कचरे का ढेर देखकर नाराज हुई महिला पार्षद, खुद उठाने लगी कचरा, हरकत में आई नपा


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। इसमें महीनों से कचरा नहीं उठने से नाराज पार्षद ने खुद ही कचरा उठाने लगी। सबको देखकर नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी हरकत में आए इसके बाद सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर कचरा उठाया।

अनूपपुर की सबसे धनी नगर पालिका बिजुरी के वार्ड 5 में नगर की ही एक मंदिर के पास नगर पालिका के कर्मचारियों की लापरवाहियों के कारण महीनों से कचरा नहीं उठ रहा था। इससे नाराज वार्ड वासियों के साथ निर्दलीय वार्ड पार्षद अन्नू देवी स्वयं कचरा उठाकर ट्रैक्टर में डालते हुए दिखी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल हालांकि उसके बाद बिजुरी नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरकत में आते हुए उसे जगह को साफ करवाया।

लोकेंद्र चलाता हैं RTO बैरियर, अपने गुर्गों के दम पर वाहन से करवाता हैं अवैध वसूली 


अनूपपुर

अंर्तराज्यीय वाहनों की जांच के नाम पर खूँटाटोला बैरियर में लोकेंद्र द्वारा अवैध वसूली अपने  अनाधिकृत व्यक्तियों के द्वारा फर्जी रूप से करवाता हैं। यह सब कार्य अधिकारियों की सह पर हो रहा है। जब कोई अवैध वसूली देने से मना करता है तो लोकेंद्र अपने लठैतों के दम पर जबरन दूसरों धाराओं में चालान काट कर वाहन मालिको व चालको को परेशान किया जाता हैं और घंटो वाहनों को बैरियर में खड़ा करा लिया जाता हैं। इस अवैध वसूली के तार बैरियर प्रभारी, आरटीओ से लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहड़ोल तक जुड़े हुए है। लोकेंद्र के अवैध वसूली के दर्जनों मामले सामने आ चुके है और दर्जनों शिकायत हो चुकी हैं। मगर कोई सुनवाई नही हो रही हैं। सैया भये कोतवाल तो डर काहे का यह कहावत चरितार्थ हो रही हैं। रामभसरोसे बैरियर चल रहा हैं। लोकेंद्र कुछ ऐसे धाराओं का फायदा  लेकर ट्रकों से अवैध वसूली करने में माहिर हो चुका हैं। और अपने गुर्गों का सहारा लेकर गुंडा टैक्स वसूलवाता हैं। कब तक ऐसे चलता रहेगा क्या कभी इन अवैध अनाधिकृत व्यक्तियों पर और इनको सह देने वालो पर कार्यवाही होगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार वेंकटनगर से 4 सितम्बर को ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 4488 एवं 5 सितम्बर को एमपी 18 जीए 3511 में शासकीय खाद्यान्न (चावल) लोड कर चेक पोस्ट (खूंटाटोला) पहुंचा। वाहन एमपी 18 जीए 4488 में 1 टन चावल की मात्रा अधिक होने पर ओव्हर लोड़ का चालान के साथ 3 हजार रूपये इंट्री की मांग की गई। चालान ट्रांसपोर्टर ने ओव्हर लोड चालान का 12 हजार रूपए देने की बात कही गई, लेकिन इंट्री के नाम पर 3 हजार नही देने पर ट्रक को तीन दिन तक चेक पोस्ट में ही खड़ा करा दिया गया। वहीं 5 सितम्बर को ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 3511 अंडर लोड होने के साथ ही सभी दस्तावेज पूर्ण होने के बावजूद इंट्री नही देने पर उसे 24 घंटे चेक पोस्ट में खड़ा करा दिया गया। लोकेंद्र इसी तरह पर ट्रक वाहनों से 03 हजार रुपये की अवैध वसूली करवाता रहता है।





तालाब में नहाने गई महिला की डूबने से हुई मौत, जाल डालकर निकाला शव


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर के अंतर्गत में तालाब में नहाने गई महिला की नहाने दौरान डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर से 12 किलोमीटर दूर बिजौडी गांव निवासी सोहन कोल की 35 वर्षी पत्नी नेमवती कोल अपनी पुत्री नंदिनी कोल के साथ घर के कुछ दूर पर स्थित तालाब में नहाने गई। पुत्री नंदिनी को कुछ काम से घर भेजी इस दौरान नहाते समय अचानक नेमवती डूब गई पुत्री नंदनी के कुछ देर बाद तालाब में वापस आने पर मां के ना दिखने पर वापस घर जाकर पिता सोहन कोल को बताए जाने पर सोहन तालाब में पहुंचकर देखा कि पत्नी नेमवती का ब्लाउज पड़ा हुआ है जिस पर पत्नी के डूब जाने की संभावना व्यक्त करते हुए गांव के लोगों से मदद करने की अपील करते हुए कोतवाली थाना अनूपपुर को जानकारी दी गई इस दौरान ग्रामीणों द्वारा तालाब के अंदर जाल डालकर घंटो तक खोजबीन की गई जिस पर नेमवती तालाब के अंदर स्थित लगभग आठ फिट गहरे पानी में मृत अवस्था में मिली जिसे बाहर निकलने बाद पुलिस ने मतिका के शव का पंचनामा, गवाहों के बयान लेकर जिला चिकित्सालय अनूपपुर के ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,की कार्यवाही करते हुए अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की गई।।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget