जहरीला सांप के काटने से दो महिलाए अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

दो अलग-अलग स्थान से सांपों के काटने से पीड़ित दो महिलाएं उपचार हेतु जिला चिकित्सा अनूपपुर में भर्ती हुई है जिनका उपचार जारी है दोनों महिलाएं खतरे से बाहर बताई गई है। शहडोल जिले के अमलाई थाना अंतर्गत बिछिया(बटुरा) गांव की 27 वर्षीय महिला सीता केवट पति गुड्डा केवट के घर के पास सांप पैर में लपट गया जिससे वह गंभीर रूप से डर गई वही भालूमाडा थाना अंतर्गत अमलई गांव के सोहन सिंह की 46 बर्षीय पत्नी चंद्रावती सिंह जमीन में सोई रही थी तभी रात में जहरीले करेंत प्रजाति के सर्प ने बाएं हाथ के चौथी अंगुली में काट लिया जिसे परिजनों ने गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय अनूपपुर मे भर्ती कराया गया दोनों महिलाओं का जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर एवं वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है इस दौरान परिजनों के बताए जाने पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचकर सांप के काटने से पीड़ित महिलाओं एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली, दोनों महिलाएं निरंतर उपचार पर खतरे से बाहर होना बताया गया है।

वित्तीय अनियमितता के दोषी रोजगार सहायक को जिपं. सीईओ ने किया निलंबित


अनूपपुर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वषिष्ठ शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 7 हितग्राहियों के स्थान पर अन्य मिलते-जुलते व्यक्तियों का बैंक खाता नम्बर फीड कर शासन के राशि का दुरूपयोग प्रमाणित पाए जाने पर एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही व वित्तीय अनियमितता करने के साथ-साथ हितग्राहियों का फर्जी जिओ टैग कराया जाकर अपात्र व्यक्तियों का बैंक खाता फीडिंग कराते हुए नियम विरूद्ध आवास का लाभ देकर कुल 7 लाख 60 हजार शासकीय निधि के दुरूपयोग किए जाने के फलस्वरूप म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा प्रदत्त शक्तियों के कंडिका 01 के परिपालन में कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बोदा के ग्राम रोजगार सहायक सनिका सिंह टेकाम को पद से पृथक किया जाकर सेवा समाप्त कर दी है।

समाज के समग्र विकास के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी -गौरव चौरसिया

समाज की  एकजुटता से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव- सुनील 


अनूपपुर

भोपाल में चौरसिया समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में अनूपपुर जिले के समाजसेवी नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार चौरसिया ने भी सहभागिता और अपने विचार भी कार्यक्रम के दौरान स्वजातीय बंधुओ के बीच कई विषयों पर रखा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया (विक्की)ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रतिशत बढ़ना चाहिए और कुरीतियों से मुक्ति होने के साथ साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ना जरूरी है। ये बात अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया महासभा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा देश और मप्र में चौरसिया समाज के अनेक प्रतिभावान व्यक्तित्व है जो सत्ता और संगठन में अपनी योग्यता प्रदर्शित कर सकते हैं। अनेक परिवार ऐसे हैं जिनकी निष्ठा और समर्पण भाजपा और कांग्रेस में पीढ़ियों से है। लेकिन अभी तक चौरसिया समाज को लोकसभा और विधानसभा राज्यसभा में जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। उन्होंने कहा चौरसिया समाज के व्यक्तियों में जनता की सेवा करने का उत्साह और समर्पण ज्यादा है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों की अनदेखी से उनकी राजनीतिक प्रतिभा का दमन हो रहा है। मप्र में पार्टियों के सर्वे हो जाएं तो दस से बारह ऐसे विधानसभा क्षेत्र है जहां चौरसिया समाज के व्यक्तित्व प्रभावशाली और जनता में लोकप्रिय हैं। पार्टियों के लिए जिताऊ उम्मीदवार होंगे। चौरसिया समाज की अनदेखी पड़ेगी महंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया ने कहा हमारी अनदेखी राजनीतिक पार्टियों को महंगी पड़ेगी। अब हमारे समाज का नौजवान जागरूक हो चुका है। अपने अधिकारों को यदि हक से न मिले तो छीनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा पान विकास निगम की मांग लंबे समय से की जा रही है। पान समाज का प्रमुख व्यवसाय है। लंबे समय से सरकारी उपेक्षा हो रही है सरकारी अनुदान और संरक्षण व मिलने से पान की खेती विलुप्ति की कगार है। पान उत्पादक किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पान किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा समेत पान के औषधीय उपयोग करने की जरूरत है। ये कार्य पान विकास निगम के माध्यम से संभव है। 

बैठक को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रघुनंदन चौरसिया,जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास ,सुनील कुमार चौरसिया सहित कई सामाजिक बंधुओ ने संबोधित किया।

प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ कि चौरसिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया के नेतृत्व में निकाली गई आदि कुल गुरु महाराज की जनचेतना रथयात्रा का समापन भोपाल में 1 अक्तूबर 2023 को होगा। समाज की कुरीतियों को मिटाने विचार विमर्श किया गया। समाज सेवा के कार्यों में भागीदारी बढ़ाई जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंध करने पर विचार किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला श्रीमती निधि चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण चौरसिया रीवा,इंजी. हर गोविंद चौरसिया,बसंत चौरसिया,रमेश चौरसिया कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया,विकास चौरसिया, एन.डी. चौरसिया,अजय चौरसिया युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चौरसिया समेत राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रघुनंदन चौरसिया,जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास ,सुनील कुमार चौरसिया सहित कई सामाजिक बंधुओ ने संबोधित किया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget