कोयला इंस्पेक्टर सी एल पटेल की गुंडागर्दी, दी माँ बहन की गाली व जान से मारने की धमकी

*शिकायत पर नही हुई कार्यवाही तो पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार*


अनूपपुर

अनूपपुर कोतवाली थाना से लगभग 15 किलो मीटर दूर में  देवहरा चौकी के अंतर्गत अपराधियों को कानून का डर नही है अपराधियो द्वारा लगातार गाली गलौच लूटपाट मारपीट जान से मारने की धमकी दी जाती है मगर चौकी द्वारा कार्यवाही नही की जाती। चौकी देवहरा के अंतर्गत बुजुर्ग पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत किया है कि कुछ दिन पहले दिनांक 29 अगस्त 2023 को  बिसाहू लाल यादव अपने पट्टे की भूमि में मशीन ट्रेक्टर मजदूर लगवाकर अपने खेत में काम करा रहा था तभी अचानक गांव के कोयला इस्पेक्टर छोटे लाल पटेल जो रामपुर कोयला खदान में में पदस्थ हैं, अपने गुर्गों को लेकर खेत में घेराबंदी कर मां बहन की गन्दी गन्दी गाली देने लगे और गाली देने से बुजुर्ग मना किया तो छोटे लाल पटेल और उनके सहयोगी पवन पटेल, श्याम पटेल, कौशल पटेल, प्रीतम पटेल के द्वारा बिसाहू लाल यादव को घेर लिया गया और कहने लगे की इसी जमीन में जिंदा गाड़ दूंगा किसी पता नही चलेगा और जान से मार कर फेक दूंगा किसी भी तरह से बिसाहू लाल यादव ने अपना जान बचाकर भागते भागते पुलिस चौकी देवहरा पहुंचा और उनके खिलाफ़ लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की, पर आज 14 दिन बीत जाने के बाद भी कोई जांच हुई न कार्यवाही जिससे की उन सभी अपराधियों का हौसले बुलन्द हो रहे हैं, लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। चौकी देवहरा द्वारा कोई कार्यवाही ना करने से पीड़ित बुजुर्ग पीड़ित ने लिखित शिकायत देकर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्यांय की गुहार लगाई हैं। कि ऐसे लोगो के ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए नही तो कभी भी पीड़ित व उसके परिवार के साथ अप्रिय घटना घट सकती हैं।

*सी एल पटेल का कारनामा*

सी एल पटेल धिरौल के निवासी है कई वर्षों से यह कॉलरी में अपनी सेवाएं दे रहे है वर्तमान में रामपुर कोयला खदान में कोयला इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं कुछ माह के बाद सेवानिवृत्त होने वाले है। सी एल पटेल का जलवा कॉलरी में बरकरार हैं इनकी यहाँ तूती बोलती हैं मजाल हैं कि इनके रहते सही काम हो जाये। सेवानिवृत्त के पहले जितना धन बटोरना चाहते है भरपूर कोशिश में लगे हैं उसके लिए भले ही गुंडागर्दी करनी पड़े। इनका खदान रामपुर में कुछ माह से कोयला चोरी को लेकर सुर्खियों में है। लगातार कोयला चोरी की घटना घर ट रही हैं, डंप कोयला, ट्रक से परिवहन किया जा रहा कोयला कई बार पुलिस जप्त कर चुकी हैं। बिना अधिकारियों कर्मचारियों की सह के कोयला चोरी होना नामुनकिन हैं। सूत्र बता रहे है कि जो कोयला चोरी होकर परिवहन हो रहा हैं उसमें कोयला इंस्पेक्टर सी एल पटेल का हाथ हैं इनके द्वारा सुरक्षा गार्ड के साथ सब एरिया मैनेजर तक साँठ गाँठ करके खदान से कोयला चोरी करवा रहे है। अगर इस मामले की सही सही जांच हो जाये तो सब कुछ साफ हो जाएगा। यहाँ तक कि खदान में जो बूम बैरियर लगा है इनके सह पर कोयला परिवहन करने वाले ट्रको से 500 पांच सौ रुपये एंट्री के नाम वसूला जा रहा हैं।नौकरी के बचे हुए शेष दिन काला पीला करके खूब धन बटोरना चाहते है जिससे पूरी जिंदगी इसी तरह ऐश से गुजरे, इनके रिश्तेदारो की अच्छी राजनैतिक पकड़ होने के कारण ये किसी से नही डरते सबको देख लेने की धमकी देते रहते है। सूत्र ये भी बताते है कि कोल माफिया के साथ साथ भू माफिया भी हैं। किसी और कि जमीनों पर गुंडों के दमपर कब्जा करना जमीनों में लाखो रुपया लगाकर करोड़ो का मुनाफा कमाकर किसी और बेच देना मुख्य व्यवसाय बन गया हैं। कहते है कि मैं सब को खरीद लूँगा सबको देख लूँगा।

*इनका कहना हैं*

बिसाहू लाल यादव शिकायत किया है तो मैं क्या कर सकता हूँ, मैं भी चौकी में शिकायत किया हूँ।

*सी एल पटेल कोयला इंसपेक्टर धिरौल*





जनता के आशीर्वाद की सच्ची हकदार है भाजपा - मनोज द्विवेदी

*कोतमा विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के भव्य स्वागत् की तैयारी*


अनूपपुर/कोतमा

मध्यप्रदेश में जनता के आशीर्वाद की सच्ची और योग्य हकदार सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश की प्रबुद्ध जनता का जिस तरह से आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है ,उससे कांग्रेस परेशान हो गयी है। कांग्रेस के शीर्ष नेता चुनावी वर्ष में जिस तरह से आपा खो रहे हैं और आपसी टांग खिंचाई में लगे हैं ,उसके कारण कार्यकर्ताओं में अपने ही नेताओं के प्रति आक्रोश बढता जा रहा है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के सकारात्मक जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस प्रदेश में आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है‌। जिला भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी ने देवगंवा में लोगों के बीच उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता से कांग्रेस बौखला गयी है। जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता में आशीर्वाद यात्रा को लेकर उत्साह है उससे जनता में भाजपा सरकार की लोकप्रियता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। 12 सितंबर 2023 ,मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा सेमरिया चौक से कोतमा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। सेमरिया चौक, देवगंवा, पिपरिया, बुढानपुर ,कोतमा , श्रमिकनगर, दारसागर, पोंडी, चोंडी, गंभिरवाटोला, बरबसपुर में आशीर्वाद यात्रा के स्वागत् की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जिलाध्यक्ष रामदास पुरी, यात्रा के केन्द्रीय समिति के सदस्य रामलाल रौतेल, जिला प्रभारी अनिल गुप्ता, महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष हनुमानगर्ग, राजू जायसवाल, गयाबोध मिश्रा, सभी मंडल अध्यक्ष मुरली गौतम, पुष्पेन्द्र जैन, सुनील उपाध्याय, भूपेन्द्र महरा, राजेश कलशा के साथ सभी पदाधिकारियो की उपस्थिति में अनेक तैयारी बैठकें करके योजनाओं को मूर्तरुप दिया जा चुका है‌ । खादी ग्रामोद्योग के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र लटोरिया,जिला प्रभारी डा राजेश मिश्रा यात्रा को सफल बनाने जिले में आ चुके हैं। श्री द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और कोतमा विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता से 12 और 13 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने ली ब्लॉक कार्यकर्ताओं की बैठक, खेल के बगैर शिक्षा अधूरी- जिला अध्यक्ष रमेश सिंह 


अनूपपुर

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष रमेश सिंह  बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन रात काम करता है, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ सेक्टर पर काम करने के निर्देश गत  रविवार को हुई जैतहरी ब्लॉक  के मंडलम सेक्टर बूथ कार्यकर्ता की बैठक मे जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने दिए।

रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा अनूपपुर विधानसभा के अंतर्गत जैतहरी ब्लॉक में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राम अग्रवाल, मनोज बिलैया, सिद्धार्थ सिंह राजा, विष्णु राठौर आदि ने मंडलम, सेक्टर व बूथ कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ सेक्टर पर काम करने निर्देश दिए।

साथ ही कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने संगठन की मजबूती को लेकर सभी मंडलमों सेक्टरों में  बैठक आयोजित करने की बात कही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ हमें विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत के साथ कमलनाथ सरकार बनानी है। जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष ने  अन्त में सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल रहे


*खेल के बगैर शिक्षा अधूरी - जिला अध्यक्ष रमेश सिंह*

*5 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में 10 संभागों की  टीमे ले रही भाग*

अनूपपुर 

फुटबाल क्रांति के तहत राज्य स्तरीय शालेय फुटबाल प्रतियोगिता का  आयोजन अनूपपुर जिले के अमलाई हायर सेकेण्ड्री स्कूल मैदान किया जा रहा  हैं जहाँ पर 11 सितम्बर सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष   रमेश सिंह ने दोनों प्रतिभागी टीमों का  औपचारिक परिचय लेने के बाद   सोमवार को होने वाले मैच  का शुभारंभ किया  ।  शुभारंभ के उपरांत कांग्रेस जिला अध्यक्ष  रमेश ने कहा कि छात्र जीवन में खेल का अत्याधिक महत्व है, खेल खेलने से विद्यार्थी में शारीरिक और मानसिक विकास बढ़ता है, इसी कारण आज हर स्कूल, कालेजों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति काफी जोर दिया गया है। वास्तव में आज कल खेलकूद के बिना स्कूली शिक्षा अधूरी है, | ज्ञात हो की 9 सितंबर से प्रारंभ हुई पांच दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में 10 संभागों की  टीमे भाग ले रही  हैं जिनमे सागर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, उज्जैन, एवं जनजाति कार्य विभाग की टीमों ने भाग लिया है इनमे 36 खिलाड़ियों केा चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा। 

इस अवसर पर शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के जन भागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष अजय  यादव, खेल प्रशिक्षक रईस अहमद खान, संदीप पुरी, रामनारायण सिंह एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget