रात में कलेक्टर बंगला पहुंचा अजगर, सर्प प्रहरियों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू


अनूपपुर

अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के शासकीय बंगला में रात एक 6 फीट के लगभग लंबा अजगर सांप बंगले के दरवाजे के पास आराम से बैठा रहा जिसे बंगला के कर्मचारी यादवेन्द वर्मा द्वारा बंगले के चारों ओर देर रात नजर रखने के उद्देश्य से घूमने दौरान अचानक अजगर को बैठे देखा तो कलेक्टर को अवगत कराते हुए तत्काल सर्प प्रहरियों को सूचित किया गया जिस पर सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल अपने दो सहयोगी हीरालाल कोल एवं लल्लूलाल कोल के साथ तत्काल कलेक्टर बंगला पहुंचकर दरवाजे के पास बैठे 6 फीट के अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने के लिए ले गए। अगर नजर नही पड़ती व समय रहते रेस्क्यू न किया गया होता तो बंगले के अंदर प्रवेश कर जाता। लगभग एक माह पूर्व अनूपपुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार की बंगले में भी एक 4 फीट लंबा अजगर के प्रवेश कर बैठे होने पर सर्प प्रहरियों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था। ज्ञातव्य है कि सोननदी से लगा यह क्षेत्र सदियों से भारी वन क्षेत्र का रहा है जहां विभिन्न तरह के वन्यप्राणियों के साथ सांपो के भी बहुत मात्रा में रहवास क्षेत्र रहा है धीरे-धीरे भवनो के बनने के कारण रहवास क्षेत्र उजड़ने पर विभिन्न प्रजाति के सांप आहार की तलास मे देर रात विचरण करते हुए बाहर निकलते हैं।

 तीनों विधानसभा में पहुंचेगी जन आशीर्वाद रथ यात्रा होगा भव्य स्वागत - रामलाल रौतेल

*ऐतिहासिक होगी जन आशीर्वाद यात्रा :- रामदास पुरी*


अनूपपुर 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के विकास और उन्नति के लिए किए गए अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर मध्य प्रदेश की जनता में उत्साह का जहां वातावरण है तो वही मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी समय में भाजपा सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले जनता का आशीर्वाद लेने के लिए प्रत्येक विधानसभा के गली चौराहों से निकलेंगे और जनता का आशीर्वाद लेकर मध्य प्रदेश में एक बार पुन: भाजपा का परचम लहराएंगे। 

*बैठक कर यात्रा को लेकर बनाई गई रूपरेखा*

यात्रा को सफल बनाने के लिए केंद्रीय टोली के सदस्य मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल के द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने वाली यात्रा के बीच पढ़ने वाले सभी स्थानों पर बैठक कर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियो से बातचीत कर यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं तो वही इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री विसाहूलाल सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के कंधों पर जिम्मेदारी दी गई है इसके साथ ही यात्रा के स्वागत और अन्य तैयारियां को लेकर जिले के यात्रा संयोजक अनिल गुप्ता ,स्वागत अभिनंदन के लिए भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, नवल नायक को  जिम्मेदारी दी गई है

 *तीनों विधानसभा में पहुंचेगी जन आशीर्वाद यात्रा*

 यात्रा के केंद्रीय टोली के सदस्य रामलाल रौतेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के द्वारा 30 अगस्त 2023 को भालूमाडा में बैठक कर श्री रौतेल के द्वारा जानकारी दी गई की  मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा विभिन्न चरणों में निकाली जाएगी, प्रथम चरण में यात्रा क्रमांक एक जो चित्रकूट से प्रारंभ होगी और विंध्य क्षेत्र से गुजरते हुए 11 सितंबर 2023 को शहडोल जिले से अनूपपुर जिले के सिमरिया 6:45 पर पहुंचेगी जहां पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा, देवगांव 7:00 बजे रथ सभा, कोतमा 7:30 बजे मंच सभा, इसके पश्चात यात्रा कोतमा में रात्रि विश्राम करेगी दूसरे दिन 12 सितंबर 2023 को रथ यात्रा प्रस्थान करते हुए भालूमाडा 10:00 बजे रथ सभा ,दार सागर 10:30 बजे रथ सभा, बरबसपुर 11:00 स्वागत ,चोलना 11:15 बजे रथ सभा, खूटा टोला 11:45 बजे रथ सभा ,जैतहरी 12:30 बजे मंच सभा, बेलिया फाटक 1:00 बजे स्वागत ,बस्ती वार्ड क्रमांक 12 13 मे 13:30 बजे स्वागत ,जमुडी 1:45 बजे स्वागत, सजहा 2:00 बजे स्वागत, राजेंद्र ग्राम 2: 30 बजे मंच सभा, लीला टोला 4:00 बजे रथ सभा, बेनीबारी 4:30 बजे रथ सभा, तुलरा 4:45 बजे स्वागत, इस तरह से जन आशीर्वाद यात्रा जगह-जगह पर पहुंचेगी और क्षेत्र की जनता के द्वारा स्वागत अभिनंदन के साथ आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा ।

*मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा का करें भव्य स्वागत*

अनूपपुर जिले में पहुंच रही यात्रा को लेकर रामलाल रौतेल ने यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों  से अपील की गई की आने वाली रथ यात्रा का भव्य  स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक यात्रा होगी हमारी सरकार अच्छी सरकार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने वाली सरकार है जनता का आशीर्वाद भरपूर मिलेगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से ही प्रचार प्रसार में लगे और यात्रा को सफल बनाएं। 

*बैठक में रहे उपस्थित*

बैठक में नगर पालिका पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी अनूपपुर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी भाजपा नेता डॉक्टर जी  आर साहू जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ,पार्षद अब्दुल कलाम इंद्र लाल केवट अजय यादव मंडल भाजपा नेता मनोज सिंह मंडल मीडिया प्रभारी दिवाकर विश्वकर्मा के अलावा मंडल पसान के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार कांग्रेसी नेता का पुत्र की हुई मौत


अनूपपुर/कोतमा

कार और बाइक के जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक के दुःखद मौत का मामला सामने आया है मृतक कांग्रेस नेता दिनेश सिंह का पुत्र है घटना की सूचना पर कोतमा थाना में मामला दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है । घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेराबान्ध निवासी अभिषेक सिंह पिता दिनेश सिंह उम्र 24 वर्ष अपनी बाइक क्रमांक एमपी 65 - 3186 से फुनगा अपनी बहन को लेने जा रहा था एनएच 43 में बदरा से कोतमा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार श्रमिक नगर मोड के पास बाइक से टकरा गया जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 65 सी 4492 बदरा निवासी शिवांश सिंह पिता संग्राम सिंह की है जो अपने परिवार को मनेन्द्रगढ़ छोड़ने जा रहे थे और कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक जनपद सदस्य गेंदिया बाई व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दिनेश सिंह का पुत्र है । घटना की सूचना पर कोतमा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया घटना पर कोतमा पुलिस ने अपराध क्रमांक 350/23 धारा 184 मर्ग धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर घटना की विवेचना कर रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget