किसानों व प्रबंधन के बीच हुआ समझौता, सभी मांगों पर कंपनी प्रबंधन ने जताई सहमति


अनूपपुर/बिजुरी

ग्राम ठोडहा, बसखला, बसखली, मौहरी में माइनिंग कंपनी द्वारा भू अर्जन किए जाने के पश्चात रोजगार नहीं दिए जाने को लेकर ग्रामीण कपिलधारा कॉलोनी स्थित जेएमएस कंपनी के कार्यालय पहुंचे। जहां ग्रामीणों के द्वारा अपनी मांगों को पूरा किए जाने के संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई। इसके पश्चात किसानों तथा माइनिंग कंपनी एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक उप तहसील कार्यालय बिजुरी में संपन्न हुई। बैठक में एसडीएम अजीत तिर्की की उपस्थिति में माइनिंग कंपनी तथा किसानो के बीच बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों के मध्य आपसी सहमति से रोजगार सहित अन्य मामलों को लेकर चर्चा की गई जिसमें कंपनी प्रबंधन के द्वारा किसानों की सभी मांगों को पूरा करने पर सहमति जताई गई।

*इन बिंदुओं को लेकर हुई चर्चा*

24 अगस्त को जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा की अगुवाई में किसानों के द्वारा कंपनी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए 9 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई थी। जिसमें रोजगार से संबंधित सूची का प्रकासन जल्द कंपनी द्वारा करने, 60 प्रतिशत स्थानीयलोगों को रोजगार में वरीयता देने, एवं उत्पादन प्रारंभ होने पर शत प्रतिशत लोगों को रोजगार दिए जाने पर सहमति जताई गई। इसके साथ ही कंपनी के बाउंड्री वाल के अंदर स्थित तालाब को आमजन के उपयोग के लिए खोलने की बात कही गई। इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा, थाना प्रभारी राकेश कुमार सहित प्रभावित किसान उपस्थित रहे।

तीसरी लाइन का विद्युतीकरण व नान इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 ट्रेन एक सप्ताह तक रहेगी रद्द


अनूपपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल अंतर्गत शहडोल-रूपोंद सेक्शन के बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा। जिससे अनूपपुर से गुजरने वाली 22 यात्री गाड़ियों का परिचालन एक सप्ताह के लिए पूर्णतः बंद रहेंगा। वहीं बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी -जबलपुर- नैनपुर एक सप्ताह के लिए के लिए रद्द होने वाली गाड़िया दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के शहडोल- रूपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य के कारण 02 से 08 सितम्बर तक 22 यात्री गाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया हैं। 

02 से 08 सितम्बर तक रद्द होने यात्री गाड़ियों में गाडी संख्या 08740 बिलासपुर- शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाडी संख्या 08739 शहडोल - बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाडी संख्या 08269 चिरिमिरी- चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल, गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल, शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द 05 सितम्बर को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज- शालीमार एक्सप्रेस, 31 अगस्त, एवं 07 सितम्बर को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस, 03 एवं 10 सितम्बर को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

02 सितम्बर को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 03 सितम्बर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 06 सितम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग ऊधमपुर एक्सप्रेस, 07 सितम्बर को ऊधमपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 06 सितम्बर, 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, 07 सितम्बर को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस, 01 से 07 सितम्बर को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, 02 से 08 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर- रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

01 से 07 सितम्बर को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस, 02 से 09 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, 01 से 07 सितम्बर को भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर, 02 से 08 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल, 01 से 07 सितम्बर तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी कटनी एवं चिरिमिरी के बीच, 02 से 08 सितम्बर तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा चिरिमिरी एवं कटनी के बीच रद्द रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी 01 से 07 सितम्बर तक बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस एवं 02 से 08 सितम्बर तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नैनपुर- जबलपुर होकर चलेगी।

हत्या के विरोध में एबीवीपी ने विश्वविद्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार का जलाया पुतला 


अनूपपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में एबीवीपी अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा देर शाम विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क चौराहा पर पश्चिम बंगाल की सरकार (ममता बनर्जी ) के खिलाफ पुतला दहन किया गया। जादवपुर विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र की हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया छात्रों का कहना है कि हत्या के बाद भी सरकार ने अपराधियों को बचाने की दिशा में लगातार काम किया है इसे पता चलता है कि देश भर के विश्वविद्यालय परिसरों में वामपंथी गुट किस प्रकार छात्रों को निशाना बना रहे हैं। एबीवीपी आईजीएनटीयू के ऋतुराज पटेल ने कहा " देश भर के विश्वविद्यालय परीक्षाओं में वामपंथी गुंडे युवा प्रतिभाओं को निशाना बनाते हैं। उन्हें प्रताड़ित करते हैं और उनकी हत्या कर दे रहे हैं, लगातार कैंपस में हो रहे एसएफआई द्वारा की जाने वाली बलात्कार और हत्या की गंभीर घटनाएं आती रहती है जैसा जादवपुर यूनिवर्सिटी वेस्टबंगाल में हुआ. एबीवीपी ने इसका विरोध करते हुए सामाजिक न्याय और छात्र कल्याण की दिशा में अपनी संलिप्त्तता को पुनः दिखाया है. हम उम्मीद करते हैं समाज और न्यायप्रिय ताकतें इस संघर्ष के समर्थन में उठेंगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget