भाजपा के शासन में जिला मंत्री का सियासी रसूख दो-दो जॉब कार्ड से छान रहे मलाई


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी का मामला जहां अपने सियासी रसूख का इस्तेमाल करके भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री दुर्गा पटेल दो-दो जॉब कार्ड बनवाकर मलाई छान रही है।

*यह है मामला*

जिले के ग्राम पंचायत बम्हनी निवासी महिला कोटे से भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती दुर्गा पटेल के द्वारा पंचायत में दो-दो जॉब कार्ड जारी करवा कर रखा गया है जिसमें इनके द्वारा पिछले वर्षों से कई बार अपने खाते पर अवैध तरीके से मजदूरी की राशि प्राप्त करती चली आ रही हैं आज के डेट पर कोई भी सामान्य व्यक्ति ऑनलाइन दर्ज सभी प्रकार के दस्तावेज खंगाल कर साधारण आंखों से देख सकते हैं की शासन की जनहित वाली राशि कैसे बिना काम किए अवैध तरीके से अपनी राजनीतिक प्रतिभा का लाभ उठाते हुए चूना लगाने का काम कर रहे हैं।

*यह रही जॉब कार्ड की जानकारी*

जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी में जॉब कार्ड क्रमांक 423 जो मुखिया रहसधारी पटेल के नाम पर जारी किया गया है जिसमें उनके पुत्र राजेंद्र पटेल एवं दुर्गावती पटेल के नाम दर्ज है यह जॉब कार्ड उनके ससुर के नाम पर है जिसमें इनका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक लिखा हुआ है।दूसरा जॉब कार्ड क्रमांक 423 बी राजेंद्र पटेल मुखिया के नाम पर जारी किया गया है जो उनके पति हैं इसमें भी दुर्गा पटेल के नाम से दर्ज है और इस दूसरे जॉब कार्ड में इनका बैंक अकाउंट बैंक आफ बडौदा दर्ज है और कई बार इनके द्वारा उक्त दोनों खातों में दोनों जॉब कार्ड से लगातार अवैध रूप से शासन की राशि को दुरुपयोग करते हुए लाभ प्राप्त किया गया है कुल मिलाकर दोनों जॉब कार्ड में जितने भी सदस्य हैं सभी के द्वारा अवैध तरीके से फर्जी जॉब कार्ड भरवा कर लाभ प्राप्त किया जा रहा है उनके ससुर भी रहसधारी पटेल तहसील में स्टांप विक्रेता है जो इतने चमत्कारी है के दो-दो जगह मजदूरी करके खाते में पैसा प्राप्त कर रहे हैं।

*सरकार की साख पर बट्टा लगा रहे पदाधिकारी*

आयतित नेता बैक सपोर्ट और चापलूसी के दम पर भारतीय जनता पार्टी की मेन कमेटी में कुछ महीना में ही बड़ा वायदा प्राप्त कर लिए और भाजपा की जिला मंत्री बन गए और फिर क्या इसी राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर दो दो जॉब कार्ड बनवा करके दोनों हाथों से मलाई खाने लगे इनके द्वारा बकाया दे हजारों रुपए की राशि फर्जी तरीके से खाते में प्राप्त किया गया और शासन को चूना लगाया गया जब भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ही सरकार के साख पर बट्टा लगाने का काम करेंगे तो ऐसे में जनता इनकी सरकार को पुनः चुनने का काम क्यों करेगी।

हाईटेक अतुल का जुआ फड़, दिन दहाड़े सजती है फड़, कानून से लंबे अतुल के हाथ


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में अतुल के जुआ जुआ सर चढ़कर बोल रहा है या यूं कहें कि विभागीय सर्जरी होने के बावजूद हुए का कारोबार बंद नहीं हो रहा है जगह बदल बदल कर जगह-जगह अपने चौकीदार खड़े कर कर सारे सुख सुविधाओं के साथ वामन परी का खेल खिला रहे हैं सूत्र यह भी बताते हैं कि अगर किसी भी प्रकार की शिकायत अतुल के जुए की होती है तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआ अन्य स्थान पर हटा लिया जाता है जिससे पुलिस पहुंचती तो जरूर है लेकिन जुआडी नहीं मिलते जबकि फूंनगा चौकी क्षेत्र में जुआ चोरी छुपे नहीं बल्कि खुलेआम हो रहा है गांव कस्बा में अतुल का जुआ बड़ी तेजी से फैल रहा है जो कि अब पुलिस के लिए चुनौती बन गई है प्रातः काल से लेकर रात्रि तक अतुल जुआ सजा रहता  ताश के 52 पत्तों पर लाखों के दाम लगाकर जुआंरी अपना भाग्य आजमाते हैं भाग्य के इस माया जाल से भरे इस खेल में सैकड़ो परिवार तबाही का शिकार भी हो चुके हैं कहीं ताश के पत्तों पर अतुल तो कहीं उनके प्यादे जगह बदल बदल कर जुए के फड का संचालन जारी रखते हैं जिसमें युवा सहित बड़े बुजुर्ग भी जुआ के लत से घर की पूंजी गंवा बर्बादी के रास्ते पर जा रहे हैं जबकि पहले पुलिस का नाम सुनते ही जुआरी फड़ छोड़कर भाग खड़े होते थे बदलते समय में अब पुलिस आते-जाते देखा सारी खबर फड़ संचालित कर रहे अतुल को मिल जाती है।

*हाईटेक सिस्टम से चलता है अतुल का जुआ*

बदलते समय और बढ़ती सुविधाओं के साथ अतुल का जुआ इस कदर फल फूल रहा है मानो जैसे कि किसी बड़े पद पर पदासीन व्यक्ति के संरक्षण पर ही यह कारोबार संचालित किया जा रहा है तभी तो अब तक अतुल का जुआ पुलिस की पकड़ से बाहर है और एक चुनौती बना हुआ है बढ़ते हाईटेक सिस्टम के साथ चौक चौराहे सहित तिराहों में चौकीदार लगाकर कहीं पान के ठेले पर 200, 300 रुपए की लालच देकर चौकीदार बना कर लगाया जा रहा है और फिर पुलिस के निकलने से लेकर फड़ तक पहुंचने तक की जानकारी अतुल को मिल जाती है बता दे जुआ के साथ छलकते जाम की व्यवस्था सारे सुख सुविधाओं के साथ इस खेल का संचालन किया जा रहा है।

*कहाँ कहाँ से आते है जुआरी*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चटाहा टोला दूआरी बाबा दाईगंवा बदरा मैं संचालित जुआ में बिजुरी कोतमा राजनगर रामनगर मनेन्द्रगढ़, पेंड्रा, मरवाही, गौरेला, वेंकट नगर सहित अन्य स्थानों से भी खिलाड़ी पहुंच कर अपनी शिरकत दे रहे हैं और प्रतिदिन लाखों रुपए की नाल निकल जा रही है जिस पर सैकड़ो घर प्रतिदिन बर्बाद हो रहे हैं देखना यह है कि अतुल का जुआ अब कब तक पुलिस के लिए चुनौती बनी रहती है या फिर जल्द ही इन पर कार्यवाही की जाएगी।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल आम सभा को करेंगी संबोधित


अनूपपुर

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया की भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, अनूप भैया, राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला राजू भैया का शुभ आगमन अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ राजेंदग्राम में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला आज 03 सितंबर 2023 को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्व सहायता मैदान ग्राउंड में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में आमजन कार्यकर्ताओं से अपील की है की 03 सितंबर 2023 दिन रविवार को समय दोपहर 2:00 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी सादर आमंत्रित हैं एवं शक्ति स्वरूपा संध्या शुक्ला का आशीर्वचन वक्तव्य से गृहीत होने के लिए अवश्य पधारे उक्त कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता आमजन एवं पत्रकार साथियों का आगमन सादर प्रार्थना है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget