वित्तीय अनियमितता के दोषी रोजगार सहायक को जिपं. सीईओ ने किया निलंबित


अनूपपुर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वषिष्ठ शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 7 हितग्राहियों के स्थान पर अन्य मिलते-जुलते व्यक्तियों का बैंक खाता नम्बर फीड कर शासन के राशि का दुरूपयोग प्रमाणित पाए जाने पर एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही व वित्तीय अनियमितता करने के साथ-साथ हितग्राहियों का फर्जी जिओ टैग कराया जाकर अपात्र व्यक्तियों का बैंक खाता फीडिंग कराते हुए नियम विरूद्ध आवास का लाभ देकर कुल 7 लाख 60 हजार शासकीय निधि के दुरूपयोग किए जाने के फलस्वरूप म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा प्रदत्त शक्तियों के कंडिका 01 के परिपालन में कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बोदा के ग्राम रोजगार सहायक सनिका सिंह टेकाम को पद से पृथक किया जाकर सेवा समाप्त कर दी है।

समाज के समग्र विकास के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी -गौरव चौरसिया

समाज की  एकजुटता से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव- सुनील 


अनूपपुर

भोपाल में चौरसिया समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में अनूपपुर जिले के समाजसेवी नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार चौरसिया ने भी सहभागिता और अपने विचार भी कार्यक्रम के दौरान स्वजातीय बंधुओ के बीच कई विषयों पर रखा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया (विक्की)ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रतिशत बढ़ना चाहिए और कुरीतियों से मुक्ति होने के साथ साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ना जरूरी है। ये बात अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया महासभा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा देश और मप्र में चौरसिया समाज के अनेक प्रतिभावान व्यक्तित्व है जो सत्ता और संगठन में अपनी योग्यता प्रदर्शित कर सकते हैं। अनेक परिवार ऐसे हैं जिनकी निष्ठा और समर्पण भाजपा और कांग्रेस में पीढ़ियों से है। लेकिन अभी तक चौरसिया समाज को लोकसभा और विधानसभा राज्यसभा में जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। उन्होंने कहा चौरसिया समाज के व्यक्तियों में जनता की सेवा करने का उत्साह और समर्पण ज्यादा है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों की अनदेखी से उनकी राजनीतिक प्रतिभा का दमन हो रहा है। मप्र में पार्टियों के सर्वे हो जाएं तो दस से बारह ऐसे विधानसभा क्षेत्र है जहां चौरसिया समाज के व्यक्तित्व प्रभावशाली और जनता में लोकप्रिय हैं। पार्टियों के लिए जिताऊ उम्मीदवार होंगे। चौरसिया समाज की अनदेखी पड़ेगी महंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया ने कहा हमारी अनदेखी राजनीतिक पार्टियों को महंगी पड़ेगी। अब हमारे समाज का नौजवान जागरूक हो चुका है। अपने अधिकारों को यदि हक से न मिले तो छीनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा पान विकास निगम की मांग लंबे समय से की जा रही है। पान समाज का प्रमुख व्यवसाय है। लंबे समय से सरकारी उपेक्षा हो रही है सरकारी अनुदान और संरक्षण व मिलने से पान की खेती विलुप्ति की कगार है। पान उत्पादक किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पान किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा समेत पान के औषधीय उपयोग करने की जरूरत है। ये कार्य पान विकास निगम के माध्यम से संभव है। 

बैठक को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रघुनंदन चौरसिया,जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास ,सुनील कुमार चौरसिया सहित कई सामाजिक बंधुओ ने संबोधित किया।

प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ कि चौरसिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया के नेतृत्व में निकाली गई आदि कुल गुरु महाराज की जनचेतना रथयात्रा का समापन भोपाल में 1 अक्तूबर 2023 को होगा। समाज की कुरीतियों को मिटाने विचार विमर्श किया गया। समाज सेवा के कार्यों में भागीदारी बढ़ाई जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंध करने पर विचार किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला श्रीमती निधि चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण चौरसिया रीवा,इंजी. हर गोविंद चौरसिया,बसंत चौरसिया,रमेश चौरसिया कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया,विकास चौरसिया, एन.डी. चौरसिया,अजय चौरसिया युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चौरसिया समेत राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रघुनंदन चौरसिया,जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास ,सुनील कुमार चौरसिया सहित कई सामाजिक बंधुओ ने संबोधित किया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

चुनाव जीतने के लिए मजदूरी नहीं परिश्रम करना है :- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 

*शहडोल में संपन्न हुई अनूपपुर जिला एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक*


अनूपपुर

आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश भाजपा के महामंत्री सत्येंद्रू तिवारी ,शहडोल संसदीय क्षेत्र के विधानसभा चुनाव प्रभारी झारखंड राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर रामदासपुरी की गरिमा में उपस्थिति में 4 सितंबर 2023 को शहडोल के सूर्य होटल में अनूपपुर जिला चुनाव संचालन समिति एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई।

 बैठक में अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने अतिथियों के समक्ष जिले की जानकारी प्रस्तुत की इसके पश्चात मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने आपेक्षित सभी प्रमुख पदाधिकारी को संबोधित करते हुए उनके समक्ष पांच प्रश्न प्रस्तुत किया जिसका उत्तर उपस्थित चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के द्वारा एक-एक कर दिया गया। पांचो प्रश्नों में लोकसभा एवं विधानसभा में जीत और हार का अंतर और किस कारण से चुनाव में हार हुई ,राज्य सरकार की कौन सी योजना एवं केंद्र की कौन सी योजना लोकप्रिय है, पंचायती राज की क्या स्थिति है, अनूपपुर की क्या विशेषता है, ऐसे सवालों का जवाब लिया गया इसके पश्चात उन्होंने जीवन में मजदूरी और परिश्रम को लेकर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सीधे तौर पर कहा कि हमें मजदूरी नहीं करनी है परिश्रम करके परिणाम को सार्थक करना है ,चुनाव जीतने के लिए मजदूरी नहीं परिश्रम करने की आवश्यकता है ,आपस में काम को बांट करके करना है ,जिला केंद्र से लेकर मंडल स्तर पर सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी प्रदान करनी है जिनके माध्यम से मतदाताओं को चिन्हित करना है और शक्ति केंद्र तथा बूथ पर कड़ी मेहनत करने का मार्गदर्शन चुनाव प्रभारी के द्वारा दिया गया उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूरी तरह से पार्टी को लड़ना है और चुनाव से पहले हमें बूथ को खड़ा करना है ।अनूपपुर जिले की तीनों विधानसभा को जीतने के लक्ष्य को पूरा करना  और मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है ।श्री यादव ने अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा के शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिम्मेदारी शहडोल संसदीय क्षेत्र के विधानसभा चुनाव के प्रभारी झारखंड के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को प्रदान की और उन्हें सहयोग प्रदान करने के लिए सभी से अपेक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता आधाराम वैश्य पूर्व विधायक सुदामा सिंह दिलीप जायसवाल जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे सभी मंडल अध्यक्ष सहित चुनाव संचालन समिति के अपेक्षित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक का संचालन जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी के द्वारा किया गया एवं आभार प्रकट पुष्पराजगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम के द्वारा किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget