चारो तरफ गाजर घास, स्टेशन में नही मिलती यात्रा टिकट, यात्री हो रहे परेशान, जिम्मेदार मौन


अनूपपुर

अनूपपुर से कोतमा रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे स्टेशन धुरवासिन है जहां सभी पैसेंजर ट्रेन रूकती है रेलवे स्टेशन धुरवासिन ठेकेदार के माध्यम से संचालित है जानकारी के मुताबिक रेल यात्रा टिकट नजदीकी रेलवे स्टेशन सोन मौहरी से मिलता है। धुरवासिन में टिकटें न मिलने से यात्रियों को खमियाजा भुगतना पड़ता है। कुछ दिन पहले चिरमिरी से कटनी जाने वाली ट्रेन शटल में यात्रा करने के लिए यात्रियों को टिकट नहीं मिला ठेकेदार के द्वारा कहा गया कि अगर कोई पकड़ता हैं यो बता देना देना या बात करा देना जुर्माना नहीं होगा लेकिन बुढार स्टेशन पहुंचते ही तीन चार टी टी ट्रेन पर चढ़ गए और धुरवासिन से चढ़े यात्रियों से 300 रूपये  बिना टिकट यात्रा करने के नाम पर मांगने लगे। यात्रियों ने टी टीयो को बताया पर माननें को कोई तैयार नहीं यहां तक बात करने को भी कहा गया लेकिन किसी ने बात नहीं किया सभी यात्रियों से चार्ज के नाम पर रुपया लिया गया लेकिन रसीद किसी को नहीं दिया गया बोले चलो शहडोल में मिल जाएगा और शहडोल में भी नहीं मिला शटल ट्रेन पर सवार यात्रियों का रेल प्रशासन की गलतियों का खमियाजा भुगतना पड़ा रेल प्रशासन धुरवासिन प्लेट फार्म की साफ-सफाई बद से बतदर धुरवासिन प्लेट फार्म में जंगली जैसे घास पेड़ पौधे का अंबार लगा है। रेलवे स्टेशन ऐसा लगता है कि जंगल है। जिसमे जहरीली सर्प बिच्छू प्लेट फार्म के बड़े बड़े जंगली घास बरमसिया में छिपे रहते हैं जिस कारण से यात्रियों को खतरा बना रहता है। प्रशासन के मनमानी से किसी रेल यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को जनहानि हो सकती है आम जनता सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई कराने की आवश्यकता है कुछ दिनों पहले जो लोगो को टिकट नही मिली जिसके कारण यात्रियों को जुर्माना देना पड़ा। यात्रियों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि ठेकेदार टी टी के खिलाफ जांच करके कार्यवाही हो। धुरवासिन रेलवे स्टेशन पर टिकट प्रिंटर मशीन उपलब्ध कराया जाना अत्यंत आवश्यक है जिससे सभी यात्रियों को आने जाने एवं सभी स्टेशनों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन से टिकट मिल सके।

जन अभियान के नेतृत्व में नगर विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था की सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न


अनूपपुर

वि.खं.अनूपपुर सेक्टर क्र.4 के ग्राम पंचायत चोड़ी में नवांकुर संस्था पसान,प्रस्फुटन समिति परामर्शदाता एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों की उपस्थिति में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आगामी कार्ययोजना में चर्चा की गई, पेसा एक्ट पर योजना बनाई गई एवम मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु प्रेरित किया गया एवम नशा मुक्ति अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन कर उपस्थित लोगो  को नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए नशा न करने एवं अन्य लोगो को भी समझाने हेतु प्रेरित किया गया एवं अंकुर अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर उनके सरंक्षण का संकल्प लिया गया। आज के कार्यक्रम के अंत  में उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में परामर्शदाता शिवानी सिंह प्रस्फुटन समिति जमुना की अध्यक्ष पार्वती वर्मा ग्रां. वि.प्रस्फुटन समिति पोंडी, पयारी न. 02, भलवाही के सदस्य कार्यक्रम समन्वयक दशरथ सिंह एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष छात्र जमाल हुसैन त्रिवेणी रामखेलावन ,ईश्वरी देवगन ,राज जायसवाल एवम बीएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष छात्र मीना केवट, स्वाति गुप्ता स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।

बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से 02 व्यापारी समेत 03 की हुई मौत, 02 घायल


शहड़ोल

शहड़ोल जिले के नगर परिषद बकहो में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता हैं। नगर परिषद बकहो के बगल में वार्ड़ नं. 13 मंगली बाजार सब्जी मंडी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों मृत्यु हो गई हैं। तीनो लोग में 02 लोग साप्ताहिक बाजार लगाने वाले व्यापारी और एक अन्य बताया जा रहा हैं वही महिला समेत 02 घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। मरने वालो में शहड़ोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के सुनील कुशवाहा उम्र 42 वर्ष निवासी धनपुरी, कुंजीलाल जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी अमलाई, गोवर्धन नवानी उम्र 54 वर्ष निवासी बुढ़ार हैं।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget