विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की पहली महिला विधायक हो सकती है एडवोकेट दीपा सिंह

*महिलाओं ने मांग हैं कि विधानसभा सीट से कॉग्रेस पार्टी से महिला को मिलना चाहिए टिकट*


अनूपपुर

अनूपपुर विधानसभा सीट में एडवोकेट दीपा सिंह पूर्व में दो बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत को आजमा चुकी हैं जिस कारण से चुनावी रणनीति व बारीकियों के बारे में भलीभांति से वाकिफ हो चुकी हैं। दो बार चुनाव लड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी की सदस्य बन गई। वर्तमान समय में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के पद पर कार्यरत हैं। एडवोकेट दीपा सिंह ने अपने पूरे तन मन धन से कांग्रेस पार्टी को अपनाते हुए लोगों की निस्वार्थ सेवा कर रही हैं। दीपा सिंह गांव गांव जाकर लोगो की समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्या हल करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। वकील होने के नाते न्यायालय में भी गरीबो के मदद के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं। जिस कारण से गांव गांव में आम लोगो व महिलाओं के बीच अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का कहना है की अनूपपुर जिला बनने के बाद अनूपपुर जिले के किसी भी विधानसभा सीट में अब तक किसी भी पार्टी के द्वारा महिला विधायक को टिकट नहीं दिया गया हैं। दीपा सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के पास अनूपपुर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी की हैं। पहली बार अनूपपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी किसी महिला विधायक को विधानसभा टिकट मिल सकती है, अगर महिला को टिकट मिल जाती हैं तो इस सीट पर कांग्रेस की धमाकेदार जीत होने के लिए कोई नही रोक सकता हैं। जिससे विधानसभा में महिलाओं के बीच एक अलग ही उमंग खुशी देखने को मिल सकती है। हालांकि वर्तमान स्थिति में कांग्रेस पार्टी में तीन दावेदार है जिसमें दो पुरुष एक महिला है। मगर इस बार महिला सब पर भारी पड़ सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि इस बार कुछ नया हो सकता हैं। अब टिकट मिलने की उल्टी गिनती शुरू हो गयी हैं। बहुत ही जल्द सब कुछ साफ हो जाएगा।


कांग्रेस की सीट से रमेश सिंह जो पूर्व में अपर कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं पहले दावेदार हैं जिन्होंने राजनीति में आने के लिए शासकीय नौकरी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी पर अपना भरोसा जताते हुए वर्तमान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर होने के साथ ही साथ अनूपपुर विधानसभा सीट पर विधायक के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इनकी पत्नी प्रीति सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर के पद पर विराजमान है।लगातार 4 पंचवर्षीय ग्राम पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर चुके ग्राम पंचायत खमरिया सरपंच विश्वनाथ सिंह कांग्रेस पार्टी से दूसरे दावेदार हैं। हालांकि विधानसभा अनूपपुर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट मिली थी मगर भाजपा से इनको करारी हार मिली थी जिस कारण से इस बार इनको टिकट मिलना बहुत हीं मुश्किल है।


एडवोकेट दीपा सिंह वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहकर विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जुटी हुई है कहा जाता है की ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी है एडवोकेट दीपा सिंह जिनके लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि 2003 में अनूपपुर जिला बना जिसके बाद अब तक अनूपपुर जिले के किसी भी  विधानसभा में किसी भी महिला को विधायक बनने का मौका नहीं दिया गया किंतु अगर कांग्रेस पार्टी एडवोकेट दीपा सिंह पर भरोसा जताते हुए अनूपपुर विधानसभा सीट से टिकट देती है तो वह अनूपपुर विधानसभा की पहली महिला विधायक  होगी। अब अनूपपुर विधानसभा सीट के लिए दो ही प्रत्याशी टिकट की दावेदार दिख रहे है। अब दीपा सिंह टिकट की दौड़ में महिला होने के कारण सबसे आगे और सब पर भारी दिख रही हैं।


विद्यालय में नियम विरुद्ध रिश्तेदारों की भर्ती पर कलेक्टर से शिकायत, कार्यवाही नही तो करेंगे अनशन


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के देवगवां विद्यालय सहित संकुल अन्तर्गत संचालित विद्यालयों का नियम विरुद्ध भर्ती की गई है। जिसकी शिकायत अतिथि विद्यानों द्वारा कलेक्टर अनूपपुर को करते हुऐ, मामले पर कार्यवाई कि मांग किया गया है। उक्त शिकायत में उल्लेख किया गया है कि शासकीय प्राथमिक शाला जरहाटोला में नियमित शिक्षक तिलकधारी प्रजापति को शा० प्रा० विद्यालय राजाकछार में अटैच कर विद्यालय जरहाटोला में अतिथि शिक्षक कि भर्ती बिना विज्ञापन के नियम विरुद्ध तरीके से कर ली गई है। जबकि पूर्व में जरहाटोला विद्यालय में अतिथि शिक्षक कभी नहीं रखा गया, क्योंकि वहां पद रिक्त नहीं है। वहीं राजाकछार विद्यालय में पदस्थ अटैच शिक्षक रमाकांत पांडे को स्वास्थ्य का हवाला देकर संकुल प्रचार्य प्रजापति को राजा कछार विद्यालय में अटैच किया गया है। जबकि श्री पांडेय भी विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थित होते हैं। अतिथि शिक्षक भर्ती की आवश्यकता राजाकछार विद्यालय में थी। जिसके लिऐ प्रगति पाण्डेय द्वारा आवेदन किया गया था और वहाँ से उन्हे पावती भी मिली थी।लेकिन राजाकछार विद्यालय में अतिथी शिक्षक कि भर्ती न करते हुऐ, जिम्मेदारों ने जरहा टोला विद्यालय में उसी संकुल के प्राथमिक शिक्षक प्रभारी एवं सरईटोला के शिक्षक श्रीकांत मिश्रा के बहू की भर्ती करवा ली गई है। साथ ही शासकीय प्राथमिक विद्यालय सरईटोला के प्रभारी श्रीकांत मिश्रा एवं संकुल प्रभारी साकिर के द्वारा पूर्व कार्यरत अतिथि शिक्षक रविन्द्र महरा को अन्यत्र विद्यालय में अटैच करवा कर, अपने विद्यालय में प्रभारी श्रीकांत मिश्रा कि बड़ी बहू की भर्ती गोपनीय ढंग से कर ली गई है। जो कि पूर्ण-रूपेण शासकीय नियमों के विरूद्ध है। इन सबके इतर संकुल अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बेलियाबड़ी में भी जबरन अतिथि शिक्षक को हटाकर, वहां भी धांधली करते हुऐ। रिस्तेदार कि भर्ती कर ली गयी है। उक्त शिकायत में शिकायतकर्ताओं ने जिला कलेक्टर से मामले कि निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही का मांग किया गया है, एवं शिकायत पर उचित जांच कार्यवाई नही कि स्थिती में शिकायतकर्ताओं ने अनशन में बैठने की बात कही है।

उर्दू अकादमी द्वारा चंद्रमौली शर्मा की स्मृति में प्रसंग एवं रचना पाठ का आयोजन आज 


अनूपपुर

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में ज़िला अदब गोशा, अनूपपुर के द्वारा सिलसिला एवं तलाशे जौहर के तहत महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित चंद्रमौली शर्मा की स्मृति में स्मृति प्रसंग एवं रचना पाठ का आयोजन 7 सितंबर 2023 को दोपहर 3:00 बजे से संकल्प पैरा मेडिकल कालेज, अनूपपुर में ज़िला समन्वयक दीपक अग्रवाल के सहयोग से किया जाएगा। 

उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी के अनुसार उर्दू अकादमी द्वारा सिलसिला के तहत प्रदेश के सभी ज़िलों में काव्य, साहित्यिक एवं सांगीतिक गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। इस वर्ष ज़िलावार सिलसिला एवं तलाशे जौहर कार्यक्रम उन ज़िलों के दिवंगत रचनाकारों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किये गए हैं। अकादमी द्वारा प्रदेश के समस्त ज़िलों में अपने समन्वयकों के माध्यम से ऐसी हस्तियों के नाम ढूंढ कर उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी का उन्नीसवां कार्यक्रम अनूपपुर में 7 सितम्बर को  आयोजित हो रहा है जिसमें अनूपपुर ज़िले के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों, तहसीलों एवं बस्तियों के ऐसे स्थापित शायर एवं साहित्यकार अपनी प्रस्तुति देंगे जिन्हें अकादमी के मंचों पर प्रस्तुति का कम अवसर मिला है। 

अनूपपुर ज़िले के समन्वयक दीपक अग्रवाल ने बताया कि  सिलसिला एवं तलाशे जौहर के तहत स्मृति प्रसंग एवं रचना पाठ का आयोजन दोपहर 3 बजे होगा जिसकी शुरुआत में स्मृति प्रसंग के तहत अनूपपुर के वरिष्ठ पत्रकार  जबलपुर के महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित चंद्रमौली शर्मा "वैद्य जी" के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।  रचना पाठ में जो शायर एवं साहित्यकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे उनमें विशिष्ट आमंत्रित शायरों /साहित्यकारों के रूप में शहडोल के मशहूर शायर क़ासिम इलाहाबादी एवं कटनी के प्रसिद्ध शायर चंद्र किशोर श्रीवास्तव शामिल होंगे और स्थानीय शायरों /साहित्यकारों में  अजीत मिश्रा, गिरीश पटेल, पवन छिब्बर, सुधा शर्मा अनूपपुर, फैय्याज़ हसन जैतहरी, मो. यासीन खान, कैलाश पाटकर, एस.के. बोहरे, कोतमा, विजेन्द्र सोनी, रामनारायण पांडे, मीना सिंह, ललित दुबे (अनूपपुर) अविनाश अग्रवाल, अमरेन्द्र सिंह कोतमा, मधुकर चतुर्वेदी (अनूपपुर) आदि  शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन दीपक अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। 

उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने अनूपपुर के सभी कला एवं साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget