जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कन्या शिक्षा परिसर का औचिक निरीक्षण


अनूपपुर 

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा को लेकर इन दिनों लगातार विद्यालयों, आंगनबाड़ियों, व छात्रावासों का औचिक निरीक्षण कर  व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं जहाँ उन्होंने गत दिवस  कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर के  छात्रावास  का औचिक निरीक्षण किया गया और  छात्राओं  से  वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। व हर एक बिंदुओं का मौके पर जाकर स्वयं निरीक्षण किया गया उन्होंने  छात्रावास के मेस मे भी जाकर  बच्चों को मिलने वाले   भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई,  पेयजल, स्वच्छता आदि का निरीक्षण किया। उन्होने निर्देशित किया कि छात्रावास में रह रहे छात्रों को समय पर नाश्ता एवं भोजन दिया जाये। साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहे, इसका विशेष ध्यान रखें। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने  शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जैतहरी, का भी  निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान शिक्षा के साथ  उन्होंने  विद्यालय के  समस्याओं के संबंध पर विद्यार्थियों से चर्चा करने पर, छात्राओं ने शौचालय पर्याप्त संख्या पर न होने की समस्या बताई गई, जहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने  जिला प्रशासन से इस संबंध में चर्चा कर समस्या का जल्द निराकरण करने की बात कही।

खलासी को कट्टा अड़ाकर ट्रक की टंकी से कर लिए डीजल चोरी, बोलेरो से आये थे चोर


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा के पास में न राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के आसपास हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी की घटना लगातार जारी है। क्षेत्र में डीजल चोर गिरोह डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालकों और मालिक परेशान है। कोतमा सहित पूरे जिले में इन दिनों डीजल चोर गिरोह सक्रिय हो गया। चोर हाईवे पर खड़े वाहनों से बड़ी मात्रा में डीजल चुरा रहे हैं।

शहर के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर हाईवे पर खड़े भारी वाहनों और पेट्रोल पंप के पास खड़े वाहनों से आए दिन चोर डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दरमियानी रात चोरों ने ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिया। चोरों ने खड़े ट्रक की टंकी का ताला तोड़कर करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 बुरहानपुर तिराहे के पास में रात्रि में मोटर गैरेज के बाहर हम लोग वहां खड़े करके सो गए थे।

बोलेरो वाहन में तीन लोग सवार होकर आए और गाड़ी का मुआयना करने लगे मैंने गैरेज मलिक को आवाज दी इतने में तीनों भाग गए। उसके बाद खलासी शौच के लिए जा रहा था तभी फिर से लगभग आठ लोग आए और खलासी को पकड़ लिए और उसके सिर पर कट्टा अडा दिए और बोले कि चिल्लाना नहीं बाकी लोग वहां से उतरकर डीजल की टंकी का ताला तोड़कर टंकी में लगभग डेढ़ सौ लीटर तेल था उसे निकाल ले गए और भाग गए। जिसकी जानकारी तत्काल वाहन मालिक को दी गई।

फर्जी तरीके से दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर 40 एकड़ भूमि विक्रय मामले में दलालों नोटिस जारी


अनूपपुर

फर्जी तरीके से दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर ग्राम पंचायत डिडवापानी की लगभग 40 एकड़ की जमीन को दलालों के द्वारा 68 लाख रुपए में विक्रय कर दिया गया, जबकि उस जमीन का भू स्वामी दूसरे प्रदेश में बैठा है दलालों ने फर्जी दस्तावेजों को बनाकर पंजीयन तो करा लिया है लेकिन शिकायतकर्ता के द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस ने सभी क्रेता, विक्रेता, गवाह समेत वकील व सर्विस प्रोवाइडर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है इस मामले में जल्द ही पुलिस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे ले जाने का काम करेगी। जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले की भूमि ग्राम डिडवापानी आराजी खसरा नम्बर रकवा 1.265 हे0, 12/4 रकवा 4.047 से0, 7/4/2 रकवा 2. उत हे0. 8/1 रकवा 12.14 हे को फर्जी विक्रेता बनकर अनिल कुमार शाह (उम्र 51 वर्ष) पिता छोटेलाल शाह निवासी वार्ड नं. 06 पुनीरा आधार नं. 829050587408 के द्वारा विक्रयनामा बलवीर सिंह गिल पिता ज्ञान सिंह गिल निवासी हाउस नम्बर 87 वार्ड नं. 04 नयापारा बोदरी (बोसरी) बिलासपुर आधार नम्बर 251366353909 रजिस्ट्रेशन नं. एमपी 46252202 312 086376 रजिस्ट्रेशन दिनांक 05 जुलाई 2023 को रजिस्ट्री कराया गया है जिसमें भूमि विक्रय की राशि 4 चेक के माध्यम से 68 लाख रुपये प्राप्त कर रजिस्ट्री कराई गई है। सभी को जारी हुआ नोटिस शिकायतकर्ता ने शिकायत करते हुए बताया है कि उक्त जमीन की पंजीयन करने में जमकर फर्जीबाड़ा हुआ है और बड़ी रकम का हवाला के माध्यम से लेनदेन हुआ है इस मामले की भी पुलिस जांच कर रही है कि पैसे किन के खाते में और कितने लिए गए। दलालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सभी को नोटिस भी जारी कर चुकी है आने वाले दिनों में जमीन दलाली के मामले में बड़ा खुलासा पुलिस कर सकती है।



MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget