नेशनल हाइवे 43 में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल, चालक फरार


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर हैं। जिसका इलाज कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं। वहीं बोलेरो सवार मौके से फरार हो गया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में सवार होकर दो  व्यक्ति मनेंद्रगढ़ की तरफ जा रहे थे। वहीं अनूपपुर की तरफ आ रही बोलेरो वाहन संख्या सीजी 10 एफ 6156 ने सिंह ढाबे के पास दो पहिया सवार को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति बेहोशी की हालत में है। जिसका इलाज कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल फुनगा पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया हैं।

जीप वाहन संख्या सीजी 10 एफ 6156 में सवार वीरेंद्र कुमार बैगा निवासी जिला सीधी निवासी को पुलिस ने थाने में बैठाया। जिसने बताया कि वह अनूपपुर जिले के राजनगर अपने रिश्तेदार के घर आया था। फिलहाल पुलिस से पूछताछ कर रही हैं।

अज्ञात व्यक्ति का जंगल मार्ग पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरजा से डोला की ओर जाने वाले जंगल मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति का शव देखे जाने के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के बीट गार्ड की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर मिला शव कई दिनों पुराना होने के कारण पूरी तरह से सड़ चुका था। शव की शिनाख्त कर पाना मुश्किल है। आसपास के थाना क्षेत्र से गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इसके प्रयास में पुलिस जुटी है, इसके साथ ही यह हत्या है या कुछ और इसकी जांच जारी है।

शासकीय राशन की दुकान का ताला तोड़कर चोरो ने 45 बोरी चावल चुराया, मामला दर्ज


अनूपपुर

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहरी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर चोटो द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 2823 में 45 से 46 बोरी चावल वजन लगभग 23.50 क्विंटल चोरी ले जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा सरपंच एवं उपसरपंच को दी गई। जिसके बाद सरपंच ने सूचना विक्रेता गजेन्द्र राठौर को दी गई। जो बाहर थे। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जैतहरी के प्रबंधक संदीप गुप्ता की उपस्थिति में सरपंच, उपसरपंच एवं ग्रामीणजनों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया गया।

चोरो द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान मौहरी के दरवाजा का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों दुकान में भंडारित 45 बोरी चावल चोरी कर लिया गया। जहां  ग्रामीणों ने उचित मूल्य की दुकान का ताला टूटा हुआ पाये जाने पर पिकअप क्रमांक एमपी 65 जीए 2823 के मालिक पर शंका जाहिर करते हुये ग्रामीणों सामूहिक निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान उक्त वाहन में चावल के दाने मिले और उक्त वाहन को उचित मूल्य की दुकान से चावल चोरी करने में प्रयोग किये जाने का आरोप लगाया गया तथा वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाही करने की अनुशंसा ग्राम पंचायत द्वारा की गई। जिसके बाद विक्रेता गजेन्द्र राठौर उचित मूल्य की दुकान से चोरी होने की शिकायत अनूपपुर में दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस तीन लोगो को पकड़ते हुये थाना लाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। जिसके संबंध में जानकारी ली जा रही है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget