स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाया गया शौचालय स्वक्षता अभियान


अनूपपुर/अमरकंटक

अमरकंटक के नगर परिषद ने स्वक्ष भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ शौचालय अभियान चलाया । अमरकंटक निकाय के सभी सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय में यह सुनिश्चित करें की रोजाना समय पर सफाई हो । नगर परिषद के सीएमओ द्वारा बताया गया की सभी शौचालयों में सफाई समय पर किया जाना सुनिश्चित होगा । शौचालयों में नियम अनुसार वह सभी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए जो नियम अनुसार उपलब्धता कराई गई है , इसमें कोई भी कोताही बरती नही जायेगी । इसकी शुरुआत नगर परिषद क्षेत्र में बने शौचालयो में कर दी गई है । यह भारत सरकार द्वारा संचालित क्लीन टॉयलेट्स अभियान स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत से सुशासन दिवस तक क्लीन टॉयलेट्स कैंपेन का शुभारंभ किया गया जिसकी साप्ताहिक रूप से रिपोर्ट्स प्रस्तुत करना होगा।

*हर दिन की जा रही है सफाई*

स्वच्छ शौचालय अभियान के तहत सभी शौचालयो में रंगोली बनाकर नगर व बाहर से आए आमजन को उपयोग को बताते हुए अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा । इस अभियान में नगर परिषद बराबर सफाई अभियान चलाकर रोजाना समय समय पर सफाई करवा रही है। शौचालयों में नगर परिषद द्वारा पानी , बिजली और सफाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था की सुनिश्चितता की जा रही है।

सरस्वती शिशु मंदिर मे संपन्न हुआ शिशु नगरी समारोह कार्यक्रम


अनूपपुर/अमरकंटक

पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर/उच्चतर मांध्यमिक विद्यालय अमरकंटक में संपन्न हुआ शिशु नगरी समारोह का कार्यक्रम। आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वाती ज्योतिषी , विशिष्ट अतिथि विभा राव , कंचन खत्री तथा विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद तिवारी एवं व्यवस्थापक ओम प्रकाश अग्रवाल एवम विद्यालय के प्राचार्य बृजकिशोर शर्मा की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर संगीतमय वन्दना के साथ किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवसागर तिवारी ने बताया कि ECCE ( अर्ली चाइल्ड्हुड केयर एण्ड एजुकेशन) की बारह शैक्षिक विषयो का प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदर्शन किया गया  साथ ही माताओं के द्वारा सुआ नृत्य , मेंहदी प्रतियोगिता , राम कोशिल्या ,कृष्ण यशोदा, लवकुश सीता की झांकी , कंचा प्रतियोगिता एवम साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । विद्यालय द्वारा आए हुए सभी जानो को अल्पाहार भी करवाया गया । आज के  प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाले को टिपिन प्रदान किया गया तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को प्लेट तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को पेन सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिया गया । कार्यक्रम मे लगभग 300  माताए तथा लगभग 450 भैया /बहनों की उपस्थिति स्कूल में रही । वही कार्यक्रम मे विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित रहे । प्रमुख रूप से विद्यालय के आचार्य बलराम साहू , आचार्य शिवप्रसाद त्रिपाठी , आचार्य लखन द्विवेदी , आचार्य रविशंकर तिवारी , आचार्य भरत लाल चंद्रवंसी , आचार्य राहुल त्रिपाठी , आचार्य महेंद्र गुप्ता , आचार्य अमित सेन , स्कूल की दीदीयो में नीतू सिंह , बिंदु शर्मा , सुनीता पटेल , जागेश्वरी नायक की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में पधारे नगर के व अन्य उपस्थित सभी ने माताओं के कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंसा की गई।

ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर 1 की मौत, दूसरे मामले में खड़े ट्रक को कार ने मारी टक्कर


अनूपपुर/कोतमा/राजेन्द्रग्राम

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवाही चौराहे पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 43 कोतमा से बिजुरी जा रहें तेज रफ्तार ट्रक ने पिपरिया से कोतमा की ओर जा रहें जीप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे जीप चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, पुलिस के मार्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी हैं।

ग्राम पिपरिया निवासी 30 वर्षीय दीप नारायण शर्मा पिता रामगोपाल शर्मा अपनी जीप एमपी 65 सी 4874 से पिपरिया से कोतमा की तरफ जा रहें थें राष्ट्रीय राज्य मार्ग 43 में कोतमा की तरफ से बिजुरी की ओर जा रहें ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी एक्स 1866 के चालक ने समीप केसवाही चौराहे मोड पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जीप वाहन चालक दीप नारायण शर्मा की दुर्घटना में घटना स्थल पर मृत्यु हो गई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के पश्चात मामले की सूचना मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर हंगामा किया, लेकिन ट्रक वाहन चालक मौके से फरार हो गया था जिसके कारण कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत करते हुए सड़क पर खड़े वाहनों को किनारे कराया गया। थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह ने बताया कि मार्ग कायम कर धारा 304ए का सहित मोटर व्हीकल में मामला दर्ज किया जायेगा।

दूसरे मामले में अनुपपुर जिले के थाना राजेंद्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत में कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। जिसकी शिकायत ट्रक मलिक के द्वारा राजेंद्रग्राम थाने में दर्ज कराई गई है जिस पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

खड़े ट्रक से जा टकराई जीप थाना राजेंद्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत बोलेरो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खड़े ट्रक वाहन को टक्कर मार दी। जिसकी शिकायत ट्रक मलिक के द्वारा राजेंद्र ग्राम थाने में दर्ज कराई गई है जिस पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता सीताराम पिता देवी लाल सिंह नायक निवासी शेखूपुर थाना शमशाबाद जिला आगरा की शिकायत में बताया कि अपने ट्रक वाहन क्रमांक यूपी 80 एफटी 3728 को लेकर लखनऊ से डिंडोरी जा रहा था रात्रि अधिक होने के कारण राजेंद्रग्राम में प्रज्ञा होटल के सामने रोड किनारे अपना वाहन खड़ा कर गाड़ी के अंदर आराम कर रहा था। जहां जीप क्रमांक एमपी 65 टी 1203 के चालक के द्वारा अमरकंटक की तरफ से काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े वहां में टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे ट्रक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget