जन आशीर्वाद यात्रा का होगा भव्य स्वागत, मंत्री, सांसद व खादी बोर्ड के अध्यक्ष होंगे शामिल


अनूपपुर

मध्यप्रदेश मिशन-2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता में उमंग और उत्साह को जागृत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहा है। इसको सफल बनाने के लिए कोतमा में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहू लाल सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह यात्रा के जिला संयोजक अनिल गुप्ता ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा आम जनमानस से अपील किया है कि यात्रा में सभी लोग शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं ।

जन आशीर्वाद यात्रा 12 सितंबर 2023 को शाम लगभग 6:00 बजे सेमरिया चौराहा पहुंचेगी तथा कोतमा में सभा आयोजित की जाएगी । यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए कोतमा विधानसभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। 

*यात्रा को लेकर बैठक संपन्न*

यात्रा का प्रवेश राजनगर ग्रामीण मंडल से होना है जंहा सेमरिया चौराहे में 12 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा का प्रवेश कोतमा विधानसभा में होगा जिसके स्वागत के लिए कोतमा विधानसभा की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद होंगे जिसको लेकर कोतमा नगर , देवगंवा, और दारसागर में बैठक का आयोजन किया गया,  यात्रा के संबंध में विधानसभा यात्रा प्रभारी अखिलेश द्विवेदी और यात्रा के दिन प्रभारी हनुमान गर्ग और कोतमा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, राज नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुरली गौतम ने कार्यकर्ताओं को उनकी अहम जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही कार्यकर्ताओं से इस सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सभा को सफल बनाने की अपील की। देवगांव स्थल प्रमुख, कोतमा स्थल प्रमुख, दारसागर स्थल प्रमुख के साथ आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। 

*जन आशीर्वाद यात्रा का करेंगे स्वागत*

 जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जिले भर में तैयारी चल रही है। यात्रा में प्रदेश नेतृत्व से बड़े चेहरे देखने की संभावना भी सामने आ रही है। यात्रा को लेकर नागरिकों में में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश के नेतृत्व में पदाधिकारी को अहम जिम्मेदारी दी है जिसमें जन आशीर्वाद यात्रा में जिले के प्रभारी बनाए गए है।

*जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जितेंद्र लिटोरिया का आगमन*

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकल गई जन आशीर्वाद यात्रा 12 सितंबर 2023 को अनूपपुर जिले में प्रवेश कर रही है और यह यात्रा कोतमा नगर से पुष्पराजगढ़ विधानसभा तक 13 सितंबर 2023 को भ्रमण करेगी यात्रा की तैयारी को लेकर मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामो उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया का आगमन 12 सितंबर 2023 की शाम को अनूपपुर जिले में हो रहा है ।जिन मार्गो से यात्रा जाएगी उन तमाम क्षेत्रों में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी से संपर्क करते हुए यात्रा को लेकर श्री लिटोरिया चर्चा करेंगे और यात्रा की रूपरेखा तैयार करेंगे। श्री लिटोरिया कोतमा अनूपपुर तथा पुष्पराजगढ़ तीनों विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी से बैठक कर यात्रा की तैयारी की जानकारी प्राप्त करेंगे

नेशनल लोक अदालत में 01 करोड़ 88 लाख का अवार्ड पारित, 501 प्रकरण निराकृत


अनूपपुर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय अनूपपुर, तहसील कोतमा व राजेन्द्रग्राम सिविल न्यायालयों सहित 12 खण्डपीठों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। अनूपपुर में प्रधान न्यायाधीश एस. एस. परमार ने प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। जहां 1979 प्रकरणों को रेफर किया गया, जिनमें से 501 प्रकरणों का निराकरण हुआ। प्रीलिटिगेशन के 3273 प्रकरणों में 223 का निराकरण हुआ। लोक अदालत में कुल राशि 18847630 अवार्ड पारित किया गया। वहीं कुटुम्ब न्यायालय के लंबित प्रकरण में मां और पुत्र को द्वारा समझाईश के बाद राजीनामा हुआ।

लोक अदालत में राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, चेक अनादरण से सम्बधीत प्रकरण, बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, सिविल प्रकरण एवं बिजली व पानी के बिल से संबंधित प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के द्वारा किया गया। मुख्यालय, अनूपपुर तहसील कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम में 1979 प्रकरणों लंबित प्रकरणों को लोक अदालत में रेफर किया गया, जिनमे कुल 501 प्रकरणों का निराकरण हुआ। प्रीलिटिगेशन के 3273 प्रकरणों में 223 प्रकरणों का निराकरण हुआ। लोक अदालत में कुल राशि 18847630 अवार्ड पारित किया गया।कुटुम्ब न्यायालय में मां पुत्र व पति पत्नी के बीच विवाद का आपसी सहमति से निराकरण हुआ।

संघर्ष, बलिदान, समर्पण और त्याग को स्मरण बजरंग दल निकालेगा शौर्य जागरण यात्रा


अनूपपुर

संघर्ष, बलिदान, समर्पण और त्याग की आत्मकथा को पुन: स्मरण करने, अपने प्राणों को मां भारती के लिए निछावर करने वाले हमारे पूर्वजों एवं हम सब की सुरक्षा के लिए देश की सीमा पर बलिदान होने वाले मां भारती के वीर सपूतों के स्मरण करने के उद्देश्य से बजरंग दल द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आवाहन पर महाकौशल प्रांत में 10 सितंबर से 22 सितंबर तक महाकौशल प्रांत के सभी 34 जिलों मे बजरंग दल शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए यह ऐतिहासिक शौर्य जागरण यात्रा 10 सितंबर को मंडला से प्रारंभ होकर डिंडोरी के रास्ते आते हुए दिनांक 11 सितंबर 2023 को अनूपपुर जिले में प्रवेश करेगी। माँ नर्मदा के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में भव्य स्वागत और पूजन उपरांत पोडकी व राजेन्द्रग्राम में भव्य स्वागत के पश्चात अनूपपुर में कोतवाली चौक में मंचीय कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में अरविंद तिवारी जी (प्रांत सह प्रसार प्रमुख) होंगे। वहीं जिले के पदाधिकारियों ने समस्त जिला वासियों से निवेदन किया है कि बजरंगदल का सहयोग कर इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाएं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget