आंगनबाड़ी व प्राथमिक शाला का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण 


अनूपपुर 

कोतमा अनुभाग अंतर्गत प्राथमिक स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम भेड़वाटोला का कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए अध्ययन-अध्यापन की जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक शाला भेड़वाटाला के शैक्षणिक कार्य की सराहना की। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए यहां की व्यवस्थाओं को सराहते हुए इसे मॉडल आंगनबाड़ी निरूपित किया। प्राथमिक शाला भेड़वाटोला के छात्र-छात्राओं से रू-ब-रू होते हुए कलेक्टर ने उनसे शैक्षणिक जानकारी ली। कलेक्टर के प्रश्‍नों का जवाब विद्यार्थियों द्वारा दिया गया। जिस पर उन्होंने शिक्षक के शैक्षणिक कार्य की तारीफ की। कलेक्टर ने मौके पर प्राथमिक स्कूल भेड़वाटोला के नवीन भवन के निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया तथा कार्य को पूर्ण किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। प्राथमिक शाला के अध्ययनरत बच्चों को सामान्य ज्ञान की अभिवृद्धि के लिए आवश्‍यक तैयारी के संबंध में कलेक्टर ने शिक्षक को निर्देश दिए।

भ्रामक जानकारी फैलाने पर असामाजिक तत्व के खिलाफ बजरंग दल ने सौपा ज्ञापन


कोतमा

कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग दल के द्वारा SDOP कोतमा को ज्ञापन देते उल्लेख किया है कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हिंदू समाज के द्वारा भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबन्धन का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है,लेकिन इस गौरवशाली त्योहार को बदनाम करने की नीयत से भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रहीं है कि जिन लोगों ने अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधा हुआ है उनकी मौत हो जा रही है।इससे संपूर्ण हिन्दू समाज भयभीत व आहत हैं। उन पर कठोर कार्रवाई करने का निवेदन किया गया है।

उक्त अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक कल्याण सिंह, प्रखंड संयोजक भीमसेन यादव, जिला सह महाविद्यालय प्रमुख तालकेशवर प्रजापति,नगर संयोजक सौरभ पांडे,गोपीनाथ यादव, प्रखंड मठ मंदिर प्रमुख आनंद शर्मा,राजकुमार यादव, शीतल यादव,शनि सिंह, लवकुश यादव, कृष्णा प्रजापति उपस्थित थे।

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु प्रेरणा की दिल्ली में ऐतिहासिक पदयात्रा


जबलपुर  

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अपने अभियान के तहत हिंदी दिवस के पूर्व दिनांक 13 सितंबर 2023 को दोपहर 12.00 बजे इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा आयोजित कर रही है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के इस अभियान में कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद मुख्य रूप से शामिल हो रहे है।प्रेरणा हिंदी प्रचार प्रसार का काम कर रही है और सभी भाषाओं का समान सम्मान करती है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के इस अभियान में कवियों, कवयित्रियों, साहित्यकारों व पत्रकारों की मुख्य भूमिका है.....  आप भी हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु पदयात्रा व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन जो कि ऐतिहासिक पदयात्रा पश्चात 13 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस की पूर्व संध्या शाम 05.00 बजे से डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी सिविल सेवा गुरु के संस्थान 18 पूसा रोड करोलबाग नई दिल्ली में आयोजित है उपस्थित होकर सहभागिता सुनिश्चित करें।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में ऐतिहासिक स्मारिका प्रवर्तना व बिनोद कुमार पांडेय गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की कृति " जीवन एक सफर ", डॉ हरेंद्र हर्ष जी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का उपन्यास " शंखनाद ", हिमांशु पाठक युवा कवि जिला गढ़वा झारखंड की कृति "काव्य तिलक", रजनी सिंह डिबाई उत्तर प्रदेश की कृति " जिंदगी! वाह " और मेरी 75 कविताएं, डॉ शशिवल्लभ शर्मा व डॉ लाल सिंह किरार का साझा संग्रह " कलम की आवाज " एवं डॉ लाल सिंह किरार की कृति " चंबल सुमन " के साथ सहयोगी रचनाकारों की कृतियों का विमोचन, प्रतिष्ठित मनीषियों का हिंदी के प्रचार-प्रसार व राष्ट्रभाषा की दिशा पर कार्यों हेतु विचार के साथ ही देशभर से आए कवि- कवयित्रियों की प्रतिनिधि रचनाओं की काव्य रसवर्षा होगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget