हाईटेक अतुल का जुआ फड़, दिन दहाड़े सजती है फड़, कानून से लंबे अतुल के हाथ


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में अतुल के जुआ जुआ सर चढ़कर बोल रहा है या यूं कहें कि विभागीय सर्जरी होने के बावजूद हुए का कारोबार बंद नहीं हो रहा है जगह बदल बदल कर जगह-जगह अपने चौकीदार खड़े कर कर सारे सुख सुविधाओं के साथ वामन परी का खेल खिला रहे हैं सूत्र यह भी बताते हैं कि अगर किसी भी प्रकार की शिकायत अतुल के जुए की होती है तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआ अन्य स्थान पर हटा लिया जाता है जिससे पुलिस पहुंचती तो जरूर है लेकिन जुआडी नहीं मिलते जबकि फूंनगा चौकी क्षेत्र में जुआ चोरी छुपे नहीं बल्कि खुलेआम हो रहा है गांव कस्बा में अतुल का जुआ बड़ी तेजी से फैल रहा है जो कि अब पुलिस के लिए चुनौती बन गई है प्रातः काल से लेकर रात्रि तक अतुल जुआ सजा रहता  ताश के 52 पत्तों पर लाखों के दाम लगाकर जुआंरी अपना भाग्य आजमाते हैं भाग्य के इस माया जाल से भरे इस खेल में सैकड़ो परिवार तबाही का शिकार भी हो चुके हैं कहीं ताश के पत्तों पर अतुल तो कहीं उनके प्यादे जगह बदल बदल कर जुए के फड का संचालन जारी रखते हैं जिसमें युवा सहित बड़े बुजुर्ग भी जुआ के लत से घर की पूंजी गंवा बर्बादी के रास्ते पर जा रहे हैं जबकि पहले पुलिस का नाम सुनते ही जुआरी फड़ छोड़कर भाग खड़े होते थे बदलते समय में अब पुलिस आते-जाते देखा सारी खबर फड़ संचालित कर रहे अतुल को मिल जाती है।

*हाईटेक सिस्टम से चलता है अतुल का जुआ*

बदलते समय और बढ़ती सुविधाओं के साथ अतुल का जुआ इस कदर फल फूल रहा है मानो जैसे कि किसी बड़े पद पर पदासीन व्यक्ति के संरक्षण पर ही यह कारोबार संचालित किया जा रहा है तभी तो अब तक अतुल का जुआ पुलिस की पकड़ से बाहर है और एक चुनौती बना हुआ है बढ़ते हाईटेक सिस्टम के साथ चौक चौराहे सहित तिराहों में चौकीदार लगाकर कहीं पान के ठेले पर 200, 300 रुपए की लालच देकर चौकीदार बना कर लगाया जा रहा है और फिर पुलिस के निकलने से लेकर फड़ तक पहुंचने तक की जानकारी अतुल को मिल जाती है बता दे जुआ के साथ छलकते जाम की व्यवस्था सारे सुख सुविधाओं के साथ इस खेल का संचालन किया जा रहा है।

*कहाँ कहाँ से आते है जुआरी*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चटाहा टोला दूआरी बाबा दाईगंवा बदरा मैं संचालित जुआ में बिजुरी कोतमा राजनगर रामनगर मनेन्द्रगढ़, पेंड्रा, मरवाही, गौरेला, वेंकट नगर सहित अन्य स्थानों से भी खिलाड़ी पहुंच कर अपनी शिरकत दे रहे हैं और प्रतिदिन लाखों रुपए की नाल निकल जा रही है जिस पर सैकड़ो घर प्रतिदिन बर्बाद हो रहे हैं देखना यह है कि अतुल का जुआ अब कब तक पुलिस के लिए चुनौती बनी रहती है या फिर जल्द ही इन पर कार्यवाही की जाएगी।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल आम सभा को करेंगी संबोधित


अनूपपुर

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया की भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, अनूप भैया, राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला राजू भैया का शुभ आगमन अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ राजेंदग्राम में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला आज 03 सितंबर 2023 को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्व सहायता मैदान ग्राउंड में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में आमजन कार्यकर्ताओं से अपील की है की 03 सितंबर 2023 दिन रविवार को समय दोपहर 2:00 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी सादर आमंत्रित हैं एवं शक्ति स्वरूपा संध्या शुक्ला का आशीर्वचन वक्तव्य से गृहीत होने के लिए अवश्य पधारे उक्त कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता आमजन एवं पत्रकार साथियों का आगमन सादर प्रार्थना है।

डूमरकछार की धरा मे अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का हुआ आगाज

*काव्य पाठ का देर रात तक श्रोताओं ने लिया आनंद*


अनूपपुर

डूमरकछार के पौराधार कालोनी मे काव्यपाठ देर शाम से देर रात तक बारिश होती रही कविताओं की फुहार में श्रोता सराबोर होते रहे,रह-रहकर ठहाके की गूंज से पौराधार कालोनी गुंजायमान होता रहा। काव्य पाठ का यह मौका था नगर परिषद डूमरकछार की ओर से आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि डॉ.नरेन्द्र मिश्र (धड़कन),कौशल सक्सेना,नरेन्द्र सिंह अकेला,दिनेश गुक्कज,भूपेन्द्र सिंह राठौर,ड्रा.लता स्वराजंलि,अकबर ताज,कवि आशीस ने काव्य पाठ से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीच- बीच में कवियों के हास्य व व्यंग्य श्रोताओं को गुदगुदाते रहे।

 लोगों ने देर रात तक कवि सम्मेलन का खूब आनंद लिया। श्रोताओं को कवि अक्बर ताज और भूपेन्द्र सिंह राठौर द्वारा हिन्दुस्तान की माटी की सुगंध,  भारतीय संस्कृति तथा कवि शिव कुमार सिंह कोतमा के वरिष्ठ कवि द्वारा आम आदमी की संवेदना और तमाम प्रकार की विसंगतियों से जुड़ीं कविताएं सुनने को मिली। 

वाह भाई वाह मे शिरकत कर चुके युवा दिलो के धडकन प्रयागराज के आशीश गुरू व ख्यातिलब्ध कवि नरेन्द्र सिंह अकेला हास्य व्यंग्य के कवि के काव्य पाठ गुदगुदाती रही। साथ ही कौशल सक्सेना ने भी हास्य रस से महफिल में श्रोताओं को विचार विमर्श करने पर विवश कर दिया। हर कविता पर श्रोताओं की वाह-वाह की आवाज पूरे वातावरण में देर रात गुंजायमान होती रही कवि सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के छाया चित्र मे पुष्प सुमन अर्पित,दीप प्रज्ज्वलन कर की गई डूमरकछार की धरा मे पहुंचे म.प्र. महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) अमिता चपरा तथा हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा, नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार चौरसिया,उपाध्यक्ष कंचना मेहता सहित क्षेत्र के अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक की गरिमामयी उपस्थिति मे कवि सम्मेलन संपन्न हुआ उल्लेखनीय है कि नवगठित नगरीय निकाय डूमरकछार के प्रथम निर्वाचन के उपरांत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के उपरांत 01 सितंबर 2022 को शपथ ग्रहण समारोह डूमरकछार नगर परिषद में संपन्न हुआ था,शपथ ग्रहण समारोह के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से यह कवि सम्मेलन संपन्न कराया गया है जिसका आए हुए अतिथगणो,नागरिकों ने खूब आनंद लिया। कवि सम्मेलन का सफल मंच संचालन राष्ट्रीय कवि डॉ.नरेन्द्र मिश्र (धडकन) द्वारा किया गया। इनके साथ सहमंच  संचालन गुप्ता ने किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget