बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से 02 व्यापारी समेत 03 की हुई मौत, 02 घायल


शहड़ोल

शहड़ोल जिले के नगर परिषद बकहो में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता हैं। नगर परिषद बकहो के बगल में वार्ड़ नं. 13 मंगली बाजार सब्जी मंडी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों मृत्यु हो गई हैं। तीनो लोग में 02 लोग साप्ताहिक बाजार लगाने वाले व्यापारी और एक अन्य बताया जा रहा हैं वही महिला समेत 02 घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। मरने वालो में शहड़ोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के सुनील कुशवाहा उम्र 42 वर्ष निवासी धनपुरी, कुंजीलाल जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी अमलाई, गोवर्धन नवानी उम्र 54 वर्ष निवासी बुढ़ार हैं।


युवती ने अज्ञात कारण से घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत कोलमी गांव में 22 वर्षीय युवती ने विगत रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की, समाचार लिखे जाने तक युवती के फांसी लगाने का कारण प्रारंभिक जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है। अनूपपुर से 18 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कोलमी में कोलमी गांव के निवासी अजय उपाध्याय की 22 वर्षीय पुत्री ज्योति उपाध्याय जो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाने बाद खाना-पीना खा कर अपनी मां एवं बहन के साथ कमरे में सोई गई परिजनों के सुबह उठ कर देखने पर ज्योति के ना दिखने पर आस-पास तलाशते हुए घर के तीसरे नंबर के कमरे में देखा कि ज्योति गले में साड़ी को गर्दन में बांधकर फांसी लगी स्थिति में मृत लटकी हुई है जिसकी सूचना कोतवाली थाना अनूपपुर को दिए जाने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण करते हुए मृतिका के शव का पंचनामा एवं गवाहों के बयान लेकर शव के पीएम हेतु शव वाहन से जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेज कर ड्यूटी डॉक्टर से पीएम कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कन्या शिक्षा परिसर का औचिक निरीक्षण


अनूपपुर 

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा को लेकर इन दिनों लगातार विद्यालयों, आंगनबाड़ियों, व छात्रावासों का औचिक निरीक्षण कर  व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं जहाँ उन्होंने गत दिवस  कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर के  छात्रावास  का औचिक निरीक्षण किया गया और  छात्राओं  से  वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। व हर एक बिंदुओं का मौके पर जाकर स्वयं निरीक्षण किया गया उन्होंने  छात्रावास के मेस मे भी जाकर  बच्चों को मिलने वाले   भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई,  पेयजल, स्वच्छता आदि का निरीक्षण किया। उन्होने निर्देशित किया कि छात्रावास में रह रहे छात्रों को समय पर नाश्ता एवं भोजन दिया जाये। साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहे, इसका विशेष ध्यान रखें। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने  शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जैतहरी, का भी  निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान शिक्षा के साथ  उन्होंने  विद्यालय के  समस्याओं के संबंध पर विद्यार्थियों से चर्चा करने पर, छात्राओं ने शौचालय पर्याप्त संख्या पर न होने की समस्या बताई गई, जहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने  जिला प्रशासन से इस संबंध में चर्चा कर समस्या का जल्द निराकरण करने की बात कही।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget