पॉवर प्लांट में मजदूर का पैर टूटा, ठेकेदार एम डी खान नही करा रहे इलाज, पीड़ित को खाने के लाले पड़े, न्याय की लगाई गुहार


अनूपपुर/चचाई

अनूपपुर जिले के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई मे विगत 6 माह से ईएमडी साइड मे विद्युत सुधारक के रूप में ठेकेदार  एम. डी खान के अंडर मे राम भजन चौरसिया पिता श्याम लाल चौरसिया पदस्थ था। एक माह पहले इमरजेंसी फिटिंग का कार्य करते समय फीटिंग करते शॉर्ट सर्किट हुआ जिस कारण से 13 फिट नीचे फर्श पर गिरने के कारण बेहोश हो गया एक पैर व दांत टूट गया हैं शरीर मे और भी अंदरूनी चोट आई हैं। जब इसकी जानकारी अधिकारियों को जानकारी मिलने पर अस्पताल पर प्राथमिक उपचार कराकर थाना में सूचना  देने के बाद पीड़ित को धनपुरी डॉ. आर सी जैन के यहाँ  भेज दिया गया धनपुरी जाने के लिए ठेकेदार के द्वारा कोई वाहन की व्यवस्था नही की जिस कारण से पीड़ित को स्वयं वाहन किराया में लेकर अस्पताल जाना पड़ा। डॉक्टर ने बताया कि पैर फ्रैक्चर हैं घुटने में पानी भर गया है इसलिए ऑपरेशन करना पड़ेगा। डॉक्टर कच्चा प्लास्टर लगा कर घर भेज दिया है। पीड़ित के पास इलाज कराने के लिए रुपए न होने के कारण जब सुपरवाइजर से रुपयों की मांग की तो सुपरवाइजर ने कह की ठेकेदार रुपये देने के लिए मना किया है। पीड़ित का कहना है कि अब मैं कहा जाऊ इलाज के लिए रुपये किससे मांगू। घर कमाने वाला अकेला हूँ घर का खर्चा कैसे चलेगा। पीड़ित एक माह से इलाज के लिए दर दर भटक रहा है कोई सुनने वाला नही है। मुझे जो काम करने का रुपया मिलता था उससे मेरे घर का खर्चा व पापा का इलाज चलता था। 1 माह बीत गया हैं ठेकेदार द्वारा मुझे घर खर्चे के लिए पेमेंट नही दिया। ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है बिना किसी सेफ्टी के मजदूर से काम करवा रहा था जिस कारण से दुर्घटना घटी। एक माह से बिस्तर पर पड़ा हैं कही से कोई मदद नही मिल रही हैं। पीड़ित ने अनूपपुर जिला कलेक्टर व मुख्यमंत्री से मांग की है कि चचाई पावर प्लांट के दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के ऊपर कानूनी कारवाई करें, पीड़ित का उचित इलाज की व्यवस्था हो जाए, जिससे मजदूर पूरी तरह ठीक होकर फिर से काम पर लौट आये।

अवैध शराब ले जा रहे कर्मचारी का राहगीर से हुआ विवाद, पुलिस ने जप्त किया शराब


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले में बड़े पैमाने पर शराब की अवैध रूप से पैकारी की जाती हैं। ऐसा ही एक मामला अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास का है। जहां एक मामूली विवाद में अवैध रूप से शराब ले जा रहें, युवक ने दूसरे युवक से गोली मारने की बात की, उसके साथ मारपीट की।

शराब दुकान जैतहरी के कर्मचारी अवैध तरीके से शराब पहुंचाने जा रहा था। वहीं रेलवे ओवर ब्रिज पार कर रहे दूसरे युवक के बाइक से पानी के छीटे शराब दुकान के कर्मचारी के ऊपर पड़ गया। जिससे शराब दुकान का कर्मचारी गोली मार देने की बात ओवर ब्रिज पार कर रहे दूसरे युवक से करने लगा। तभी दोनो के बीच काफी विवाद हुआ।

विवाद काफी समय तक चलता रहा लेकिन भीड़ देखती रही पर किसी ने बीच बचाव नही किया । वही सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब ले जा रहे शराब कर्मचारी पुलिस के सामने से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोड पर बिखरे शराब की बोतलों को जप्त किया, तो वही कुछ शराब की बोतलों को भीड़ में से कुछ लोग पुलिस की सामने से उठा ले गए।

 किसान मोर्चा नर्मदा साहू जिला उपाध्यक्ष, अंजू कचेर व सूरज द्विवेदी बने जिला मंत्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं


शहड़ोल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल की कार्यकारिणी में भाजपा जिला अध्यक्ष कमलप्रताप सिंह व किसान मोर्चा के प्रभारी शीतल पोद्दार की अनुशंसा में तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी जी की सहमती से किसान मोर्चा जिला की कार्यकारिणी में विस्तार किया गया है जिसमें ग्राम सेमरा निवासी नर्मदा साहू को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है तो वही करकटी निवासी सक्रिय महिला  कार्यकर्ता श्रीमती अंजू कचेर वा ग्राम हथगला निवासी सूरज द्विवेदी,को जिला मंत्री बनाया गया है इसी प्रकार  जिला कार्यकारिणी में  सदस्य के रूप में चौराड़ीह निवासी,राधेश्याम पटेल व पकरियानिवासी राज यादव को,शामिल किया गया है।

*किसान मोर्चा के बदले गए तीन मंडल अध्यक्ष*

इसी कड़ी में खैरहा मंडल का नवीन दायित्व धनंजय सिंह को दिया गया तथा रवि प्रकाश वर्मा को मंडल धनपुरी का एवं राहुल शर्मा को बुढार मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है सभी पदाधिकारियो के बनने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है स्थानीय कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों ने सभी पदाधिकारियो को बधाई प्रेषित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget