मनरेगा में पोकलेन से हो रहा कार्य, जनपद बना ठेकेदारों का गढ़ मनरेगा नियमों की उड़ाई जा रही धज्जिया
शहडोल/गोहपारू
एक ओर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दिन रात एक कर विकास कार्यों को गति देने में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी जो,योजनाओं को पलीता लगाते शासन और मजदूरों की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा जैसे कार्यों में भी धांधली बाजी करने से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं मामला जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत रामपुर का है जहां लगभग
58 लाख रुपए की लागत से बन रहे मनरेगा योजना अंतर्गत स्टॉप डेम निर्माण कार्य, बघर्रा नाला बहेरहा,का निर्माण कार्य ठेका पद्धति पर चल रहा है इतना ही नहीं उक्त निर्माण कार्य में मजदूरों का निवाला छीन ते हुए तथाकथित ठेकेदार द्वारा नीव खुदाई में पोकलेन मशीन का उपयोग कर निर्माण कार्य को जल्द निपटाने के एर फेर में लगे हुए पर मजे की बात तो यह है प्रशासनिक अमला बौना बना बैठा हुआ है हद तो तब हो गई जब उक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण करने जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती फूलमती सिंह व जनपद सदस्य लक्ष्मण तिवारी अपने जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में बन रहे स्टॉप डेम के निर्माण के निरीक्षण करने पहुंचे और मौके पर पोकलेन मशीन के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू के सहायक यंत्री प्रशांत लगरखा उपयंत्री कुमरे तथा विद्युत विभाग के जे,ई ,प्रजापति,भी मौजूद थे किसी को इस बात की तनिक भी,भय नहीं था कि मजदूरों के हक का निवाला छीन रही पोकलेन मशीन इस स्थल पर क्या कर रही है और बड़ी ही दबंगई के साथ ठेकेदार व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष को स्थल का निरीक्षण कराया मौके पर पहुंची जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जब मजदूरों के नदारद होने की जानकारी सहायक यंत्री प्रशांत लगा रखा से पूछी उन्होंने गोलमोल जवाब देकर मामले को ठंडा करने का प्रयास किया जिस पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है यदि यही हाल रह गया कुछ चिन्हित,व्यक्तियों (ठेकेदारों) को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दृष्टि से आम जनमानस के बीच में क्या संदेश जाएगा और इसका असर,तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को,पड़ सकता है अब देखने वाली बात यह होगी जिला पंचायत उपाध्यक्ष के दौरे के बाद निर्माण कार्य में मजदूरों को उनके हक का निवाला मिल पाता है या नहीं शेष अगले अंक में
*इनका कहना है
आज मैं जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत ग्राम रामपुर के स्टॉप डेम निर्माण कार्य, रपटा कम स्टॉप डेम निर्माण बधररा नाला बहेरहा,के निरीक्षण में गई थी जहां मौके पर पोकलेन मशीन पाई गई मनरेगा नियमानुसार जो पूर्णत, गलत है इसके जांच की मांग हम कलेक्टर महोदया से करेंगे।
*फूलवती सिंह जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत शहडोल*