मेंटिनेंस के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत प्रवाह रहेगा बंद


अनूपपुर

उपसंभाग अनूपपुर के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र अनूपपुर में पोस्ट मानसून मेंटिनेंस के कारण 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र अनूपपुर से निकलने वाले समस्त 11 के.व्ही. फीडरों का विद्युत प्रवाह 10 सितम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। कार्य की आवश्यकतानुसार समय अवधि बढ़ाई एवं घटाई जा सकती है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। उक्ताशय की जानकारी म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर के कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) ने दी है।

घर मे घुसकर लूट करने वाले लूटेरो पर पुलिस ने 30 हजार का घोषित किया इनाम


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के थाना कोतमा क्षेत्रांतर्गत अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा लूट की घटना कारित की गयी अति.पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन के द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 30 हजार रुपए का ईनाम उद्घोषित किया गया। अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभाूषण लूट कर ले गये। उक्त सूचना पर थाना कोतमा में अपराध क्र. 371/23 धारा 458, 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की सूचना को गंभीरता से लेते हुए अति0पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी.सागर के द्वारा अज्ञात आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले एवं उनकी गिरफ्तारी कराने वाले को 30 हजार रुपए के नगद ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी एवं टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवांर के द्वारा अति0पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

मोटरसाइकिल आए लूटेरे घर मे घुसकर की लूटपाट, नगदी, जेवर, मोबाइल लूटकर हुए फरार


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत पथरौडी में लुटेरों ने लूट की वारदात की है। कोतमा के लहसुई के निवासी अहयाम अंसारी जिनका एक और घर कोतमा से पांच किलोमीटर आगे पथरौडी पंचायत में नेशनल हाइवे के किनारे मकान बना हुआ है जहां उनके छोटे भाई माता और उनकी बहू रहते है। मोटरसाइकिल में सवार हो कर तीन लोग आए, सड़क पर मोटर साइकल खड़ी करके दो लोग घर में जाकर कहा की कलेक्ट्रेट से आए है,  घर मे जो सामान लगा हुआ है उसकी फोटो खींच कर भेजनी है घर मे मौजूद बहू ने जब अपने पति को फोन करने लगी तो बदमाशों ने हथियार दिखा कर फोन छीन लिया। मामला समझते ही बुजुर्ग माँ अपनी बहू को लेकर सड़क के तरफ भागकर सड़क से निकल रहे लोगो को रुकवाने लगी, मगर अंधेरा होने की कारण कोई नही रुका नही। जब तक कोई मदद के लिए आता बदमाशों ने आलमारी में रखे सोने चांदी के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। एक बदमाश पहले से मोटरसाइकिल के पास बाहर मौजूद था, घर का सामान लूटकर लूटेरे फरार हो गए भागने में सफल रहे, घर मे सास और बहू दोनो का मोबाइल भी लूट ले गये। यह खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई, जैसे ही कोतमा थाने में इस लूट की शिकायत पहुंची तो पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, एसडीओपी कोतमा, थाना प्रभारी कोतमा फुनगा चौकी प्रभारी सुमित कौशिक, सहित सारा पुलिस बल मोबाइल लोकेशन के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटा रहा। लूटे गए मोबाइल का आखरी लोकेशन बिजुरी दिखा रहा था।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget