किसानों की समस्या पर धरना प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन, समस्या का समाधान नही तो होगा आंदोलन


अनूपपुर

संयुक्त किसान मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा के साथ जिला सर्वोदय मंडल एवं राष्ट्रीय युवा संगठन के साथियों ने क्षेत्र भर में किसान जन जागरण यात्रा करते हुए समस्याओं को एकत्रित कर विनोबा जयंती के उपलक्ष में 11 सितंबर को जिला प्रशासन के नाम अनूपपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौप दिया चेतावनी समय पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन अनूपपुर एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन व आम सभा आयोजित की गई। आम सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष जनक राठौर ने कहा कि शहडोल संभाग व अनूपपुर जिले में 10% से भी कम सिंचाई का रकवा है। पूरे प्रदेश में औसत सिंचाई 50 प्रतिशत है इसलिए किसानों ने शहडोल संभाग व अनूपपुर जिले में सिंचाई हेतु विशेष पैकेज दिया जाए व उद्वाहन सिंचाई योजना में सब्सिडी दिया जाए। यदि किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो किसान सिंचाई सुविधाओं के लिए व प्रत्येक खेत में पानी उपलब्ध कराने के लिए जन आंदोलन करेगी। 

सभा को जिला पंचायत सदस्य अंजू गौतम रैदास ने संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा को सरकार ने न्यूनतम समर्थन लागत मूल्य का डेढ़ गुणा करने का लिखित आश्वासन देने के बाद भी सरकार ने पूरा नहीं किया।

उर्वरक व डीजल की कीमत बढ़ने के कारण कृषि उत्पाद की कीमत लगातार बढ़ रही है। सरकार ने दिल्ली के आंदोलन में लिखित आश्वासन देने के बाद भी इस मांग पर कार्यवाही नहीं किया और ना ही किसानों का कर्ज माफ किया, इसलिए हम प्रदर्शन के माध्यम से मांग करते हैं कृषि उत्पादित फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत मूल्य का डेढ़ गुना किया जाए। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर जिला सर्वोदय मंडल राष्ट्रीय युवा संगठन अनूपपुर जिला विकास मंच के साथ विभिन्न संगठनों के द्वारा संभाग मुख्यालय शहडोल संभाग में डेरा डालो - घेरा डालो आंदोलन  करेगी ।

आम सभा को संतोष अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कहा कि शहडोल संभाग में कोयला व खनिज संपदा की भरमार है। सरकार संसाधनों का दोहन कर रही है किंतु  यहां की आदिवासी व किसानों के हित में खनिज मद का पैसा खर्च नहीं किया जाता। इसलिए हम मांग करते हैं कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए व क्षतिग्रस्त नहरों व बांधो का मरम्मत कर सिंचाई का रकवा बढ़ाया जाए। यदि सरकार हमारी मांगों पर कार्यवाही नहीं करती तो पूरे संभाग के अंदर किसानों को संगठित कर जन आंदोलन किया जाएगा।

आम सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता हीरालाल राठौर ने कहा कि हर्री बर्री भगतबाध गांव में उद्वाहन सिंचाई के माध्यम से सिंचाई की जा रही है। लेकिन सरकार उक्त योजना में सब्सिडी बंद कर दिया है। हमारी मांग है की उक्त योजना में सब्सिडी चालू कर जिले के अंदर कृषि योग भूमि में सिंचाई का रकबा बढ़ाया जाए।

सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष मोहन राठौर ने विस्थापन वह मोजरबेयर में स्थानीय नौजवानों को रोजगार देने का मुद्दा उठाते हुए मांग किया की जिले के उद्योगकल कारखानों में स्थानीय नौजवानों को रोजगार दिया जाए । इसके साथ ही एसईसीएल के द्वारा रामपुर खड़ली के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है यहां प्राइवेट कंपनी आई हुई है बाहर से हजारों की तादाद में लोगों को भारती की है स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं दी गई स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिया जाए नहीं तो इसके विरुद्ध भी आंदोलन किया जाएगाअभी केवल यह  एक छोटा प्रदर्शन है और हमारी यह यात्रा अनूपपुर के एक विधानसभा को की है शहडोल संभाग के 8 विधानसभा में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सभी सामाजिक संगठनों ने मिलकर तय किया है8 विधानसभा में किसान जन जागरण यात्रा करेंगे इसके पश्चात तीनों जिलों के जिला प्रशासन को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंप कर एक निश्चित समय निर्धारित करेंगे अपने समस्या के समाधान के लिए समय पर समस्या का समाधान नहीं होता है तो आने वाले समय में हजारों के तादाद में संभाग स्तरीय घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शहडोल संभाग मुख्यालय पर किया जाएगा अपने संभाग के मुखिया संभाग आयुक्त महोदय को अपने समस्याओं को विस्तार से जानकारी दी जाएगी और उन्हीं के दरवाजे में जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा बैठेंगे समस्या के समाधान के बाद ही हम वापस जाएंगे।

आम सभा को जनपद सदस्य चंद्र कुमार तिवारी, विवेक यादव, राउतराय ने संबोधित किया। इस अवसर पर विजय विश्वकर्मा, ब्रजकिशोर साहू, रामलाल कोल, डीडी राठौर, सुरेश राठौर, मोतीलाल, जगदीश सिंह, विष्णु, राजाराम, दलपत केवट, मदन राठौर सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे। 

आम सभा के बाद एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौपा गया। ग्राम पंचायत बर्री, हर्री, सेंदुरी, मौहरी के जन समस्याओं व सिंचाई सुविधाओं के मांगों पर भी अभिलंब कार्रवाई किए जाने का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया गया।

एसडीओ, इंजीनियर जलाशय व नहर निर्माण में भ्रष्टाचार जनप्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

नोनघटी जलाशय के तहत नहर निर्माण कार्य में जल संसाधन विभाग के एसडीओ जे एल नंदा, इंजीनियर सुरेश शर्मा द्वारा व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार कर शासन की राशि का दुरुपयोग कर गुणवत्ता विहीन कार्य कराये जाने पर बहपुर के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर लिखित शिकायत की हैं। शासन की योजना अनुसार ग्राम पंचायत बहपुर तहसील पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर में नोनघटी जलाशय में नहर निर्माण कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें पूर्व में एवं वर्तमान में व्यापक पैमाने में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

वर्ष 2012 में निर्मित नानघाटी बांध में सन 2014 में नहर निर्माण के लिए 32 लख रुपए स्वीकृत हुए थे जिसमें 24 लख रुपए नहर निर्माण के नाम पर खर्च हुआ विभाग द्वारा बताया गया लेकिन नहर बनी ही नहीं। नोनघटी बांध का निरीक्षण कर 31 मई 2023 को चार भागों मे कुल 39 लाख 91 हजार रुपए नहर निर्माण के लिए दोबारा  स्वीकृत किए गए।इस राशि से ओवरफ्लो वाल का कार्य शुरू किया गया जिसमें रेत की जगह स्टोन डस्ट का इस्तेमाल किया गया शिकायत होने पर कुछ डस्ट साइड से हटवा दिया गया बाद में उसी डस्ट को नहर निर्माण में बन रही पुलियों में लाकर इस्तेमाल कर लिया गया।

विभाग द्वारा गांव के कुछ दबंग जैसे राजकुमार पिता रघुनंदन महरा,अनिल पिता राम कृपाल महरा, राजकरण पिता नाथू महरा, अनिरुद्ध पिता सिरदार महरा सभी निवासी ग्राम बहापुर को मेट का कार्य दिया गया है जो अपने लोगों की हाजिरी भरते हैं जो मजदूर  कार्य पर नहीं आते गांव के पंच या सरपंच द्वारा कार्य की जानकारी पूछे जाने पर इंजीनियर सुरेश शर्मा एवं मेटो द्वारा  ऐसा ज़बाब दिया  जाता है यह पंचायत का कार्य नहीं है यह विभाग का काम है तुम्हारी यहां जरूरत नहीं है तुम अपना काम देखो यहां से भाग जा डांट कर भगा दिया जाता है।

इंजीनियर सुरेश शर्मा एवं मेटों के द्वारा गांव से 25 से 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कुम्हरवार,पंडरिया, भीम कुंडी, शेनघटी जैसे गांव के तकरीबन 50 लोगों के नाम से फर्जी मास्टर रोल भरकर पैसे आहरण कर लिए गए जो कभी कार्य पर आए ही नहीं। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर विभाग द्वारा बिना जांच किए शिकायत का निराकरण कर शिकायत को बंद कर दिया जाता है जिससे यह प्रतीत होता है की विभागीय सहमती से ही उपरोक्त कार्य कराये जा रहे हैं ।

जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मांग की हैं कि नोनघटी जलाशय के नहर निर्माण कार्य की जांच वरिष्ठ अधिकारी से कराकर भ्रष्टाचार में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

*इनका कहना है*

कुम्हारवार करोंदा टोला से 04 मिस्त्री आये थे जिनका फर्जी तरीके को से मस्टर निकाला गया था  जो गलत है किंतु मेरे द्वारा मस्टर को शून्य कर दिया गया है ।

सुरेशचंद शर्मा सब इंजिनियर जल संसाधन विभाग राजेन्द्रग्राम


विद्युत कर्मचारी संघ ने पेंशन व आउटसोर्स श्रमिकों के संविलियन सहित 9 सूत्रीय मांगों पर बैठक सम्पन्न


अनूपपुर

भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के मुख्य द्वार पर मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ चचाई द्वारा अखिल भारतीय मांग पत्र के प्रचार प्रसार हेतु द्वार सभा (गेट मीटिंग) की गयी। सभा में अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ द्वारा जारी मांग पत्र जिसमें 2004 के बाद नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को दी जा रही न्यू पेंशन स्कीम की जगह पुनः ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने,विद्युत बिल सुधार संशोधन अधिनियम 2022 में राष्ट्र,उधोग व कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने वाले प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुये उनमें वांछित सुधार करने की मांग किये जाने,संविदा/आउटसोर्स (ठेके) पर कार्यरत श्रमिकों का संविलियन करने व नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधा प्रदान करने,गैर पंरपरागत ऊर्जा के स्रोतों में शासन की हिस्सेदारी पच्चास प्रतिशत करने सहित मांग की गयी हैं।सभा को संबोधित करते हुये मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ चचाई शाखा सचिव सतेन्द्र पाटकर ने कहा कि 27 सितम्बर 23 को जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र व बिजली बिल में सुधार हेतु ज्ञापन 1 से 10 अक्टूबर 23 तक सांसद के माध्यम से प्रधानमंत्री को उपरोक्त ज्ञापन भिजवाने का कार्यक्रम महासंघ द्वारा किया जायेगा।

अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के इस पोस्टर प्रचार प्रसार एवं गेट मीटिंग को भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कार्य समिति सदस्य व भारतीय ठेका मजदूर संघ शहडोल संभाग के संभागीय महामंत्री श्री ताराचंद यादव,मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ कार्यसमिति सदस्य श्री जय प्रकाश नारायण शर्मा,मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष रायकवार भामसं अनूपपुर के पर्यावरण संयोजक श्री सचिदानन्द जी ने संबोधित किया,कार्यक्रम में भामसं के जिला अनूपपुर के सहमंत्री श्री सुमित बक्सरिया,कार्यालय मंत्री श्री रामबली जी मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उदय मण्डल, मेक्चन्द पारधी,पुष्पेन्द्र पाल,देवेन्द्र पांडे,अनिल मरावी,संतलाल कांगले,तिलक सिंह,गौरव परसाई,अरविंद चौहान,देवेन्द्र तिवारी, प्रदीप डोंगरे,वीरेन्द्र हुमनेकर,रणवीर सिंह,शिवचरण माहौर, प्रताप बर्वेकर,राजकुमार वर्मन,प्रताप मरावी, भारतीय ठेका मजदूर संघ चचाई के अध्यक्ष राजकिशोर मिश्रा,सूर्यकांत गुप्ता,दीपक गुप्ता,रामनाथ महरा,भैयालाल पटैल,भाईलाल कोल,गंगाराम चौरसिया, गेंदलाल, इरफान, अफजल, रोहित तिवारी,कृष्णा महरा, सहित सै कड़ों व्यक्ति उपस्थित थे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget