हड़ताल पर बैठे पटवारी संघ ने चुनरी ओढा पूजा अर्चना कर माँ नर्मदा को सौंपा ज्ञापन 


अनूपपुर/अमरकंटक

पवित्र नगरी अमरकंटक में पटवारी दल ने नर्मदा मंदिर पहुंच उद्गम स्थल पर पूजन अर्चन कर मां नर्मदा जी को चुनरी ओढ़ाई एवम नर्मदा मंदिर पुजारी को मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन सौंपा । पटवारियों ने अपने मांगो को लेकर जिले के न्यायालय अनूपपुर तहसील के सामने अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हुए है । मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारियों ने लंबे समय से कलमबंद हड़ताल पर बैठे हुए है जिसका असर जिले के सभी तहसीलों पर खूब पड़ रहा है । राजस्व संबंधित काम बाबुओं के हवाले हो गए है । जिले के पटवारियों ने अमरकंटक पहुंच मान्यनीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम द्वारा मां नर्मदा मईया उद्गम अमरकंटक को सौपा गया , जिसमे प्रदेश के पटवारियों की वेतनमान एवम अन्य समस्याओ के संबंध में वर्णित है।

मध्यप्रदेश पटवारी संघ के अनूपपुर जिला अध्यक्ष ने बतलाया की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी सरकार तब तक हम अनिश्चित काल तक हड़ताल पर रहेंगे। आज अमरकंटक पहुंच मां नर्मदा मईया को मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम हमारे मांगो के संबंध में मां नर्मदा जी के चरणो में ज्ञापन अर्पण कर मान्यनीय मंत्री जी को यही संदेश देना चाहते है की हमारे मांगो के संबंध में विचार करे और जल्द से जल्द निराकरण करें और महा पंचायत बुलाया जाय।

मां नर्मदा जी के चरणो में मंदिर पुजारी पंडित राहुल द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते समय मुख्यरूप से चेतन सिंह मरावी जिला अध्यक्ष , वीरेंद्र सिंह मरावी जिला सचिव , रूप नारायण प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष , तीरघ प्रजापति तहसील अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ , प्रतिभा मिश्रा तहसील अध्यक्ष अनूपपुर , मूलचंद आर्मो तहसील अध्यक्ष जैतहरी , सुधीर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष , राजीव परिहार पूर्व जिलाध्यक्ष व अनूपपुर जिले के समस्त पटवारीगण रहे उपस्थित।

सर्पप्रहरियों ने रस्सी बंधे सांप को पशु चिकित्सक से उपचार कराकर जंगल मे  छोड़ा


अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर की वार्ड नंबर 10 में पूर्व पार्षद जानकी प्रसाद राठौर की सूचना पर चेतराम राठौर के घर की अटारी के कुठला से जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्प प्रहरी शशिधर अग्रवाल द्वारा तीन फिट लम्बा कोबरा नांग प्रजाति का जहरीला सांप का रेस्क्यू किया गया जिसकी सिर के पास कई माह पूर्व मे एक लाल रंग का कपड़ा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जो किसी के घर में घुसने पर कपड़े की रस्सी का फंदा बनाकर फंसाने बाद छोड़ गया रहा का सफल रेस्क्यू किया गया जिसकी गले के पास का फन्दा को जिला पशु चिकित्सालय पुरानी बस्ती अनूपपुर में वरिष्ठ पशु चिकित्सा डॉक्टर योगेश चंद दीक्षित के द्वारा कोबरा नाग के गले में फंसे बंदे रस्सी को वन्य जीव संरक्षक एवं कर प्रहरी शशिधर अग्रवाल छोटेलाल यादव के द्वारा ले जाने पर काटकर उसे स्थान पर बने घाव का सफलता पूर्वक उपचार किया गया जिसे स्वतंत्र विचरण हेतु सर्पप्रहरियों ने जंगल में छोड़ा।

तीन दिनों से जंगल में आतंक मचा रहे पांच हाथी, वन विभाग सतर्क, फसलों को बना रहे आहार


अनूपपुर

तीन दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही क्षेत्र से आए पांच हाथियों का समूह कोतमा तहसील एवं वन परिक्षेत्र के ग्राम पोडी-चोडी,पडौंर एवं लतार के इलाके में दिन में जंगलों में आराम कर रहे हैं और ग्रामीण किसानों के बाड़ी-खेतों में लगी धान,मक्के तथा अन्य तरह की फसलों को अपना आहार बना रहे हैं,हाथियों के आने की सूचना पर एक बार फिर अनूपपुर जिले के कोतमा,जैतहरी एवं अनूपपुर तहसील के ग्रामीण अंचलों के ग्रामीण विगत 40 दिन पूर्व किए नुकसान को लेकर भयभीत व परेशान है। बुधवार को हाथियों का समूह कोतमा के पड़ौंर बीट अंतर्गत जंगल मे शाम को जंगल से निकल कर पड़ा और पोडी,चोडी,बरबसपुर पंचायत के ग्रामीण अंचलों जो गांव से बाहर हैं के खेतों एवं बाडियों में घुसकर धान,मक्का एवं तरह की फसलों को अपना आहार बनाते हुए गुरुवार की सुबह फिर से पड़ौंर बीट के कक्ष क्रमांक आर,एफ,445 में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं। वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए हाथी विचरण प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्कता बरतने,अलग-थलग खेतों वाले कच्चे एवं पक्के मकान में ना रहने तथा हाथियों के समूह के पीछे व नजदीक न जाने की सलाह दी जा रही है विगत तीन दिनों के मध्य हाथियों के समूह को वन विभाग एवं पुलिस विभाग के निरंतर निगरानी के कारण ग्रामीणो की भीड़ कम होने से हाथियों का समूह स्वतंत्रता पूर्वक विचरण कर रहा है जिससे किसी भी तरह की कच्चे या पक्के मकान में तोड़फोड़ नहीं हुई है वही किसी भी ग्रामीण को दौड़ने या घायल करने की स्थिति निर्मित नहीं हुई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget