कंपनी के खिलाफ विरोध, रोजगार नही तो चुनाव का बहिष्कार, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

अभी कुछ दिन पहले रक्शा व कोलमी के भूमि अधिग्रहित किसानों ने गांव में बैठक कर बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध दर्ज कराया उसके बाद कार्यवाही न होता देख सैकड़ो की संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय पहुँच गए। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण किए जाने के 12 वर्ष बाद भी उसका उपयोग अधिग्रहण कर्ता द्वारा नहीं किये जाने पर ग्रमीणों ने भूमि वापस किये जाने की मांग कलेक्टर से की हैं। किसानों का कहना हैं कि भूमि पर भी उनका मालिकाना हक न होने से वह खेती भी नही कर पा रहे हैं और ना ही उनके बच्चों को रोजगार मिला हैं। साथ ही कहा कि उन्हें भूमि वापस नहीं मिलती तो विधानसभा चुनाव 2023 का करेंगे। जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्सा में न्यू जोन कंपनी ने बिजली उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण किए जाने के लगभग 12 वर्ष बाद भी अब तक किसानों को रोजगार नहीं दिए गया। जिसे लेकर आज सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर से अपनी- अपनी भूमि वापस दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भूमि पर भी उनका मालिकाना हक न होने से वह खेती भी नही कर पा रहे हैं और ना ही उनके बच्चों को रोजगार मिला। जब तक उन्हें जमीन वापस नहीं मिलती हैं तब तक विधानसभा चुनाव 2023 का बहिष्कार करेंगे। स्थानीय ग्रामीण आदित्य राठौर ने बताया गया कि 2010 में ग्राम रक्सा तथा कोलमी में लगभग 1300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। ग्राम रक्सा व कोलमी में 1000 से अधिक मतदाताओं ने कहा कि हम 12 सालों से दर-दर भटक रहे हैं। कई बार खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह को भी ज्ञापन दिया, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसको लेकर हम अब एक बार फिर 2023 चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

आंगनबाड़ी व विद्यालय में बच्चो के निवाला में पड़ रहा डाका, खिलाया जा रहा है गुणवत्ता विहीन भोजन


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जैतहरी विकासखंड अंतर्गत नगर परिषद बरगवां अमलाई के सकोला, संजय नगर एवम इंद्रा नगर के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं शासकीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन के अनुसार बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा हैं। सभापति खाद्य नागरिक आपूर्ति स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग प्रीति साहू ने मध्यान्ह भोजन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चों को जो भोजन परोसा जा रहा था वह गुणवत्ता विहीन था। जिसको खाने से बच्चो के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता हैं। कुछ स्कूलों में भवन जर्जर होने के कारण छत का पानी बच्चों के लिए बनाए जा रहे, भोजन में गिर रहा था। उसी भोजन को बच्चों को भरोसा जा रहा था। 

सभापति के निरीक्षण के दौरान किसी भी विद्यालय व आंगनबाड़ी में मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं दिया जा रहा हैं। भोजन में दाल की मात्रा कम थी। हरी सब्जी की जगह पर आलू की सब्जी दिया गया था। सभापति ने खुद ही बैठकर खाना खाया। जिससे भोजन की गुणवत्ता समझ आया। शासकीय स्कूल में बच्चों को खीर दी गई जाती हैं, उसकी गुणवत्ता काफी खराब होती हैं। यह सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी के समूह का संचालन गणेश पयासी करते हैं। इसके साथ ही स्कूल एवं आंगनवाड़ी में जितने बच्चे दर्ज है, उसे कम बच्चों का खाना बनवाया जा रहा था।

रसोईया के कथनानुसार कम मात्रा में सामान दिया जा रहा है। जिसकी वजह से उन खाने की गुणवत्ता खराब हैं। मेन्यू के अनुसार, बच्चों को भोजन नहीं देना, उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। मध्याह्न भोजन में गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है।  स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच कर गड़बड़ी करने वालो पर कार्यवाही होनी चाहिए।

40 वर्ष पुराने विश्वकर्मा मन्दिर की हालत खराब जीर्णोद्धार की जरुरत


अनूपपुर/बिजुरी

जिला अन्तर्गत बिजुरी में शहडोल संभाग के ४० साल   पुराने भगवान विश्वकर्मा मन्दिर को देखरेख की दरकार है। इसके लिये बिजुरी नगर के समाजसेवियों ने जिले के सभी श्रद्धालुओं और प्रशासन से आग्रह किया है कि आप सभी बाबा विश्वकर्मा व हिन्दू धर्म व सनातन धर्म मे आस्थावान जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों व धार्मिक सामाजिक संगठन प्रतिनिधियों से विनम्रता पूर्वक आग्रह करते है कि पूरे शहडोल संभाग में एक मात्र सार्वजनिक विश्वकर्मा मंदिर बिजुरी नगर में 1980 के दशक में आप सभी के सहयोग से बनाया गया था। आज इस मंदिर के जीर्णोद्धार, विकास और सुरक्षा की अत्यंत आवश्कता है जिस हेतु आप सभी से सहयोग व समर्थन अपेक्षित है। विश्वकर्मा मंदिर में गुम्मज भी नही है और भवन अत्यंत कमजोर हालत मे है। चिन्ताजनक बात है कि आये दिन असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति पर और मंदिर परिसर में आपत्तिजनक सामग्री फेक दी जाती है और बार बार गैर हिन्दुओ व स्वार्थी लोगों द्वारा मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।  इसलिए मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं मंदिर जीर्णोद्धार हेतु आप सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा रखते हुए दिनांक 16 सितम्बर 2023 को शाम 5 बजे से विश्वकर्मा मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में सभी का मार्गदर्शन एवं सहभागिता अपेक्षित है ।  आप सभी अवश्य पधारे क्यों कि ये मंदिर हमारे नगर का गौरव एवं हमारी अनमोल सांस्कृतिक धरोहर है इसकी सुरक्षा साफ सफाई एवं सुन्दरीकरण कराना हम सबकी जिम्मेदारी है यदि हमने समय रहते इसकी सुरक्षा व्यवस्था नही की तो ये हमारी विरासत लुप्त हो जाएगी और मंदिर परिसर में बेजा कब्जा हो जाएगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget