भाजपा सरकार आदिवासी व वनवासी वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही है - डॉ एस पी एस तिवारी 


अनूपपुर 

वन अधिकार यात्रा को लेकर अनूपपुर पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ एस पी एस तिवारी ने जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के बैनर तले  पत्रकार वार्ता वार्ता का आयोजन किया जिसने यात्रा के संयोजक एडवोकेट आसिफ इकबाल खान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष वासुदेव चटर्जी, मयंक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे , प्रेस वार्ता के दौरान डॉ एस पी एस तिवारी ने बताया कि  मध्यप्रदेश में प्रदेश के कुल मैगोलिक क्षेत्रफल का 30% वन क्षेत्र है। प्रदेश में 21% जनसंख्या आदिवासी समुदाय की हैं एवं 09 % जनसंख्या अन्य वनवासी भाई-बहनों की है। इस तरह 30% जनसंख्या आदिवासी एवं अन्य वनवासी भाई-बहनों की है, जिनकी आजीविका कहीं न कही वन एवं वनोपज पर निर्भर है। वर्तमान भा.ज.पा. सरकार आदिवासी / वनवासी भाई बहनों के हित में कोई काम न करते हुए इनके अधिकारों का हनन कर रही है।

मध्यप्रदेश में लगभग 20 लाख तेंदुपत्ता संग्राहक है एवं प्रतिवर्ष लगभग औसतन 20 लाख मानक बोरा तेन्दुपत्ता संग होता है एवं औसतन लगभग 1.200 करोड़ रुपये का तेन्दुपत्ता का व्यापार दशमन विभाग करता है तेन्दुपत्ता संग्राहकों की संग्रहण मजदूरी दर 3,000/- प्रति मानक बोरा है, जबकि छत्तीसगढ़ में 4,000/- प्रतिमाह बोरा है। कांग्रेस पार्टी मजदूरी दर बढ़ाने हेतु वर्तमान सरकार को लेख कर चुकी है परन्तु वर्तमान सरकार के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान शेरों के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करके तैयार किया गया थी। गिरी से शेर यहां लाकर बसाए जाने थे। सर्वोच्च न्यायालय ने भी वर्ष 2013 में कूलों में गिरी से शेर लाकर बसाने के निर्देश दिए थे। परन्तु गुजरात की भाजपा सरकार ने राज हठ के चलते शेर कूनो के लिए नहीं दिए। आनन-फानन में पिछले वर्ष 17 सितम्बर 2022 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया एवं दक्षिण अफ्रीका से 20 चीता जो कैप्टिव ब्रीडिंग के थे लाकर कूनों में छोड़े गए। चूंकि भारत में पिछले 07 दशक से चीते नहीं हैं एवं विशेषज्ञ भी नही है साथ ही कूनों का आवोहवा भी चीता के लिए अनुकूल नहीं है फलस्वरूप भी मर चुके हैं एवं एक चीता नीरवा 10 दिन से गायब है। राजस्थान में मुकुद्धा में गीतों के लिए जंगल तैयार किया गया है परन्तु चूंकि वहां कांग्रेस शासन है, इसलिए केन्द्र सरकार जान बूझकर हठ में चीते वहां न भेजकर कूनो में भेजे। भोपाल से सटे रातापानी अभ्यारण्य में 70 से अधिक बाघ पाये गये हैं रातापानी अभ्यारण्य प्रोजेक्ट टाईगर के लिए अनुकूल है, परंतु भाजपा शासन में कई बार स्टेट वाइल्ड लाईफ बोर्ड में इस पर विचार हुआ, परंतु माननीय मुख्यमंत्री जी शिवराज सिंह चौहान जो कि बोर्ड के अध्यक्ष है, इसे सिरे से नकार दिया। इस तरह स्थानीय लोगों को टाईगर टूरिज्म से मिलने वाला रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

यात्रीगण ध्यान दे, 19 सितंबर से 05 अक्टूबर तक यात्री ट्रेन रद्द, यात्रा करने से पहले देख ले सूची


अनूपपुर

रेलवे ने यात्रियों पर ट्रेन रद्द करके एक बार फिर कहर ढाया हैं। नर्मदा एक्सप्रेस, चिरमिरी- कटनी, बिलासपुर- रीवा एवं अंबिकापुर- जबलपुर सहित 9 जोडी गाडिया रहेगी बेपटरी, बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर झलवारा तक।

अनूपपुर

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल द्वारा अधोसंरचना विकास के नाम पर एक बार फिर 9 जोड़ी यात्री गाड़ियों पर ब्रेक लगाया गया हैं। यात्री अनूपपुर कटनी जाने से पहले गाड़ियों की समय सारणी जरूर देख ले। जबलपुर मंडल के अनुसार नई कटनी जंक्शन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अनूपपुर से होकर गुजरने वाली कुल 9 जोड़ी यात्री गाड़ियों को निरस्त किया गया है। जिसमें लोगो की लाईफ लाईन कहीं जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस, चिरमिरी- कटनी, बिलासपुर- रीवा एवं अंबिकापुर- जबलपुर शामिल हैं।

गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस कम पैसेंजर गाड़ी 19 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 18235 भोपाल - बिलासपुर एक्सप्रेस कम पैसेंजर 21 सितम्बर से 06 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 06617 कटनी- चिरमिरी मेमू स्पेशल गाड़ी 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी वाली मेमू स्पेशल 21 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर- रीवा एक्सप्रेस 20 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 18248 रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस 21 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर- अंबिकापुर एक्सप्रेस गाड़ी 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 11266 अंबिकापुर जबलपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस 21 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 11751 रीवा चिरमिरी के एक्सप्रेस गाड़ी 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी रीवा एक्सप्रेस गाड़ी 21 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर इंदौर एक्सप्रेस कम पैसेंजर 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर एक्सप्रेस कम पैसेंजर 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 04044 निजामुद्दीन- अंबिकापुर (साप्ताहिक) स्पेशल सुपरफास्ट 03 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 04043 अंबिकापुर- निजामुद्दीन (साप्ताहिक ) स्पेशल सुपरफास्ट 05 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ रायपुर (साप्ताहिक) गरीब रथ 02 अक्टूबर, 12536 रायपुर- लखनऊ (साप्ताहिक) गरीब रथ 03 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 15159 छपरा- दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक, 15160 दुर्ग छपरा सारनाथ - एक्सप्रेस 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग- नौतनवाँ (द्विसाप्ताहिक) एक्सप्रेस 27 तथा 29 सितम्बर, गाड़ी संख्या 18202 नौतनवाँ दुर्ग (द्विसाप्ताहिक) एक्सप्रेस गाड़ी दिनांक 29 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर को, गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग कानपूर (द्विसाप्ताहिक) एक्सप्रेस 01 तथा 03 अक्टूबर को, गाड़ी संख्या 18204 कानपूर - दुर्ग (द्विसाप्ताहिक) एक्सप्रेस 02-04 अक्टूबर को, गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग- नौतनवाँ (साप्ताहिक) 28 सितम्बर को, गाड़ी संख्या 18206 नौतनवाँ दुर्ग (साप्ताहिक) एक्सप्रेस गाड़ी 30 सितम्बर को निरस्त रहेगी।

बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर झलवारा तक

गाड़ी संख्या 08747/08748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर स्पेशल 21 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक झलवारा-कटनी- झलवारा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

ठगों को मिल रहा है संरक्षण, ठगी का शिकार पीड़िता को नही मिला न्याय एडीजीपी से की शिकायत


अनूपपुर

पुलिस में नौकरी लगवाई जाने का झांसा देकर वार्ड क्रमांक 8 भालूमाडा निवासी धनाराम सिंह गोड़ के द्वारा ग्राम पसला निवासी माया राठौर से उसकी पुत्री आरती राठौर को पुलिस में नौकरी लगवाई जाने का झांसा देकर 03 लाख 5 हजार 3 सौ रुपयों की ठगी किया है। जब आरती राठौर को वायदे के मुताबिक पुलिस में नौकरी नहीं लगी तो दिनांक 14 अप्रैल 2023 को थाना कोतवाली अनूपपुर में पहुंचकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत कर कानूनी कार्यवाही किए जाने का मांग की।

थाना कोतवाली के द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने पर पीड़िता पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को 25 जुलाई 2023 को शिकायत किया, जिस पर  पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी कीर्ति बघेल एवं थाना कोतवाली अनूपपुर के टी आई को तत्काल कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया था।

थाना कोतवाली के द्वारा धनाराम सिंह गौड़ को थाना कोतवाली में लाया गया एवं एसपी साहब के समक्ष उसे पेश किया गया। जहां से धनाराम सिंह गौड़ एक सप्ताह का समय मांग कर ठगी के पूरा राशि वापस किए जाने का आश्वासन दिया जिस पर एसडीओपी कीर्ति बघेल के द्वारा 5 दिन का समय दिया गया। किंतु दिया गया समय गुजरने के बाद जब धनाराम सिंह गोड ने ठगी की रकम वापस नहीं किया तो पीड़िता कई बार तक एसपी एवं एसडीओपी अनूपपुर तथा थाना कोतवाली का चक्कर लगाईं जहां से उसे राहत नहीं मिलने पर 13 सितंबर को पुलिस  महानिरीक्षक संभाग शहडोल के समक्ष लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता दोपहर 01.30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक आईजी साहब से मुलाकात करने के लिए कार्यालय में बैठी रही । किंतु उसका इंतजार व्यर्थ गया । अंततः पीड़िता को आवक जावक शाखा में शिकायत कर संतोष करना पड़ा।

पीड़िता के पुत्री आरती राठौर का कहना है कि मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान सरकार भले ही भांजा भांजी, लाडली बहना कहकर के सहलाते हो लेकिन यह सरकार धनाराम सिंह गोड जैसे ठगो के साथ है। यही वजह है कि ठग घनाराम सिंह गोड़ मौज मस्ती कर रहा है और पीड़िता दर बदर ठोकरें खाते परेशान हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget