पुरुषोत्तम लाल सोनी को मिला हिंदी प्रेमी सम्मान, लोगो ने दी शुभकामनाएं


जबलपुर

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु संकल्पित संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करने वाले कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद को सतत सम्मानित कर रही है।

          प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 09 सितंबर 2023 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि पुरुषोत्तम लाल सोनी मतंग साहित्यकार संपादक सृजधारा लखनऊ उत्तर प्रदेश को हिंदी प्रेमी सम्मान प्रदान किया है।

       प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार गुंडाल विजय कुमार ने बताया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा अपने सीमित संसाधनों से हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा अभियान की दिशा में काम कर रही है जिसमें हिंदी प्रेमियों का अमूल्य सहयोग है।

           प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्रा अजनबी ने विज्ञप्ति में उल्लेख किया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी दिवस के पूर्व दिनांक 13 सितंबर 2023 को इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा व राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रही है जिसमें देश के आम जन से अपील है कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें।

         प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी ने  कहा कि हिंदी प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरणा सम्मान प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता - 11 का विवादों से नाता टूटता नज़र नही आ रहा है - अख्तर जावेद 


अनूपपुर

11वें वेज बोर्ड समझौता के आदेश को मान.उच्च न्यायालय म.प्र.ने सार्वजनिक उद्यम विभाग भारत सरकार के पास भेजने का निर्णय दिया है। कोयला मजदूर सभा के उप महामंत्री अख़्तर जावेद उस्मानी ने इस आदेश के उपरांत कहा कि राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता 11 का विवादों से नाता टूटता नज़र आ नही रहा है। 

रिट पिटीशन क्रमांक 14830/2023 मे मान. उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश ने सुनवाई के बाद यह आदेश दिया कि कोल इंडिया लिमिटेड ने सार्वजनिक उद्यम विभाग भारत सरकार से अनुमति के बिना 11 वां कोयला वेतन समझौता लागू कर दिया है, अत: कोल इंडिया लिमिटेड 60 दिनों मे सार्वजनिक उद्यम विभाग से अनुमति प्राप्त करे। मान.उच्च न्यायालय म.प्र.ने आदेश के पैरा 17,18,19 मे अत्यंत महत्व के तथ्य रेखांकित किया हैं कि केवल एक श्रम संगठन इस पिटिशन मे पार्टी बना जब कि पांच संगठनों के साथ समझौता हुआ था। कोल इंडिया लिमिटेड ने सार्वजनिक उद्यम विभाग से अनुमति नही ली, सार्वजनिक उद्यम विभाग की ओर से कोई पक्ष प्रस्तुत नही किया गया है, इसलिए सार्वजनिक उद्यम विभाग, भारत सरकार, सभी श्रम संगठनों और अधिकारियों और कोल इंडिया लिमिटेड से चर्चा करे। कोल इंडिया लिमिटेड ने मान.न्यायालय को बताया कि उन्होंने कोयला मंत्रालय से अनुमति प्राप्त की है और सार्वजनिक उद्यम विभाग/डीपीई भारत सरकार को भी पत्र लिखा है। 

प्रश्न यह है कि भारत सरकार ने इस वेज बोर्ड को सहमति क्यों नही दी ? लगभग तीन लाख कोयला मजदूरों का वेतन दो वेज बोर्ड तक नहीं बढ़ाने का पत्र क्यों ज़ारी किया? भारत सरकार की सार्वजनिक उद्यमों के प्रति जो रवैया रखती है वह तो सभी को पता ही है,लेकिन मजदूरों के वेतन पर भी रोक लगाये जाने तक सरकार जायेगी और कैबिनेट मे फ़ैसला लेगी यह तो पराकाष्ठा है। मजदूरों के स्वाभिमान को चुनौती ये सरकार देती आई है लेकिन कोयला मजदूर एक बार फिर खंदक की लड़ाई लड़ेगा, अख़्तर जावेद उस्मानी ने कहा कि हमारा नारा है कि आदर्श पुराने पीछे हैं अधिकार सभी को प्यारा है।

 उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की है कि सरकार की मंशा को समझ सभी श्रम संगठनों द्वारा पहल होगी। मान. उच्च न्यायालय म.प्र. के आदेश के अंतिम चार पैराग्राफ मे सभी श्रमिक संगठनों से आपत्तियां न आने का उल्लेख है, आगे अख्तर जावेद उस्मानी ने तो  कहा कि हम सभी कोयला मजदूरों को श्रम संगठनों की भूमिका का भी आंकलन करना होगा और संघर्ष की पहली पंक्ति के सिपाहियों को भी पहचानना होगा ,कौन लड़ रहा है और कौन शुभकामनाए दे रहा है। हिन्द मजदूर सभा मजदूरों पर हुये अन्याय को न कभी बर्दाश्त की है और ना आगे करेगी। सभी मजदूर साथी संघर्ष की तैयारी करें,अब याचना नही रण होगा यही हिन्द मजदूर सभा का सभी श्रमवीरों से आहवान है।

युवक नाबालिक के साथ मिलकर मानसिक विक्षिप्त किशोर के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज


अनूपपुर

मानसिक विक्षिप्त नाबालिक लड़के के साथ दो नाबालिक लड़कों ने साथ अप्राकृतिक घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली थाना अनूपपुर दो लड़कों ने मिलकर एक लड़के के साथ अप्राकृतिक घटना को अंजाम दिया है। जिस लड़के के साथ यह कृत्य किया गया, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त और नाबालिक भी है। इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपित 11वीं एवं 12वीं में पढ़ाई करते हैं। इसके साथ ही एक आरोपी नाबालिक है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में ग्राम धनगवा गया था। मेरी बड़ी लड़की ने मुझे मेरे मोबाइल पर बताया कि भाई घर आकर बताया कि मैं और मेरे साथी सक्षम तिवारी पुत्र सुनील तिवारी और उसका नाबालिक साथी दोनों निवासी जमुडी के जमुडी स्कूल के पीछे साइकिल से और सक्षम तिवारी व उसका नाबालिक साथी पैदल गए थे। स्कूल के पीछे सक्षम तिवारी जंगल में ले जाकर अपना पेन्ट खोलकर पीड़ित के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। उसके साथी ने भी उसके साथ गलत कृत्य को करने लगा। पीड़ित के पिता की घटना की जानकारी के बाद वह घर पहुंचे और घर से पीड़ित को कोतवाली अनूपपुर लेकर आए। जहां उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने बालिक एवं नाबालिक के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget