भैंस से टकराई बाइक, महिला को अस्पताल अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे हुई हुई मौत 


   

अनूपपुर/रामनगर 

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत मोटरसाइकिल में पीछे बैठकर कुहका निवासी 55 वर्षीय महिला गीताबाई पति संतराम कहीं जा रही थी तभी सड़क मार्ग में अचानक भैंस आ गया जिससे टकराने के बाद गीताबाई गंभीर घायल हो गई जिसे परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए कोतमा अस्पताल दाखिल कराया गया जहां उपचार के पहले ही गीताबाई पति संतराम की दुखद मौत हो गई । कोतमा अस्पताल की तहरीर पर कोतमा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना की विवेचना के लिए डायरी रामनगर थाना भेज दी गई है। 55 वर्षीय गीता बाई की मौत क्यों और कैसे हुई उसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने व पुलिस या जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

जिम्मेदारों के सह पर ग्राम पंचायत में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, नही हो रही कार्यवाही, जिम्मेदार मौन


अनूपपुर

अनूपपुर में नेतागिरी जमकर ज्यादा हावी हैं। ग्राम पंचायत धुरवासिन पूर्व जनपद अध्यक्ष व अध्यक्ष जिला महिला प्रकोष्ट कांग्रेस कमेटी अनूपपुर श्रीमती ममता सिंह कोराम की गृह ग्राम है, जहां अनेकों भृष्टाचार हुआ और हो रहा है, जहां कांग्रेस पार्टी की नेत्री भृष्टाचार की बिरोध नहीं कर पा रही है इसका भी कोई वजह हों सकती है। ग्राम पंचायत धुरवासिन में आंगनबाड़ी पंचायत भवन प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, की बाउंड्री वॉल की स्वीकृति हुईं थीं, जहां पर चार सरिया विछाना था वहां दो सरिया को बिछाकर बिना रिंग के ही बांउड्री बाल का निर्माण करा दिया गया है  कांग्रेस नेत्री ममता सिंह के अपने गृह ग्राम में ऐसा भृष्टाचार हो रहा है तो बाकी जगह क्या होता होगा बताने की जरूरत नही है। ग्राम पंचायत धुरवासिन में आर सी सी पुलिया निर्माण स्वीकृत है उक्त पुलिया निर्माण की राशि दो सरपंच दो सचिव राशि की गमन किए जिसके संबंध में कुछ पंच ग्रामीण लोगों के द्वारा शिकायत भी किया गया लेकिन जांच आज तक नहीं हुआ जब कि केबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिंह के ग्रह ग्राम परासी से लगा है उसके बाद भी जमकर भ्रष्टाचार में लोग लिप्त है ग्राम पंचायत धुरवासिन की जनता काफी परेशान हैं आखिर किसके ऊपर विश्वास करें, वहाँ की जनता को नेताओ जनप्रतिनिधियों के ऊपर से विश्वास उठ चुका हैं। अगर यही हाल रहा तो जल्द ही चुनाव होने वाले है उस पर जनता कुछ नया कर सकती हैं।

फिसलकर वॉटर शेड तालाब में गिरे बच्चे, डूबने से दो बच्चो की हुई मौत 


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

अनूपपुर जिले के थाना राजेन्द्रग्राम के ग्राम पंचायत बसनिहा के बरटोला में बने वॉटर शेड के तालाब की मेढ़ में खेलते-खेलते दो बच्चे फिसलकर तालाब के पानी में चली गई और पानी में डूब गई पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया और पोस्टमार्डम उपरांत परिजनों को सौंप कर कार्यवाई प्रारंभ कर दी।

2 सितम्बर की शाम ग्राम पंचायत बसनिहा में 10 वर्षीय स्वाती पुत्रि प्रमोद सिंह एवं 11 वर्षीय निशा पुत्रि गंगू सिंह की बेटी स्कूल से वापस आकर वहीं खेल रहीं थी और खेलते खेलते वॉटर शेड के तालाब तक पहुँच गई और जहां खेल के दौरान तालाब की मेढ़ से फिसल कर सीधा पानी में जा गिरी और डूब गई, इस दौरान एक अन्य सहेली साथ थी जिसने दोनों को बचाने की कोशिश की नाकाम होने पर इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ ग्रमीणों जब तक पहुंचते तब तक दोनों मासूमों की गहरे पानी के आगोश में समा चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके में पहुँच कर शवों को बाहर निकलवा मौका बनाने कार्यवाही कर को सुरक्षित रखा रविवार 3 सितम्बर को पोस्टमार्डम करा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वाटर शेड तालाब में सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नही हैं, जिस स्थल पर तालाब बना है वहा की मेढ़ से फिसलन होने से और भी हादसे हो सकते है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget