शिक्षक पर कार्यवाही की मांग पर ABVP ने महाविद्यालय मुख्य द्वार पर जड़ा ताला

छात्रा से फोन पर अश्लील बात करने का आरोप, मामला न्यायालय में


अनूपपुर

शासकीय तुलसी महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक द्वारा छात्रा से फोन में अश्लील बात करने की शिकायत अनूपपुर में करने पर मामला दर्ज किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रों ने तुलसी महाविद्यालय के गेट पर ताला जड़ते हुए अतिथि शिक्षक गंगेश रैदास को न्यायालय का फैसला आने तक महाविद्यालय में प्रवेश नहीं देने की मांग करते साथ ही दो दिनों में अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

शासकीय तुलसी महाविद्यालय की छात्रा ने अतिथि शिक्षक गंगेश रैदास पर फोन में अश्लील बात करने की शिकायत कोतवाली अनूपपुर में की जिस पर धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। जिसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों छात्रों ने तुलसी महाविद्यालय के गेट पर ताला जड़ते हुए अतिथि शिक्षक गंगेश रैदास न्यायालय का फैसला आने तक महाविद्यालय में प्रवेश नहीं देने की मांग की।

परिषद के छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय की नियमित छात्रा के साथ अभद्रता होने के बाद भी महाविद्यालय प्रबंधन ने अतिथि शिक्षक पर कोई कार्रवाही नहीं की और अतिथि शिक्षक अभी भी महाविद्यालय में प्रवेश कर अपनी हाजिरी लगा रहा। छात्रों ने मांग की है कि महाविद्यालय प्रबंधन दो दिनों के अंदर अतिथि शिक्षक पर संवैधानिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होने पर अखिल विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन की चेतवनी दी हैं। अखिल विद्यार्थी परिषद के इस हंगामे के बाद कई घंटों तक महाविद्यालय का गेट बंद रहा। महाविद्यालय के आश्वासन के बाद छात्रों ने गेट खोला।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण, शौचालय में गंदगी, विद्यालय में मिली अव्यवस्था


अनूपपुर

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने को जैतहरी ब्लॉक के विभिन्न स्कूलो व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया जहाँ पर कई  विद्यालयों मे अव्यवस्था देखने को मिली  कहीं छात्रों की उपस्थिति में कमी पाई गई, तो कही विद्यालयों के शौचालय में गंदगी पाई गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम कांसा मे संचालित प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर हालत में होने की जानकारी मिली। शासकीय माध्यमिक विद्यालय बालक जैतहरी के स्कूल में बच्चों को मिड डे मील निर्धारित मैन्यू के अनुसार नहीं दिए जाने की शिकायते प्राप्त हुई जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी जताई व सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पंगना के माध्यमिक शाला में अध्यापन कक्षा में पर्याप्त  रोशनी ना होने  व कक्षाओं में अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने डीपीसी, बीआरसी और संकुल प्राचार्य को स्कूल की समस्याओं का निराकरण करने और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

डीएफओ कर्मचारियों को करते है प्रताड़ित, फारेस्ट एसोसिएशन ने मुख्य वन संरक्षक के नाम सौपा ज्ञापन


अनूपपुर

स्टेट फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर्स (राजपत्रित) एसोसिएशन ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल को पत्र लिखकर एस. के. प्रजापति, वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर के द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित करने की शिकायत की हैं। पत्र के माध्यम से वन मण्डल अनूपपुर अंतर्गत पदस्थ समस्त वन परिक्षेत्राधिकारियो द्वारा अत्यधिक परिस्थितिया में  विवश होकर एसोसिएशन को लिखित में सूचित किया गया है कि एस.के प्रजापति, वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर के द्वारा पिछले कुछ माह से वनमण्डल अनूपपुर के समस्त परिक्षेत्राधिकारियों के विरुद्ध अनावश्यक पत्राचार किये जा रहे हैं, साथ ही अनुचित कार्यों के लिए लगातार दवाब बनाया जा रहा है। वन मण्डलाधिकारी अनुपपुर द्वारा क्षेत्रीय प्रवास एवं समीक्षा बैठक के दौरान सभी वन परिक्षेत्राधिकारियों के ऊपर लापरवाही का आरोप तथा सार्वजनिक रूप से अशोभनीय, अनुचित अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर मानसिक रूप से प्रताडना दी जा रही है। साथ ही महिला वन परिक्षेत्राधिकारी के साथ भी उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्य वनसंरक्षक वनवृत्त को मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया गया है किन्तु कोई भी निराकरण न होने पर विवश होकर मुख्य वनसंरक्षक रामसिंह पटेल वनवृत्त शहडोल को वन मण्डल अनुपपुर के समस्त वन परिक्षेत्राधिकारियों के द्वारा सामूहिक रूप से शिकायती आवेदन पत्र देकर निराकरण किये जाने का निवेदन किया गया है। जिसके पश्चात आवेदन पत्र दिये जाने के बाद से ही वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर द्वारा दी जा रही अत्याधिक प्रताडना के कारण उनके अधीनस्थ रहकर शासकीय कर्तव्य व दायित्वों के निर्वहन में अत्यधिक कठिनाईया का सामना समस्त वन परिक्षेत्राधिकारियों को करना पड़ रहा है। ऐसी विषम परिस्थिति के कारण उत्पन्न मानसिक एवं अनुचित दवाव में सभी परिक्षेत्राधिकारियों के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। इसके पूर्व भी एस.के प्रजापति दनमण्डलाधिकारी अनूपपुर के द्वारा वन के उप वनमण्डल अधिकारियों एवं अधीनस्थ बाबुओं के साथ-साथ वनवृत्त शहडोल के मुखिया मुख्य वनसंरक्षक दूत राहखेल के प्रति भी अमर्यादित वक्तव्य खुले मंच से देते हुए उनको शासकीय कार्यों में सहयोग प्रदान न करते हुए विभाग की छवि खराब करने का कृत्य किया जा चुका है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget