ड्राइवर से मांगे 15 हजार न देने पर की मारपीट, ट्रक को खड़ा कराया, धरने पर बैठे ड्राइवर, लोकेंद्र करता हैं अवैध वसूली


अनूपपुर

जिले में ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली की शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती हैं। आज एक बार फिर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग के सांधा मोड़ के पास एक ड्राइवर को रोककर मारपीट की गई एवं उसके गाड़ी को 6 घंटे तक खड़ा रखा गया। जिसका विरोध करते हुए ट्रक ड्राइवर ने अपने मालिक को इसकी सूचना दी एवं दर्जनों की संख्या में ट्रक मालिक घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची चेक पोस्ट प्रभारी आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ। इस मामले में उप निरीक्षक आरटीओ ट्रक वालो को एफआईआर कराने की धमकी भी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 ट्रक मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग से अनूपपुर जिले के जमुना कोतमा एसईसीएल खदान कोयला लेने जा रहे थे। तभी जिले के साँधा मोड़  के पास परिवहन विभाग की उड़न दस्ता की गाड़ी ने दोनों ट्रैकों को रोक कर उनसे 15 हजार रुपए की मांग की। जबकि ड्राइवर ने बात करते हुए बताया कि उसके पास सभी दस्तावेज मौजूद थे। उसके बाद भी उसके साथ पैसे की मांग की गई। इसके साथ ही दो अन्य प्राइवेट व्यक्ति जिसमे एक लोकेंद्र नाम बताया जा रहा है जो परिवहन विभाग के साथ ही थे। उन्होंने उसके साथ अभद्रता की हॉकी से मारपीट की। ड्राइवर ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। परिवहन विभाग के अवैध वसूली से परेशान लगभग दर्जनों ट्रक मालिक घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उड़न दस्ता गाड़ी के सामने ही धरना में बैठ गए उड़न दस्ता प्रभारी को मौके पर बुलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रभारी को घटना के बारे में जानकारी दी एवं उन्होंने यह भी बताया कि लगातार परिवहन विभाग के प्राइवेट व्यक्ति ड्राइवर के साथ मारपीट करते हैं। जिसमे बेक लोकेंद्र नाम का व्यक्ति हैं अवैध वसूली करते हैं। अवैध वसूली पर कार्यवाही के आश्वासन के बाद ट्रक मालिकों ने धरना खत्म किए।

अनूपपुर जिले की रामनगर एवं खूंटाटोला में स्थित चेक पोस्ट एवं परिवहन विभाग की उड़न दस्ते पर कई बार अवैध वसूली का आरोप लगे हैं। कई शिकायतें हुए हैं। मगर उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती हैं। बताया जा रहा हैं कि लोकेंद्र नाम का एक प्राइवेट व्यक्ति खूँटाटोला व रामनगर आरटीओ बैरियर ठेके पर लिया है, जहाँ पर वह अपने गुर्गों से लाठी के दम पर ट्रकों से अवैध वसूली करवाता हैं। आखिर लोकेंद्र कौन हैं और आरटीओ विभाग उस पर इतना मेहरबान क्यू हैं। जांच के नाम पर ट्रक ड्राइवरो को लूटा जा रहा हैं जो रुपए देने से आना कानी करते है उनको लोकेंद्र के गुर्गों द्वारा मारपीट किया जाता है।

पति ने सौ रुपए मांगे तो पत्नी ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पति अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत हैं। पति ने पत्नी से 100 रुपए मांगे तो पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को ही जला दिया। फिर उसी पत्नी ने पति को अस्पताल लेकर गई। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। वहीं पति अब अपनी पत्नी से बचाने की मांग कर रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंगद प्रसाद चौधरी पिता चुन्नू लाल चौधरी उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मनमारी का रहने वाला एसईसीएल खदान में कार्यरत हैं। उसने अपनी पत्नी से 100 रुपए की मांग की। पत्नी ने 100 रुपए देने की बजाय, उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। जिससे पति बुरी तरह से झुलस गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल अनूपपुर में चल रहा है। पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति पूरे टाइम नशे में रहता हैं। उसने शराब पीने के लिए ही 100 रुपए की मांग कर रहा था। जब मैं 100 रुपए नहीं दिए तो खुद पेट्रोल डालकर अपने आप को आग लगा लिया। पति पहले से घर पर पेट्रोल लाकर रखा था। घटना कैसे घटी पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

हिंदी भाषा प्रचार, राष्ट्रीय सम्मेलन, पदयात्रा व साहित्यकारों का हिंदी सम्मेलन का होगा आयोजन


जबलपुर

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा अपने अभियान के तहत दिल्ली में हिंदी भाषा प्रचार राष्ट्रीय सम्मेलन व पदयात्रा दिनांक 13 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस के पूर्व आयोजित कर रही है। 

              प्रेरणा के इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के ख्याति प्राप्त रचनाकार पत्रकार शिक्षाविद और समाजसेवी एकत्र हो रहे हैं। प्रेरणा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की दिशा में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रही है।

        प्रेरणा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने में डा धर्म प्रकाश वाजपेयी दिल्ली, प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली, डॉ लाल सिंह किरार मुरैना, शिवेश्वर दत्त पाण्डेय देहरादून,  डॉ हरेंद्र हर्ष बुलंदशहर, डॉ गुंडाल विजय कुमार हैदराबाद, डॉ शिवशरण श्रीवास्तव अमल बिलासपुर छत्तीसगढ़, डॉ विजयानन्द प्रयागराज, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक गाजीपुर, भैरु सुनार मनासा, पप्पू सोनी मंदसौर, रामगोपाल फरक्या मंदसौर, कुमार आलोक नोएडा, सुरेश बंजारा नागपुर, संतोष पाठक गढ़वा झारखंड, अजय पांडेय प्रतापगढ़, श्री गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, राजकुमारी रैकवार राज जबलपुर, सुषमा वीरेंद्र खरे सिहोरा, के. एल. सोनी विनोदी छतरपुर,  राजवीर शर्मा अंबाह मुरैना, बिनोद कुमार पांडेय गौतमबुद्ध नगर, गोपाल जाटव विद्रोही मंदसौर , ओमप्रकाश चौधरी वाराणसी , पुरुषोत्तम लाल सोनी मतंग लखनऊ आदि प्रचार प्रसार में लगे हैं।

        प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 12 सितंबर 2023 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रेरणा हिंदी प्रचार प्रसार हेतु कार्य कर रही है और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु अपना अभियान चला रही है। हम सभी भाषाओं का बराबर सम्मान करते हैं और सभी भाषाएं ज्ञान प्रदान करती है किन्तु अपने देश की राष्ट्रभाषा भी होनी चाहिए और इस दिशा में दिल्ली सम्मेलन एवं पदयात्रा एक आवाज है आंदोलन नहीं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget