रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन ने यात्री प्रतीक्षालय हटा दिया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget