आईपीएल सट्टा माफियाओं कह रहे है जिले के अधिकारियों का है संरक्षण प्राप्त


अनूपपुर/कोतमा

 सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के कोतमा अंतर्गत चल रही छोटी मोटी सट्टे की कार्यवाही के दौरान जब आईपीएल सट्टा खेलने वाले युवाओं के द्वारा आईपीएल सट्टे के किंग से सतर्क रहने की सलाह दी तो आईपीएल सट्टा किंग खुले बाजार में पान दुकान, चाय दुकानों में यह कहता फिर रहा है कि मेरी तो अनूपपुर के वरिष्ठ अधिकारियों से सेटिंग है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता इस तरह से सामाजिक अपराध में लिप्त लोगों के हौसले बुलंद हो ना कहीं ना कहीं देशभक्ति जनसेवा की वर्दी में दाग लगाने का काम कर रहा है। 

 *कोतमा थाने से कुछ ही दूरी पर आईपीएल सट्टेबाजों का है ठिकाना* 

सूत्र बताते हैं कि पूर्व में जिन सट्टेबाजों के द्वारा कोतमा नगर में आईपीएल खिलाया जा रहा था  उन्हीं के द्वारा बड़े स्तर पर आईपीएल सट्टे का काम शुरू किया गया है जिसमें लोगों को आईडी बांटी जा रही है और प्रतिदिन दसों लाख का सट्टा खेला जा रहा है बहुत से युवा इस आईपीएल सट्टे में फस कर बर्बाद हो चुके हैं, कुछ ने तो  कोतमा नगर ही छोड़ दिया है बीच बाजार का मकान बेचकर अपने बच्चे के आईपीएल सट्टे में हुए कर्ज को पटाने का दर्द झेल रहे पिता अपनी बेबसी किससे कहें। वह तो बस ईश्वर से यही मनाते हैं कि जिस तरह हमारे बच्चे को इन माफियाओं ने अपने जाल में फंसाया किसी और माता-पिता का बच्चा इनके जाल में न फस सके।

भुगतान होने के बाद भी चेक वापस मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी 

*मोहनदास चौधरी ने तमाम जगह पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार*


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा के अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है जहां पर की गारंटी के तौर पर लिया गया चेक और फिर उसका भुगतान कर दिए जाने के बाद जब संबंधित द्वारा चेक वापस मांगा गया तो गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है आवेदक मोहनदास चौधरी पिता गल्ला दास चौधरी निवासी लतार ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर सहित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल संभाग आयुक्त कमिश्नर शहडोल कलेक्टर अनूपपुर एसडीओपी कोतमा थाना प्रभारी आजाक को पत्र लिखकर बताया कि संतोष कुमार गुप्ता पिता भागवत प्रसाद गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 6 कोपरेटिव जमुना कॉलरी के द्वारा गिरवी रखे मेरे चेक को भुगतान होने के बाद भी चेक मांगने पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है मोहनदास चौधरी ने बताया की चेक ग्राम पंचायत लतार में पंचायत का काम आंगनबाड़ी भवन के लिए दिए थे उनका लेनदेन ग्राम पंचायत से हो रहा है और कहां गया था कि ग्राम पंचायत द्वारा मुझसे जो चेक संतोष कुमार गुप्ता को दिलवाए थे इसका भुगतान होने पर चेक वापस कर दिया जाएगा लेकिन संतोष कुमार गुप्ता को ग्राम पंचायत लतार से भुगतान होने पर चेक को अपने पास ही रखा रहा मैं जब भी मांगने जाता रहा आज आना कल आना इस तरह टालमटोल करता रहा फिर आए दिन गाली गलौज वह जाति सूचक गाली शब्द का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी भी दिया जाता रहा है और यह कहा जाता रहा है कि तुम्हें झूठे केस में फसा दूंगा साथ ही मुझे ब्लैक मेलिंग की कोशिश भी की जा रही है मोहनदास चौधरी ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि उसका चेक वापस दिलाया जाए एवं उनके साथ कानूनी कार्यवाही की जाए साथ ही मोहन चौधरी ने पंचायत द्वारा किए गए भुगतान आज की कॉपी भी प्रमाण के तौर पर लगाई है।

133 जर्जर विद्यालय भवनो को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू 68 नए शाला भवनों की स्वीकृति


अनूपपुर

जिले के नौनिहालों को उनका स्कूल भवन अब नए कलेवर में दिखेगा शिक्षा के आधार को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सतत कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ की पहल पर जिले के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन, अध्यापन के लिए जहां एक ओर नए भवनों का निर्माण कराया गया है वही नौनिहाल विद्यार्थियों के जानमाल के खतरे को देखते हुए सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल परिसर मे स्थित पुराने अत्यंत जर्जर, जीर्ण, शीर्ण अनुपयोगी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं को ध्वस्त करने की कार्रवाई शाला प्रबंधन समितियों द्वारा की जा रही है जिन शालाओं में कक्षों की कमी है उसे  दृष्टिगत रखते हुए जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि से 68 नए शाला भवनों के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई है इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने बताया है कि जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि से नए शाला भवनों के निर्माण के साथ ही सुदृढ़ संरचना के तहत आकर्षक रंगों को समेटे हुए चित्रकारी युक्त विद्यालय भवन शाला प्रबंधन समितियों को बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि नए शिक्षा सत्र में प्रवेश उत्सव नए कलेवर में सजे विद्यालयों में विद्यार्थी मना सकें इसके लिए पुराने जीर्ण शीर्ण प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के सर्वेक्षण, निरीक्षण और मौका पंचनामा व फोटोग्राफ के आधार पर लोक निर्माण विभाग द्वारा अपलिखित किए जाने की कार्रवाई का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के आधार पर अपलेखन की कार्रवाई की जा रही है सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में अब तक 132 प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवनों का भौतिक सत्यापन कर जीर्ण शीर्ण भवन का प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत अनूपपुर में 18 जनपद पंचायत जैतहरी में 25 जनपद पंचायत कोतमा में 31 जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत 58 शाला शामिल हैं शाला भवनों की अप लिखित कार्रवाई लोक निर्माण विभाग के मैनुअल की धारा सात के पैरा 3.039 के नियमानुसार कर मलबे से प्राप्त उपयोगी सामग्री का पुनः उपयोग अथवा नीलामी से प्राप्त राशि का लेखा-जोखा व इस आशय का प्रमाण पत्र जिला शिक्षा केंद्र अनूपपुर में प्रस्तुत करने के संबंध में कलेक्टर ने सभी शाला प्रबंधन समितियों को निर्देशित किया है अनुपयोगी जीर्ण शीर्ण भवन के हटने से शाला परिसर में विद्यार्थियों के खेलकूद के मैदान में इजाफा भी हो सकेगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget