भजन गायक सचिन सोशल मीडिया में छवि धूमिल करने की थाना में की शिकायत


अनूपपुर/कोतमा

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के मशहूर भजन गायक सचिन तिवारी ने थाना कोतमा में एक लिखित शिकायत करते हुए योजना बद्ध तरीके से सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने पर शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। अपनी शिकायत में सचिन तिवारी ने यह बात लिखी है कि वो पेशे से राज्यस्तरीय भजन गायक इवेंट ऑर्गनाइजर हैं व छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्य में कई बड़े मंचो पर संगीत कार्यक्रम करते हैं। समाज में जिला अनूपपुर ग्रामीण ब्राह्मण युवजन सभा के अध्यक्ष हैं व भारतीय जनता पार्टी में मंडल मीडिया प्रभारी के पद पर भी मेरी सामाजिक छवि बनी हुई है। विगत माह 19 जून 2023 को योजनात्मक तरीके से फेसबुक पर अन्ना आशीष नामदेव नामक आईडी से झूठी पोस्ट पैसे के लेनदेन पर डाली गई मुझे इंगित करके डाला गया था, जबकि ऐसा कुछ लेनदेन है ही नहीं, मैने किसी भी तरीके से विरोधाभास में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, उसके बाद कल दिनांक पर पुनः कॉमेंट्स में मेरा नाम लिखकर मेरी सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिश की गई, जिससे मेरे अभिमान आत्मसम्मान सामाजिक सम्मान को ठेस पहुंचा एवम मानसिक स्तर पर प्रताड़ना महसूस हुई। इस घटना के बाद मैं मानसिक तनाव में हु। इस मामले में अवगत होकर उचित कार्यवाही करते हुए न्याय करने की कृपा करे।

सहकारिता कर्मचारी विंभिन्न मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

*किसान एवं खाद्यान्न हितग्राही दर-दर की खा रहे ठोकरें, जिम्मेदार लोग बने मूकदर्शक* 


अनूपपुर

जिले के सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में डटे रहे। मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल जिला इकाई अनूपपुर के जिला अध्यक्ष मदन द्विवेदी, संरक्षक लालमणि मिश्रा संजय द्विवेदी, जिला सचिव यादवेन्द्र गौतम के नेतृत्व में जिले के 200 से अधिक कर्मचारी विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, चौहान सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया, खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मांग किया था कि राज्य शासन द्वारा कर्मचारी कल्याण के लिए जो निर्णय लिए गए हैं उसका पालन किया जाए निर्धारित समय तक मांग पूरी न किए जाने पर कर्मचारी संघ आंदोलन के लिए विवस हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल 16 अगस्त तक जब शासन प्रशासन की जिम्मेदार लोगों ने कर्मचारियों की मांग नहीं सुना तो प्रत्येक जिले में चल रहे आंदोलन की तरह जिला मुख्यालय अनूपपुर में भी कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर नया बस स्टैंड चचाई तिराहा रेलवे अंडरब्रिज के समीप अनूपपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं उनके आंदोलन में उतर जाने से अनूपपुर जिले के तहसील पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, क्षेत्र के सैकड़ो शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में ताला बंद हो गया है लाखों हितग्राही खाद्यान्न के लिए डर-डर की ठोकरे खा रहे हैं साथ ही धान रोपाई का सीजन चल रहा है सहकारी समितियां में तालाबंदी हो जाने से किसानों को उर्वरक खाद जैसे संकट से सामना करना पड़ रहा है ।उल्लेखनीय है कि इस विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बिगत वर्षों से डटे हुए हैं लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रहा जिसके चलते कर्मचारी अब आंदोलन के लिए उतर चुके हैं गौरतलब है कि प्रदेश में आगामी कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है वहीं किसान दर-दर के ठोकरें खाते घूम रहे हैं पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त नहीं हो रहा आंदोलन कारियो ने बताया कि हमारे मांगों को सरकार जब तक पूर्ण नहीं करेगी हम अपने कार्यों पर नहीं लौटेंगे। देखना है कर्मचारियों के आंदोलन को शासन प्रशासन कुचलने का प्रयास कर रहा है या उनके विभिन्न मांगों पर क्रियान्वयन करते हुए लाभान्वित कर न्याय संगत की कार्यवाही कर रहा है। शासन-प्रशासन इनके मांगों पर गंभीर  होगा या नहीं हितग्राही खाद्यान्न एवं किसान कृषि कार्य उर्वरक के लिए परेशान हो रहे हैं।

आंगनबाड़ी व प्राथमिक शाला का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण 


अनूपपुर 

कोतमा अनुभाग अंतर्गत प्राथमिक स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम भेड़वाटोला का कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए अध्ययन-अध्यापन की जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक शाला भेड़वाटाला के शैक्षणिक कार्य की सराहना की। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए यहां की व्यवस्थाओं को सराहते हुए इसे मॉडल आंगनबाड़ी निरूपित किया। प्राथमिक शाला भेड़वाटोला के छात्र-छात्राओं से रू-ब-रू होते हुए कलेक्टर ने उनसे शैक्षणिक जानकारी ली। कलेक्टर के प्रश्‍नों का जवाब विद्यार्थियों द्वारा दिया गया। जिस पर उन्होंने शिक्षक के शैक्षणिक कार्य की तारीफ की। कलेक्टर ने मौके पर प्राथमिक स्कूल भेड़वाटोला के नवीन भवन के निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया तथा कार्य को पूर्ण किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। प्राथमिक शाला के अध्ययनरत बच्चों को सामान्य ज्ञान की अभिवृद्धि के लिए आवश्‍यक तैयारी के संबंध में कलेक्टर ने शिक्षक को निर्देश दिए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget