डीएसीपी की मांग पर राज्य मंत्रिमंडल की लगी मोहर, चिकित्सको ने मनाई खुशियां


अनूपपुर

मध्य प्रदेश के शासकीय चिकित्सकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा दिन रहा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चिकित्सकों की वर्षों पुरानी लंबित मांग डीएसीपी का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे लेकर अनूपपुर में शासकीय चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए अपनी खुशियां मनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। कुछ माह पहले मांगों को लेकर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा काम बंद कर प्रदेश भर के शासकीय चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल था।

मध्यप्रदेश अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जनक सारीवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि प्रदेश सरकार दिया गया आश्वासन पूरा हो गया। मंत्रिमंडल की बैठक में चिकित्सकों की वर्षों पुरानी लंबित मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। हाल ही में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में आयोजित चिकित्सा पंचायत में इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। उसे पर कैबिनेट ने मंजूरी की मोहर लगा दिया। प्रस्ताव होने की खबर मिलते ही अनूपपुर में जिला चिकित्सलय के सामने चिकित्सकों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहां। जिलाध्यक्ष जनक सारीवान ने कहा कि इससे अब चिकित्सकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। सभी तरह की सुविधा मिलती रहेंगी। जिससे चिकित्सकों के कार्य में तेजी आयेंगी।

लाखों की लूट करने वाले तीनों आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार


अनूपपुर

बरकत अंसारी पिता मकसूद आलम निवासी ग्राम बसखली के द्वारा थाना कोतमा में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि 03 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा कोतमा-बिजुरी राज्यमार्ग के मध्य फरियादी के घर में घुसकर भय कारित कर घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों के द्वारा फरियादी के घर से सोने चांदी के आभूषण लूट लिया गया था। उक्त सूचना पर थाना कोतमा में अपराध क्र. 371/23 धारा 458, 392 भादवि में लूट अपराध अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अति0पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी.सागर के द्वारा अज्ञात आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले एवं उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने वाले व्यक्तियों को 30,000/-रुपये नगद ईनाम की उद्घोषणा की गयी। जिस पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवांर के द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा लगातार 24 घण्टें अपने कर्तव्यों का परिश्रम के साथ निर्वहन करते हुए सूत्रों से प्राप्त जानकारी, आरोपियों के हुलिया एवं अनुसंधान की वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुए आरोपियों के आने जाने वाले मार्गो को चिन्हित कर तीन आरोपियों क्रमश: 01. छोटू सिंह पिता अमरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कठोतिया थाना मनेन्द्रगढ़ छ.ग. हाल निवासी ग्राम भालमुड़ी थाना बिजुरी 02. रोशन गोंड़ पिता रमेश गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी कोरकू मोहल्ला रामनगर एवं 03 गणेष सिंह पिता गजाधर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 12 धनपुरी जिला शहडोल को 24 घण्टे के अन्दर हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियों के द्वारा लूट की गयी सम्पत्ति आभूषण आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। लूट की गयी सम्पत्ति आभूषण आदि को घटना के उपरांत आपस में बांट लिया गया था। तीनों आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जा रहा है एवं आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी ज्ञात किया जा रहा है। आरोपियो के द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की गंभीर घटना व अपराध घटित किए जाने की संभावना है, अनुसंधान जारी है। अनुसंधान में अपराध एवं अपराधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाने वाली टीम को प्रोत्साहन स्वरुप उद्घोषित ईनाम वितरित किया जाएगा। 



पत्रकार के ऊपर FIR दर्ज कराने बना रहा राजनीतिक दबाव, 4 नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण जारी


अनूपपुर/कोतमा

चोरी ऊपर से सीना चोरी की कहावत कोतमा में चरितार्थ हो रही है। बिना परमिशन अंडरग्राउंड भवन निर्माण वही तालाब के मेढ़ में कब्जा और तालाब को निस्तनाबूत करने का प्रयास अरुण नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। जब अवैध निर्माण और तालाब में अतिक्रमण की खबर प्रतिनिधि पुनीत सेन द्वारा प्रकाशित की गई तो, पहले फोन में धमकी और उसके बाद झूठी शिकायत लेकर थाना पहुंच फर्जी शिकायत अरुण कुमार द्वारा की गई है। हाल ही में समाचार पत्र में  बरगवां ग्राम पंचायत में गुणवत्ता विहीन निर्माण की खबर प्रकाशित की गई थी इसके बाद बौखलाहट में आए अरुण कुमार ने फोन पर पहले तो संवाददाता को धमकी दी उसके बाद संवाददाता द्वारा अरुण कुमार के द्वारा किए गए तालाब के मेढ़ में अवैध निर्माण, अंडरग्राउंड निर्माण, की खबरें प्रकाशित की गई तो फर्जी शिकायत लेकर अरुण कुमार पुलिस के पास जा पहुंचा अब कुछ लोगो के साथ मिलकर पत्रकार को बदनाम करने और पत्रकार के खिलाफ साजिश रचने का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए पहले ही पुनीत कुमार सेन द्वारा कोतमा थाना में शिकायत दे दी गई है जिसमें पुनीत कुमार सेन ने स्पष्ट उल्लेख किया है कि अगर कहीं किसी प्रकार की दुर्घटना घटना या अन्य किसी प्रकार का मृत पुनीत के साथ होता है तो उसका सारा जिम्मेदार अरुण नामक व्यक्ति होगा। वही पुनीत सेन ने नगर पालिका प्रशासन और कोतमा थाना प्रभारी से जल्द से जल्द शिकायत पर कार्यवाही करने की मांग की है।

*नोटिस जारी नहीं हुई कार्यवाही, धमकी में उतारू*

कोतमा वार्ड क्रमांक 4 के तालाब में अवैध निर्माण और तालाब के मेड़ पर कब्जा कर तालाब को निस्तनाबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगातार चार नोटिस जारी की गई लेकिन नोटिस को तक में रखकर बाहु बल के माध्यम से अरुण कुमार ने अपने घर का निर्माण कर लिया अब उसे घर में दुकान निर्माण कर व्यापारिक केंद्र बना दिया है। पर्यावरण और नगर पालिका प्रशासन की कार्यवाही न होने से अरुण कुमार के हौसले बुलंद है। हाल ही में तहसीलदार ने भी नोटिस जारी कर अवैध निर्माण कार्य रोके जाने की आदेश पारित किया था लेकिन कोर्ट के आदेश को भी अंगूठा दिखाते हुए उक्त व्यक्ति ने आलीशान घर तैयार कर प्रशासन और कानून को मुह चिढ़ा रहा है वहीं साथ में पत्रकार को धमकी देकर मामले को दबाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget