भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने भरी हुंकार राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में विशाल आम सभा व रैली


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने विशाल रैली व आमसभा रोड शो का आयोजन कर चुनावी बिगुल  फूंक दिया चुनावी समर में देश के दो बड़े पार्टीयों  के बीच भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने अपनी दावेदारी पेश कर दी हैं। हजारों की संख्या में नगर भ्रमण कर विशाल रैली निकाली व पुष्पराजगढ़ मुख्यालय के स्व सहायता  भवन ग्राउंड राजेंद्रग्राम में आमसभा का आयोजन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने किया जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला ने अपने उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओं में जन चेतना जागने के लिए हुंकार भरी देश की दो बड़ी पार्टियों पर जमकर साधे निशाने आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश की दो बड़ी पार्टियों का जाने वाले कांग्रेस और बीजेपी को जमकर कोसा है उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 76 वर्ष पूर्ण हो गए लेकिन देश को इन भ्रष्टाचारियों राजनेताओं ने केवल लूटा है आज भी लोगों को रोटी कपड़ा मकान के लिए डर-डर की ठोकरे खानी पड़ रही है जनता के वोट जीतकर जनता के पैसों से केवल अपने घर भर रहे हैं मध्य प्रदेश में तो घोटाले का अंबार लगा है चाहे कांग्रेस हो या भाजपा सब के सब केवल जनता का शोषण ही किया है लूटने का कार्य ही किया है। पुष्पराजगढ़ तहसील जनपद प्रांगण में हुए विशाल आम सभा जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है इस बार के आगामी विधानसभा चुनाव में आदिवासी वोट बैंकों में सेंध लगाने के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने जो प्रत्याशी एडवोकेट अमित पड़वार को बनाया है यह बीजेपी और कांग्रेस में होने वाले मुख्य मुकाबला का फेर  बदल करने का दम रखते हैं, यह जो हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता दिख रहे हैं यह मेरी ताकत है जो मुझे और मेरी पार्टी को जीत दिलाने में दम खम के साथ मैदान में उतरकर भ्रष्टाचारियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे बरहाल देखना होगा कि देश की दो पार्टियों के बीच भारतीय शक्ति चेतना पार्टी विधानसभा पुष्पराजगढ़ में सफलता हासिल करेगी।

पुलिस ने सटोरिये को सट्टा पट्टी काटते हुए गिरफ्तार कर मामला किया दर्ज


अनूपपुर/राजनगर

अनूपपुर जिले के राजनगर थाना अंतर्गत पुलिस ने उरा गांव में सट्टा पर्ची काटे जाने की सूचना पर दबिश देते हुए दुपत सिंह गोंड के कब्जे से नगदी 360 रुपए, सट्टे की पर्ची व पेन को जप्त करते हुए सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा अंकों के माध्यम से सट्टे पर दावा लगवाया जा रहा था जिस पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की गई।

भैंस से टकराई बाइक, महिला को अस्पताल अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे हुई हुई मौत 


   

अनूपपुर/रामनगर 

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत मोटरसाइकिल में पीछे बैठकर कुहका निवासी 55 वर्षीय महिला गीताबाई पति संतराम कहीं जा रही थी तभी सड़क मार्ग में अचानक भैंस आ गया जिससे टकराने के बाद गीताबाई गंभीर घायल हो गई जिसे परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए कोतमा अस्पताल दाखिल कराया गया जहां उपचार के पहले ही गीताबाई पति संतराम की दुखद मौत हो गई । कोतमा अस्पताल की तहरीर पर कोतमा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना की विवेचना के लिए डायरी रामनगर थाना भेज दी गई है। 55 वर्षीय गीता बाई की मौत क्यों और कैसे हुई उसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने व पुलिस या जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget