कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय ने मनाया शिक्षक दिवस 


अनूपपुर/अमरकंटक

कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक में बड़े ही धूमधाम से स्कूल के शिक्षको के साथ स्कूली बच्चो ने मां सरस्वती बंदना से प्रारंभ किया गया । बच्चो ने शिक्षको के सम्मान में सांस्कृतिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया । शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने समस्त शिक्षकों को आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किया । नगर के प्रमुख विद्यालयो में से कल्याणिका हर छोटे-बड़े आयोजन क्रमशः होते रहते हैं । शिक्षा के मंदिर के पुजारी जिसका अर्थ है शिक्षक आज उनका  दिवस है जिसको विद्यालय परिवार के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के उपरांत सर्वप्रथम माता सरस्वती जी की पूजन उपरांत विद्यालय के बच्चों के द्वारा एकल व सामूहिक नृत्य , कविता , भाषण के उपरांत कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज के द्वारा समस्त शिक्षकों को एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों को उपहार प्रदान कर अपना आशीश वचन देकर प्रसन्नता व्यक्त की । विद्यालय के शिक्षकों में जिनके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अतिरिक्त उपहार भी स्वामी जी के द्वारा भेंट किया गया । कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षकों के अलावा छात्र-छात्राओं ने भी किया एवं कार्यक्रम में आभार व्यक्त विद्यालय के उपप्राचार्य ने किया एवं स्वामी जी ने समस्त छात्राओं , शिक्षकों को अपने जीवन में उन्नति करें ऐसा आशीर्वचन से आशीष प्रदान किए।

व्रत रखकर महिलाओं ने की हरछठ पूजन संतान प्राप्ति व पुत्र दीर्घायु निमित्त की आराधना


अनूपपुर/अमरकंटक

अनूपपुर जिला मुख्यालय समेत अमरकंटक के अलावा पूरे जिले में महिलाओं ने हलषष्ठी का व्रत रख विधि विधान से कि पूजन-आराधना। हरछठ का व्रत महिलाओ द्वारा किया जाता है। महिलाएं अपने परिवार की सुख संवृद्धि , संतान की दीर्घायु व संतान प्राप्ति हेतु षष्ठी माता का व्रत रह कर पूजन करती है।

यह व्रत विवाहित , नवविवाहिता महिलाए करती है जो अपने परिवार की सुख संब्रद्धि , पुत्र की प्राप्ति , पुत्र की लंबी आयु की कामना लिए दिन भर उपवास रहती है व विधि विधान से पूजन कर मनोकामना षष्ठी माता से मांगती है । पसही का चावल , भैंस के दूध की दही , उबला हुआ महुआ आदि व्रत समाप्ति बाद ग्रहण करती है।

यह पूजन भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है । आज ही के दिन कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म हुआ था , जो यह जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और यह दिवस (व्रत) उन्ही को समर्पित भी करती है । महिलाए घर के आंगन में एक चौकी य पीढ़ा रख उसपे गौरी , गणेश , कलश ( दीपक) रखकर पूजा का सामान रख आराधना करतीं है । महिलाओं ने बतलाया की अपनी श्रद्धानुसार वस्तु रख कर पंडित से पूजन , व्रत की कथा सुनने के बाद आरती की जाती है , महिलाए आज कोई भी अनाज का सेवन नहीं करती । आज व्रती महिलाए भैंस के दूध की दही और पका हुआ महुआ का ही प्रसाद पाती है।

इस दिन किसान अपने हल की पूजन भी करते है । भगवान बलराम का प्रधान शस्त्र हल है इसी से वे हलधर कहलाते है और यह व्रत हलषष्ठी कहलाता है । इसे देश के अलग अलग जगहों पर अलग अलग नाम से अलग अलग प्रकार से पूजन पद्धति व विधान है।

किसान मोर्चा ने मंडल में हर्षोउल्लास के साथ मनाई भगवान बलराम जयंती


शहड़ोल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल के जिला अध्यक्ष श्री रविकांत त्रिपाठी जी के निर्देशन व उनकी स्वयं की गरिमामई उपस्थिति में,मंडल जयसिंहनगर व,मंडल गोहपारू में बड़े ही  हर्षो उल्लास के साथ के साथ किसानों के आराध्य भगवान बलराम की जन्मोत्सव जयंती मनाई साथ,ही मोदी सदस्यता अभियान मिस कॉल के माध्यम से नए सदस्य बनाने का भी कार्य चौपाल लगाकर,किसान मोर्चा के पदाधिकारीयो द्वारा किया गया कार्यक्रम में यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के  जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी अंतोदय समिति के वर्तमान अध्यक्ष अरुण गौतम जिलामंत्री श्रीमती ममता पयासी जयसिंह नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी जिला महामंत्री रामनारायण मिश्रा जिला मंत्री राजेंद्र तिवारी ज्ञानेंद्र राठौर सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शुक्ला किसान मोर्चा मंडल जयसिंहनगर के मंडल अध्यक्ष उत्तम तिवारी,सोहागपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह मंडल महामंत्री प्रभाकर तिवारी महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री श्रीमती शीला तिवारी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती जय श्री कचेर मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी निर्मल द्विवेदी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से भगवान बलराम का जन्मोत्सव मनाया इसी प्रकार गोहपारू मंडल  में भी भगवान बलराम का जन्मोत्सव किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष  बृजेश पांडे की उपस्थिति में उनके स्वयं के निज निवास में चौपाल लगाकर मनाया गया जिस पर भगवान बलराम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पीत,कर किसानों के समृद्धि की मंगल कामना की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा जिला शहडोल  के आईटी सेल प्रभारी उदयभान शर्मा मंडल उपाध्यक्ष देवीदीन सहित कई कार्यकर्ता,किसान रहे उपस्थित कुशल मंच का संचालन भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर के मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा मंडल जयसिंहनगर मंडल के मंडल अध्यक्ष उत्तम तिवारी द्वारा किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget