शिक्षक दिवस पर भारत विकास परिषद ने शिक्षकों व छात्रों का किया सम्मान


अनूपपुर

भारत विकास परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण के उद्देश्य पर काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था हैं भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर के द्वारा हर वर्ष 05 सितंबर को सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम किया जाता रहा हैं। इस वर्ष भी परिषद के द्वारा पीआरटी महाविद्यालय में पहुँचकर शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा शिक्षकों को पुष्प गुच्छ, श्रीफल शाल देकर शिक्षक दिवस मनाकर सम्मानित किया । इसके अलावा अलग अलग-अलग विषयो पर अच्छा प्रदर्शन करने छात्राओं को भी प्रमाण पत्र व पेन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों व छात्रों ने इसके महत्व के बारे में सबको बताया कि शिक्षक दिवस किसलिए मनाया जाता हैं। इसके पीछे क्या कारण हैं। इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य बच्चों के मन में अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने के विचार को मजबूत करना है, जिनका आशीर्वाद उन्हें जीवन में सफल होने में सक्षम बनाएगा। शिक्षकों ने कहा कि तेजी से बिगड़ते परिवेश में शिक्षक-छात्र संबंधों को फिर से विकसित करने और बच्चों के मन में विनम्रता पैदा करने के लिए यह बेहद जरूरी है। शिक्षकों ने बताया कि इस दिन कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू जो इसे विशेष बनाता है वह यह है कि छात्रों को शिक्षकों और माता-पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जिससे छात्र और शिक्षकों के बीच प्रेम बना रहे। इस कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्र- छात्राओं के अलावा भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद ने शिक्षको व छात्र- छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, युवक की हुई मौत, एक घायल


अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर से 15 किलोमीटर दूर स्थित गिरवा में एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकराने पर 18 वर्षीय युवक की अस्पताल लाने की पूर्व मृत्यु हो गई वहीं एक अन्य नाबालिक बालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार रत है। शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत ग्राम करौंदियाटोला कुम्हारी के बहोरी बसोर का 18 वर्षी पुत्र कृष्णगोपाल बसोर जो अपने अन्य परिजनों के साथ हरछठ के त्यौहार की सामग्री को बेचने के लिए अनूपपुर आया था। देर शाम दो मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहा था तभी अमलाई थाना अंतर्गत गिरवा गांव के पास जामुननाला में बने पुलिया के डिवाइडर में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित हो जाने टकराने पर गले एवं शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आने से कृष्णगोपाल की जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल में सवार 14 वर्षीय बालक अंकित पिता शंकर बसोर निवासी बिरहुली थाना जैतपुर के हाथ एवं शरीर में कई स्थानों पर चोट आने से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचार रत है, घटना की जानकारी ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दिए जाने पर पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा, गवाहों के बयान लेकर ड्यूटी डॉक्टर से शव का पी,एम,करने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की है।

जहरीला सांप के काटने से दो महिलाए अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

दो अलग-अलग स्थान से सांपों के काटने से पीड़ित दो महिलाएं उपचार हेतु जिला चिकित्सा अनूपपुर में भर्ती हुई है जिनका उपचार जारी है दोनों महिलाएं खतरे से बाहर बताई गई है। शहडोल जिले के अमलाई थाना अंतर्गत बिछिया(बटुरा) गांव की 27 वर्षीय महिला सीता केवट पति गुड्डा केवट के घर के पास सांप पैर में लपट गया जिससे वह गंभीर रूप से डर गई वही भालूमाडा थाना अंतर्गत अमलई गांव के सोहन सिंह की 46 बर्षीय पत्नी चंद्रावती सिंह जमीन में सोई रही थी तभी रात में जहरीले करेंत प्रजाति के सर्प ने बाएं हाथ के चौथी अंगुली में काट लिया जिसे परिजनों ने गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय अनूपपुर मे भर्ती कराया गया दोनों महिलाओं का जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर एवं वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है इस दौरान परिजनों के बताए जाने पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचकर सांप के काटने से पीड़ित महिलाओं एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली, दोनों महिलाएं निरंतर उपचार पर खतरे से बाहर होना बताया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget