हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने प्रेरणा का ऐतिहासिक हिंदी अभियान संपन्न


दिल्ली

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने अपने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के अभियान के तहत दिल्ली में इंडिया गेट से राजघाट तक पदयात्रा व राष्ट्रीय सम्मेलन का कार्यक्रम अपने परिपत्र अनुसार संपन्न किया।

            प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत कवि संगम त्रिपाठी व डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी ने माँ सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ की।

          डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी ने अतिथियों व रचनाकारों का सम्मान किया। समारोह में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में ऐतिहासिक स्मारिका प्रवर्तना व बिनोद कुमार पांडेय गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की कृति " जीवन एक सफर ", डॉ हरेंद्र हर्ष जी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का उपन्यास " शंखनाद ", हिमांशु पाठक युवा कवि जिला गढ़वा झारखंड की कृति "काव्य तिलक", रजनी सिंह डिबाई उत्तर प्रदेश की कृति " जिंदगी! वाह " और मेरी 75 कविताएं संग्रह का विमोचन किया गया।

            प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली के संचालन में अतिथियों ने हिंदी पर अपने विचार व्यक्त किए व उपस्थित कवियों ने अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया।

           हिंदी प्रचार व राष्ट्रभाषा अभियान पदयात्रा व राष्ट्रीय सम्मेलन में ध्रुव यदुवंशी बरेली उत्तर प्रदेश, सत्यम सिंह नवयुग कौशांबी उत्तर प्रदेश, पूनम बागडिया दिल्ली, रोहित कुमार दिल्ली, भारती दिल्ली, कार्तिकेय मिश्रा   प्रयागराज, आलोक दीक्षित नोएडा, हरगोविंद पाठक बिसौली बदायूं, चन्द्रकान्ता चंद्रेश , सत्यार्थ जलालाबादी, सुरेन्द्र कुमार सिंह चांस मऊ उत्तर प्रदेश, विनोद कुमार पांडेय ग्रेटर नोएडा, हेमंत जगदीश शर्मा नोएडा, प्रबल प्रताप सिंह राणा नोएडा, मानव सिंह राणा सुओम अलीगढ़, कवि गोपाल जाटव विद्रोही मंदसौर, कमलेश विष्णु सिंह जिज्ञासु दिल्ली, रामलखन गुप्ता चाकघाट मध्यप्रदेश, डॉ मिंटू शर्मा मुजफ्फरपुर बिहार, डॉ रजनी सिंह डिबाई उत्तर प्रदेश, डॉ जया बंसल डिबाई उत्तर प्रदेश, पूजा संकल्प कुण्डा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, पुनीता सिंह शाहदरा दिल्ली, ऋतु अग्रवाल मेरठ उत्तर प्रदेश, राम गोपाल फरक्या मंदसौर मध्यप्रदेश, रामेश्वर पाटीदार मंदसौर मध्यप्रदेश, भोलेराम पाटीदार मंदसौर मध्यप्रदेश, संजय त्यागी मेरठ उत्तर प्रदेश, नरेन्द्र त्यागी नीर मेरठ, लक्की त्यागी , अभिषेक मिश्रा दिल्ली,  तरुण तरंग वुराड़ी, माही मुन्तजर दिल्ली, डॉ सुशील शैली नोएडा, सुरेश बंजारा नागपुर महाराष्ट्र, निखिलेश सिंह यादव गोंदिया महाराष्ट्र, लोकेश कौशिक हरियाणा, सुमित राजौरा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, अधिवक्ता राकेश तिवारी पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय महामंत्री वैश्विक हिंदी महासभा, डॉ विजयानन्द प्रयागराज उत्तर प्रदेश, डॉ उषा श्रीवास्तव मुजफ्फरपुर बिहार,  डॉ अन्नपूर्णा श्रीवास्तव पटना बिहार, डॉ हरेंद्र हर्ष बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, मंजू अग्निहोत्री कानपुर उत्तर प्रदेश, संतोष कुमार पाठक गढ़वा झारखंड राष्ट्रीय सचिव हिंदी परिषद, डॉ शिवशरण श्रीवास्तव अमल बिलासपुर छत्तीसगढ़, शुभम यादव कुण्डा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, डॉ गुंडाल विजय कुमार हैदराबाद तेलंगाना, श्रीकांत रेड्डी हैदराबाद तेलंगाना उपस्थित रहे।

             प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का हिंदी के लिए किया गया  ऐतिहासिक रहा। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु अपना अभियान जारी रखेगा।

स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी, बच्चो का भविष्य अधर में


अनूपपुर

शिक्षा विभाग में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश भोपाल ने मध्यप्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखकर आदेशित किया है कि कक्षा 01 से 04, 06, 07 व कक्षा 05, 08 की अर्धवार्षिक परीक्षा 09 अक्टूबर से 16 अक्टूबर समय सारिणी के अनुसार करवाये। जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी विद्यालयों के कक्षा 01 से 08 तक की पूरी पुस्तक विद्यालयो में नही पहुँच पाई हैं। पुस्तक के अभाव में छात्र पूरी पढ़ाई नही कर पाए हैं, कोर्स पूरा नही हो पाया है कोर्स  ऐसे में विद्यार्थी अर्धवार्षिक परीक्षा कैसे दे सकते हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र का तुगलकी फरमान लोगो के समझ से परे हैं। आधा सितंबर बीतने को हैं और पुस्तक बिना छात्र परेशान है कि कब पुस्तक आएगी तो कब पढ़ाई कर पाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुस्तक भोपाल से ही नहीं आई है डिपो में ही नहीं है मतलब यह है कि राज्य शिक्षा केंद्र अपनी गलतियों को नहीं देख रहा है ऊपर से शिक्षकों के ऊपर जबरन का बोझ लाद दिया जाता है बिना पुस्तको के बिना पढ़ाई के परीक्षा लिया जाएगा तो बच्चों का रिजल्ट खराब होगा तो उसका ठीकरा सीधा शिक्षकों के ऊपर फूटेगा। इसी माह सीईओ ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया बिना उसकी बात सुने  जबकि वह अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने जबलपुर गया हुआ था एप्लीकेशन था सभी शिक्षक बता रहे हैं लेकिन किसी की ना सुनते हुए को सीईओ ने उसे निलंबित कर दिया। पत्र में लेख किया गया हैं कि जो परीक्षा में प्रश्न पत्र आएंगे वो सब 30 सितंबर तक के पढ़ाये गए कोर्स से आएगा। अब ऐसे ने छात्र परीक्षा में क्या लिख पाएंगे। रिजल्ट खराब हो सकता हैं। पुस्तक विद्यालय में अभी तक क्यू किसकी लापरवाही से नही पहुँच पाया यह जांच का विषय हैं।


 

ग्रेवल मार्ग पर भ्रष्टाचार, सचिव फर्जी मस्टर रोल से पत्नी के नाम पे निकाला राशि


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत करौंदा टोला के प्रभारी सचिव ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करते हुए अपने अपनी पत्नी के नाम पर मनरेगा योजना अंतर्गत सुदूर ग्राम सड़क सारी टोला से खजुरवार निर्मित ग्रेवाल रोड में जॉब कार्ड क्रमांक 182 जो की प्रभारी सचिव गजेंद्र अहिरवार की पत्नी पूजा अहिरवार के नाम पर है फर्जी हाजिरी लगा राशि निकाल लिया गया इसी तरह सामुदायिक प्लांटेशन मेढ़ बंधान खेत तालाब पीएम आवास में भी फ़र्ज़ी मस्टर रोल जारी कर पत्नी पूजा अहिरवार के नाम पर लाखों रुपए की राशि निकाल ली गई ग्रामीणों की लिखित शिकायत के अनुसार प्रभारी सचिव गजेंद्र अहिरवार के द्वारा चंपा बाई पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत करौंदा टोला के ग्राम भीमकुंडी नवल पिता दलसिंह पूर्व सरपंच पति के नाम पर खेत तालाब निर्माण वर्ष 2020-21 में स्वीकृत हुआ था वर्ष 2023 दिनांक 18 6 2023 से 29 6 2023 तक हितग्राहियों के द्वारा कुल 31 मजदूरों  से खेत तालाब में कार्य कराया गया था प्रभारी सचिव के द्वारा कुल 61 मजदूरों के नाम पर मस्टर रोल निकाल कर ग्राम करौंदा टोला के 30 व्यक्तियों के नाम पर फ़र्ज़ी मस्टर रोल निकाल कर अपने पास रख लिया जिसकी राशि 79560 रुपए है प्रभारी सचिव गजेंद्र कुमार के चहेते सुखसेन प्रसाद जो की ग्राम पंचायत में मेट का काम करता है के द्वारा मजदूरों  को बैंक ले जाकर राशि निकाल लिया गया एवं गजेंद्र और सुखसेन के बीच राशि का बंदरबांट भी कर लिया गया प्रभारी सचिव गजेंद्र अहिरवार के भ्रष्टाचार की कहानी यही नहीं रुकी गजेंद्र के द्वारा माध्यमिक शाला करौंदा टोला में खेल मैदान खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वीकृत हुआ था जिसे अन्य स्थान पर ले जाकर मैदान का निर्माण कराया गया जबकि यह मैदान माध्यमिक शाला परीसर में ही निर्माण होना था गजेंद्र अहिरवार के द्वारा पूर्व में ही 5 लख रुपए बिना मूल्यांकन के ही आहरण कर लिया गया जबकि खेल मैदान का निर्माण उक्त राशि से कम किया गया है और  राशि आहरण कर ली गई।

*प्रधानमंत्री आवास योजना में जम के  हुआ भ्रस्टाचार*

ग्राम पंचायत करौंदा टोला की प्रभारी सचिव गजेंद्र अहिरवार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास में भी जमकर लूट खसोट की गई है ग्रामीणों की लिखित शिकायत के अनुसार गजेंद्र अहिरवार ने अपने बड़े भाई राधे श्याम पिता काशीराम को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास प्लस में नाम जोड़कर लाभ दिया गया है जबकि राधेश्याम को पूर्व में इंदिरा आवास योजना का लाभ मिल चुका है एवं छह कमरे का पक्का मकान बना हुआ था इसके बाद भी प्रभारी सचिव गजेंद्र के द्वारा आवास प्लस की राशि 150000 रुपए स्वीकृत कर लाभ दिया गया लेकिन आज दिनांक तक आवास नहीं बनाया गया पूर्व में बने मकान का फोटो खींचकर राशि का दुरुपयोग किया गया। इसी तरह गजेंद्र भजन के द्वारा कुंवर पिता सुखलाल अर्जुन पिता कुंवर सिंह कमलपिता जनहूश संतोष पिता कमल सिंह कलावती बाई पति रानुआ सिंह दया सिंह पिता रणवा सिंह इन सभी व्यक्तियों को आवास योजना में लाभ दिया गया जबकि यह सभी व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य हैं जिनकी समग्र आईडी भी पिता और पुत्र का नाम है और एक साथ एक घर में निवास करते हैं इसी तरह प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत करौंदा टोला में बहुत से आवास के साथ धोखाधड़ी कर अपात्र को पत्र पत्र को अपात्र बना आवास की स्वीकृति के लिए 5 से 10000 रुपए की राशि की मांग करता है राशि न देने पर पात्र हितग्राहियों को आवास योजना से वंचित कर दिया जाता।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget