जान से मारने की दे रहे है धमकी, शिकायत के बाद नही हुई कार्यवाही, पीड़ित ने खुदकुशी की कहीं बात


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में चचाई थाना अंतर्गत राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के 3 जवान संजय नगर में निवास करने वाले अशोक गुप्ता से पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिसकी शिकायत अशोक गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से की हैं, जिसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। अशोक गुप्ता का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं होती। तो पूरे परिवार सहित आत्महत्या करने में मजबूर हो जाएंगे। अशोक गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं संजय नगर का निवासी हूं। एसआईएसएफ के कर्मचारी कृष्णा सोनी, संजीव प्रजापति, आनन्द यादव संजयनगर में निवासरत हैं। लगभग दो साल से ढाई साल पहले ब्याज में 1 लाख 50 हजार रुपए उधार में लिया था। जिन्हें 9 हजार प्रति माह देता था। किसी माह फोन पे से भी पैसा दिया था व्याज के साथ मूलधन दोनों ही दे चुका हूं गारंटी के तौर पर ब्लैंक चेक से लिए थे। पूरा पैसा चुकाने के बाद जब ब्लैक चेक मांगने जाता हूं, तो गाली गलीज व चेक बाउंस करवाने की धमकी दे रहा है जबकि उधार लेते समय कहा गया था कि जैसे ही उधार पूरा चुक जायेगा। ब्लैक चेक वापस कर दूंगा। घर में फोन लगाकर गाली गलोज करता है। हम लोग पैसा दे देकर परेशान हो चुके हैं। न्याय नहीं मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जायेंगे। अशोक ने पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी बीएन प्रजापति से भी शिकायत की लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। अशोक गुप्ता की मां से जब बात किया गया तो भावुक हो गई। उन्होंने बताया कि इतना पैसा देने के बाद भी वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे। वर्दी पहन कर घर में घुस जाते हैं।

लापरवाही पर 2 सीएमओ, 2 सीईओ, 1 नायब तहसीलदार सहित 7 पर कलेक्टर ने लगाया जुर्माना


अनूपपुर 

म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदकों को सेवाएं प्रदाय ना करने पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने नगरपालिका कोतमा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप कुमार झारिया पर 500 रुपये, जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीरेन्द्रमणी मिश्रा पर 1500 रुपये, जनपद पंचायत कोतमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण कुमार सोनी पर 1000 रुपये, नगर परिषद जैतहरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र सिंह पर 1000 रुपये, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत उमनिया के सचिव बनवारीलाल पर 500 रुपये, नजूल अधिकारी जिला अनूपपुर अंजली द्विवेदी पर 1000 रुपये, तहसील अनूपपुर वृत्त पसान के नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी पर 1500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है।

मोबाइल से बात करने से मना करने पर युवक ने घर के सामने लगाई फांसी


अनूपपुर

कोतवाली थाना अनूपपुर से 10 कि,मी,दूर स्थित ग्राम कासा में विगत रात एक 20 वर्षीय युवक ने मां-बाप के द्वारा मोबाइल से बात कर ले पर रोकने व खाना खाने के लिए बुलाने से नाराज होकर घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए मृतक के शव का पीएम कराने,परिजनों की कथन लेकर जांच प्रारंभ की।

घटना के संबंध में कोतवाली अनूपपुर के सहायक निरीक्षक आर,एन,तिवारी ने बताया कि मृतक आनंदराम पिता सीताराम कोल उम्र 20 वर्ष ग्राम कासा के स्कूल टोला का निवासी है जो विगत बुधवार की रात घूमने बाद घर आया घर में मोबाइल से किसी से बात करने दौरान मां एवं पिता ने मोबाइल से बात करने को मना कर खाना खा लेने की बात कही इस बीच गुस्से में आकर युवक ने मोबाइल जमीन में पटक दिया जिसे मां द्वारा छुपाकर रख लिया तथा सभी खाना पीना खाने बाद सो गए सुबह पहुंचने पर देखा गया कि घर के सामने रोड पर घर के पटाओ वाली लकड़ी में साड़ी से अपनी गर्दन को बांधकर युवक ने फांसी लगा ली जिसके उसकी मृत्यु हो गई घटना की सूचना पर कोतवाली थाना में मर्ग कायम कर स्थल पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा एवं परिजनों के कथन लेने बाद शव के पी,एम, हेतु जिला चिकित्सालय भेजकर ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया है जिसकी जांच विस्तृत जांच की जा रही है। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget