भ्रामक जानकारी फैलाने पर असामाजिक तत्व के खिलाफ बजरंग दल ने सौपा ज्ञापन


कोतमा

कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग दल के द्वारा SDOP कोतमा को ज्ञापन देते उल्लेख किया है कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हिंदू समाज के द्वारा भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबन्धन का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है,लेकिन इस गौरवशाली त्योहार को बदनाम करने की नीयत से भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रहीं है कि जिन लोगों ने अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधा हुआ है उनकी मौत हो जा रही है।इससे संपूर्ण हिन्दू समाज भयभीत व आहत हैं। उन पर कठोर कार्रवाई करने का निवेदन किया गया है।

उक्त अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक कल्याण सिंह, प्रखंड संयोजक भीमसेन यादव, जिला सह महाविद्यालय प्रमुख तालकेशवर प्रजापति,नगर संयोजक सौरभ पांडे,गोपीनाथ यादव, प्रखंड मठ मंदिर प्रमुख आनंद शर्मा,राजकुमार यादव, शीतल यादव,शनि सिंह, लवकुश यादव, कृष्णा प्रजापति उपस्थित थे।

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु प्रेरणा की दिल्ली में ऐतिहासिक पदयात्रा


जबलपुर  

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अपने अभियान के तहत हिंदी दिवस के पूर्व दिनांक 13 सितंबर 2023 को दोपहर 12.00 बजे इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा आयोजित कर रही है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के इस अभियान में कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद मुख्य रूप से शामिल हो रहे है।प्रेरणा हिंदी प्रचार प्रसार का काम कर रही है और सभी भाषाओं का समान सम्मान करती है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के इस अभियान में कवियों, कवयित्रियों, साहित्यकारों व पत्रकारों की मुख्य भूमिका है.....  आप भी हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु पदयात्रा व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन जो कि ऐतिहासिक पदयात्रा पश्चात 13 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस की पूर्व संध्या शाम 05.00 बजे से डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी सिविल सेवा गुरु के संस्थान 18 पूसा रोड करोलबाग नई दिल्ली में आयोजित है उपस्थित होकर सहभागिता सुनिश्चित करें।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में ऐतिहासिक स्मारिका प्रवर्तना व बिनोद कुमार पांडेय गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की कृति " जीवन एक सफर ", डॉ हरेंद्र हर्ष जी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का उपन्यास " शंखनाद ", हिमांशु पाठक युवा कवि जिला गढ़वा झारखंड की कृति "काव्य तिलक", रजनी सिंह डिबाई उत्तर प्रदेश की कृति " जिंदगी! वाह " और मेरी 75 कविताएं, डॉ शशिवल्लभ शर्मा व डॉ लाल सिंह किरार का साझा संग्रह " कलम की आवाज " एवं डॉ लाल सिंह किरार की कृति " चंबल सुमन " के साथ सहयोगी रचनाकारों की कृतियों का विमोचन, प्रतिष्ठित मनीषियों का हिंदी के प्रचार-प्रसार व राष्ट्रभाषा की दिशा पर कार्यों हेतु विचार के साथ ही देशभर से आए कवि- कवयित्रियों की प्रतिनिधि रचनाओं की काव्य रसवर्षा होगी।

पंडित दीनदयाल रसोई योजना पर पड़ा डाका, पहले ही दिन खा गए गरीबों का निवाला?

*नगर पालिका पसान में उद्घाटन के साथ ही दीनदयाल रसोई योजना पर लगा पलीता*


अनूपपुर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रारंभ की गई गरीबों के लिए दीनदयाल रसोई योजना का शुभारंभ 2 सितंबर 2023 को नगर पालिका परिषद पसान के भालूमाडा पुरानी नगर पालिका में दीनदयाल रसोई का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी के उपस्थिति में किया गया लेकिन इस योजना के प्रारंभ होने के साथ ही योजना दम तोड़ती हुई दिखाई दी यहां पर मुख्यमंत्री के मनसा अनुरूप गरीबों को ₹5 में भोजन उपलब्ध कराया जाना था जिसमें मेहनतकस मजदूर और गरीब वर्ग को शामिल करना था लेकिन नगर पालिका परिषद पसान के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पहले ही दिन से दीनदयाल रसोई योजना को पलीता लगाते दिखाई दिए। यहां पर शुभारंभ के दिन ही गरीबों का कोई अता-पता नहीं था। बताया जा रहा है कि रसोई की शुभारंभ पर क्षेत्र के नेता व व्यापारी एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी दीनदयाल रसोई योजना के शुभारंभ के अवसर पर फीता काटकर भोजन ग्रहण किया जबकि गरीबों का दूर-दूर तक इस योजना का कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ ,इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में इस योजना का कितना लाभ यहां के लोगों को मिल पाएगा ।योजना को पहले ही दिन से मटिया मेट करने में लगे मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आर्मो क्या भविष्य में इस तरह की योजना का लाभ गरीबों तक पहुंच पाएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन पहले ही दिन जो नजर आया उसे तो यही लगता है कि गरीबों के हक पर डाका डालने की योजना का शुभारंभ हो चुका है और इस योजना में नगर पालिका के महारथी शामिल हो चुके हैं।

*इस मामले पर जब सीएमओ शशांक आर्मो नगरपालिका परिषद पसान से बात करना चाहे तो उन्होंने कॉल रिसीव नही किया*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget