शौर्य जागरण यात्रा, अमर बलिदानियों के प्रति श्रद्धाभाव पैदा होगा - महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद


अनूपपुर/अमरकंटक

विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल (महाकौशल प्रांत) का शौर्य जागरण यात्रा 10 सितंबर से 22 सितंबर 2023 तक चल रही यात्रा आज सुबह १० बजे अमरकंटक पहुंची । मृत्युंजय आश्रम के संत स्वामी हरिहरानंद जी महाराज और शांति कुटी के महंत स्वामी रामभुषण दास महाराज व अन्य संत - भक्त रथ में विराजमान भगवान श्रीराम , माता जानकी और हनुमान जी की विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोचार द्वारा  सभी ने मंगल आरती की व पुष्प अर्पण पश्चात गौ पूजन भी किया गया । उसके बाद मां नर्मदा का दर्शन , नर्मदा पुजारी पंडित धनेश द्विवेदी ( वंदे महाराज) ने मंदिर भ्रमण कराया । अमरकंटक में शौर्य जागरण यात्रा पहुंचने पर संतो और जनमानस ने धर्म की जय हो , अधर्मियो का नास हो , हिंदुओ में सद्भावना हो , विश्व का कल्याण हो का जयघोष कर वंदन किया । महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा की आज शौर्य जागरण यात्रा बजरंग दल के तत्वाधान में जो मध्य प्रदेश में चल रही है , यह यात्रा के माध्यम से हम अपने अमर बलिदानियो को याद करेंगे और अपने भाव व पुष्पांजलि अर्पित करेंगे । हमारे युवा साथियों में हमारे अमरबलिदानियो के प्रति श्रद्धाभाव पैदा हो । हमारे युवा साथी व हमारे बच्चे अमर बलिदानियों का नाम तक नहीं जानते जिनकी वजह से हम स्वतंत्र हवा , स्वतंत्र पानी ले पा रहे है । हमारे विश्व हिंदू परिषद ने संकल्प लिया है की बजरंग दल के माध्यम से शौर्य जागरण यात्रा हो । अपने अमर बलिदानियों को प्रणाम करें और अपने युवा साथियों में उनका परिचय दें जिन्होंने अपना प्राण निछावर कर भारत राष्ट्र को स्वतंत्र कराया है । हम उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करे।

प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा की हिंदू परिषद की शौर्य जागरण यात्रा 10 सितंबर से प्रारंभ होकर मंडला , डिंडोरी होते हुए अमरकंटक पहुंची जन्हा संत जनो ने भगवान रामचन्द्र जी का आरती पूजन अर्चन किया । यात्रा से एक संदेश भी दिया जा रहा की सभी को जोड़कर चलने की यात्रा है जो 1857 की क्रांति में जो बलिदान हुए उनको याद करते हुए यात्रा बढ़ रही।

मां नर्मदा दर्शन , संतो का आशीर्वाद पश्चात शौर्य जागरण यात्रा अपने आगे की गति को बढ़ाते हुए आज दोपहर को ही अनूपपुर की ओर प्रस्थान कर गए । आज मुख्य रूप से उपस्थित में मृत्युंजय आश्रम के स्वामी हरिहरानंद महाराज , शांति कुटी के महंत रामभुषण दास महाराज ,  प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह , बजरंगदल प्रांत संयोजक यतेंद्र पाठक , आलोक शर्मा , डॉ.अश्वनी शर्मा , अरविंद , नर्मदा मंदिर पुजारी धनेश द्विवेदी (वंदे महाराज) , पंडित योगेश दुबे , मृत्युंजय सिंह , दिनेश साहू , शिव पड़वार , रोहित , द्वारिका व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

चुनाव के मद्देनजर पुलिस की अंतरराज्यीय बॉर्डर बैठक हुईं संपन्न 

*आगामी चुनाव में भय मुक्त होकर मतदाता संवैधानिक अधिकार समझ मतदान करें - डी सी सागर* 


अमरकंटक/मरकंटक

अमरकंटक के सर्किट हाउस में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रशासन के संयुक्त रूप से अंतरराज्यीय बैठक आज अमरकंटक में संपन्न की गई ,  जिसमें चुनाव के मद्देनजर आने वाले समय में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके अंतर्गत दोनों राज्यों के पुलिस प्रशासन आपस में सामंजस्य स्थापित कर चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु मीटिंग संपन्न कराई गई । मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ दोनो के बार्डर क्षेत्र काफी बड़े हिस्सों में मिलते है जिसमे कई जिले बॉर्डर क्षेत्र से जुड़े है । अमरकंटक नर्मदा नदी की उद्गम स्थली /पवित्र नगरी के साथ साथ टूरिस्ट , धार्मिक जगह भी है जहां दो राज्यों के बीच बॉर्डर भी सटा हुआ है और कई जिलों को भी यह छूता है । जिस कारण यह बॉर्डर का इलाका है यहां पर पुलिस प्रशासन को कुछ ऐसे  असूचनाएं है जो एकत्रित हुए है जिसमे नक्सलियों की चहल कदमी की भी चर्चा पर बात हुई है । आज के इस बैठक में मुख्य रूप से एडीजीपी शहडोल डी सी सागर एवं मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ के आला अधिकारियों ऐआईजी , डीआईजी , आईजी , एसपी आदि ने बैठक में भाग लिया । बैठक बाद एडीजीपी शहडोल डी एस सागर ने बताया की अमरकंटक में  इंटर स्टेट मीटिंग हुई है इसका मुख्य उद्देश आगामी चुनाव है जो शांति पूर्ण वातावरण , भय मुक्त  और निर्वाद तरीके से जनता भयमुक्त होकर वोट करने आए । इसी दृष्टिकोण से जो लंबा बॉर्डर क्षेत्र छत्तीसगढ़ से सटा हुआ है जिस पर शांति बनी रहे जैसे बातो का आदान प्रदान पर चर्चा हुई । जो असामाजिक तत्व है वो विघ्न पैदा न करे और जो अमरकंटक है इसको लेकर कुछ ऐसे असूचनाएं है जो एकत्रित हुई है , नक्सलियों की चहल कदमी की भी चर्चा हुई है एवम् तथ्यों का आदान प्रदान हुआ है । छत्तीसगढ़ से दोनो आईजी अपने तीनों एसपी के साथ उपस्थित रहे । बालाघाट , डिंडोरी , अनूपपुर भी है । यह बैठक बड़ी सार्थक रही । इस बैठक को सभी ने बड़ी ही संजीदगी और ईमानदारी से संचालित किया और अपने अपने विचार रखा । हम सब एक दूसरे के विचारो , तथ्यों से लाभान्वित हुए है । आगामी होने वाले चुनाव में बड़चढ़ कर , भय मुक्त होकर संवैधानिक अधिकार मानकर मतदाता मतदान करें।

इंजीनियर कर रहा हैं मनमानी जनप्रतिनिधियों ने हटाने के लिए कलेक्टर से की शिकायत


अनूपपुर

अनूपपुर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की जनपद सदस्य संगीता राममिलन महोबिया के द्वारा भेजरी सेक्टर के इंजीनियर को हटाने के लिए कलेक्टर को शिकायत पत्र सौपा है। पत्र में भेजरी के इंजीनियर को हटाए जाने की मांग की है जनपद सदस्यों का कहना है कि बिना पैसा लिए इंजीनियर कोई भी काम नहीं करते है । पुष्पराजगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भेजरी सेक्टर इंजीनियर विपिन श्रीवास को ग्राम पंचायत पोडकी, हर्राटोला बरसोत, पोड़ी, भेजरी, बहपुर, उमनिया, प सलहरो, जिलंग, बसनिहा, लाखौरा के प्रभारी इंजीनियर द्वारा चल रहे निर्माण कार्य जिसमें खेत तालाब, सीसी रोड, ग्रेवल रोड, पशु सेट, रोड़ी बंधन, निर्मल नीर, कूप निर्माण, कपिलधारा निर्माण में बिलों को स्वीकृत और लेआउट करने के लिए सरपंच और सचिव पर पैसों की मांग की जाती हैं जिसके चलते निर्माण कार्यों पर असर पड़ रहा है। इंजीनियर की मनमानी के चलते धरातल पर शासन की योजनाएं आकार नहीं ले पा रही हैं आज भी कई काम अधूरे पूरे हुए कामों के बिल भुगतान में भी इंजीनियर आनाकानी कर रहे हैं। उनके मनमानी के खिलाफ जनपद सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है और उन्हे भेजरी सेक्टर से हटाए जाने की मांग भी की है। कलेक्टर को दिए गए शिकायत पत्र में जनपद सदस्य संगीता राममिलन महोबिया के अलावा कृषि समिति के सभापति, जनपद सदस्य छोटी बाई, जनपद सदस्य मीराबाई, जनपद सदस्य गोमती श्याम बली, सदस्य कुलेश्वर सिंह धुर्वे, छोटू सिंह धुर्वे, जनपद सदस्य सा समेत अन्य जनपद सदस्य मौजूद रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget